catches - Rokthok Lekhani News

मुंबई : बंदरगाह पर क्रेन में लगी आग, दो घायल
मुंबई : बंदरगाह पर कार्गो उतारते समय एक क्रेन में आग लग गई। हादसे में क्रेन संचालक रंजीत सिंह और निशांत सिंह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, करीब 7:30 बजे बारबाडोस ध्वज वाले जहाज ‘वियना’ से 140 टन का माल उतारा जा रहा था।

निजी कंपनी बरकत की दो क्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। रविवार शाम इसी दौरान एक लिफ्टिंग स्ट्रैप असंतुलन के कारण खिसक गया और पूरा भार दूसरी क्रेन पर आ गया। इससे क्रेन जमीन से उठ गई और उसका टेलिस्कोपिक बूम जहाज से टकरा गया। टक्कर के बाद आग लगी, जिसे दमकलकर्मियों ने बुझाया। हादसे की जांच जारी है।

ठाणे : ट्रक में लगी आग; मोटरसाइकिल से टक्कर में 2 घायल
ठाणे : मुंब्रा-रेटीबंदर रोड पर एक भयानक हादसा हुआ, जब एक ट्रक चलते समय आग लग गई, जिससे ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और वह एक मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना का विवरण ट्रक मुंबई से ठाणे की ओर जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब गाड़ी मुंब्रा रेटीबंदर के पास गणपति विसर्जन घाट के पास पहुंची, तो उसमें आग लग गई। अचानक आग लगने से ड्राइवर का स्टीयरिंग से कंट्रोल छूट गया। बेकाबू गाड़ी ने अपने आगे चल रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सवार फुटपाथ पर गिर गए, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं।

पीड़ित और मेडिकल सहायता
घायलों की पहचान नालासोपारा के रहने वाले के रूप में हुई है। ज़ुएन सिद्दीकी (27) के हाथ में चोट लगी, जबकि सरफराज शेख (32) के हाथ और पैर दोनों में चोट लगी। डिजास्टर मैनेजमेंट सेल और फायर ब्रिगेड के इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड वालों ने आग बुझा दी, जबकि घायलों को मेडिकल इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है और पीड़ितों का इलाज चल रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि टक्कर के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस वजह से उसकी पहचान अभी तक पता नहीं चल पाई है। ठाणे नगर निगम डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ने ये जानकारी दी है और जांच जारी है।

मुंबई : बिजनेसमैन की डूंगरपुर में चलती कार में आग लगने से दर्दनाक मौत
मुंबई : बिजनेसमैन की डूंगरपुर में चलती कार में आग लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना डूंगरपुर जिले के निठाऊआ थाना क्षेत्र में सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से एक खाली पांच लीटर की प्लास्टिक कैन मिली है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। निठाऊआ थाना अधिकारी घनश्याम ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि निठाऊआ से कनोड़िया जाने वाले मार्ग पर विरुला फला के पास एक कार में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

कार के अंदर मिला जला हुआ शव
आग बुझाने के बाद जब पुलिस ने कार की जांच की तो वाहन के अंदर एक जला हुआ शव मिला। शव को तुरंत आसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। पुलिस ने बाद में मृतक की पहचान किशोर कुमार (50) निवासी निठाऊआ के रूप में की।

मुंबई में करते थे हार्डवेयर का कारोबार
पुलिस के अनुसार, किशोर कुमार मुंबई में हार्डवेयर का व्यवसाय करते थे। वह चार दिन पहले 24 जनवरी को अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अपने पैतृक गांव निठाऊआ आए थे। परिवार के साथ गांव आने के कुछ ही दिनों बाद यह हादसा हो गया।

भाई की कार लेकर निकले थे कनोड़िया
बुधवार दोपहर को किशोर कुमार किसी निजी काम से अपने भाई की कार लेकर कनोड़िया जाने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब पांच किलोमीटर दूर विरुला फला के पास कार में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

घटनास्थल से मिली खाली प्लास्टिक कैन, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल के पास एक खाली पांच लीटर की प्लास्टिक की कैन पड़ी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कैन का घटना से क्या संबंध है। थानाधिकारी घनश्याम ने बताया कि कार में शव जली हुई अवस्था में मिला था। शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने आवश्यक सैंपल एकत्र कर लिए हैं। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दौड़ती कार में भीषण आग; चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से एक बड़ी खबर सामने आई। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दौड़ती एक कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि ड्राइवर की सूझ-बूझ से कार सवार 4 लोगों की जान बच गई। कार के जलने का वीडियो भी सामने आया है। मुंबई-अहमदाबादद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालघर के दापचरी सीमा शुल्क चेकपोस्ट के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। लेकिन चालक की सूझबूझ और सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। ड्राइवर ने समय रहते कार रोकी और कार में सवार सभी चार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

कार में चलते-चलते कैसे लग जाती है आग?
कार में चलते-चलते आग लगने का कोई एक कारण नहीं है। इसके पीछे तमाम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में कार में आग इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, ईंधन लीक, ओवरहीटिंग या मैकेनिकल फेलियर की वजह से लगती है। कई बार ऐसा होता है कि कार की वायरिंग पुरानी हो जाती है या फिर उन्हें चूहे काट देते हैं, या फिर नमी से वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होता है और स्पार्क निकलता है। इस वजह से डैशबोर्ड, बैटरी के पास, या इंजन बे में आग लग जाती है। जैसे वायरिंग ढीली होकर गर्म हो जाए, तो प्लास्टिक इंसुलेशन पिघलकर आग पकड़ लेती है।

इसके अलावा फ्यूल लाइन में क्रैक, लूज कनेक्शन, या फ्यूल पंप खराब होने से पेट्रोल/डीजल लीक होता है। ये भी आग लगने का एक अहम कारण है। लीक हुआ ईंधन गर्म इंजन, एग्जॉस्ट या स्पार्क से संपर्क में आता है, जिससे विस्फोट जैसी आग लग जाती है।

कूलेंट लीक, रेडिएटर ब्लॉक, थर्मोस्टेट फेल, या पानी की कमी भी आग लगने का कारण बन सकती है। जब इंजन बहुत गर्म होकर तेल/ईंधन को इग्नाइट कर देता है तो  एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड इतना गर्म होता है कि उसके पास का तेल जलने लगता है और आग लग जाती है। कई मामलों में कार के हादसे का शिकार होने के बाद उसमें आग लगती है। ऐसा टक्कर से फ्यूल टैंक फटने या बैटरी शॉर्ट होने की वजह से होता है।