connections - Rokthok Lekhani News

ठाणे : मुंब्रा-दिवा में 29 अवैध नल कनेक्शन काटे, कार्रवाई और तेज...
ठाणे : मुंब्रा और दिवा में पानी की किल्लत और कम दबाव से पानी की समस्या के बीच ठाणे महानगरपालिका ने अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एक ही दिन में 29 अवैध नल कनेक्शन काटे गए। संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। महापालिका आयुक्त सौरभ राव के आदेश पर यह विशेष अभियान 11 सितंबर से शुरू किया गया है।

कल्याण फाटा से वाय जंक्शन और मुंब्रा अग्निशमन केंद्र तक मुख्य जलवाहिनियों पर लगे अवैध नल कनेक्शनों को काटा जा रहा है। 16 सितंबर को दिवा के भोलेनाथ नगर नाला क्षेत्र में 13, गुलिस्तान होटल नाला क्षेत्र में 6 और शिलगांव मंदिर परिसर में एक कनेक्शन काटा गया। वहीं मुंब्रा के मित्तल ग्राउंड नाला क्षेत्र में 7 और ग्लोबल नाला क्षेत्र में 2 कनेक्शन काटे गए। मुख्य जलवाहिनी से अवैध रूप से पानी लेने वालों के खिलाफ अब आपराधिक कार्रवाई की जा रही है।

मनपा अधिकारियों और अभियंताओं की मौजूदगी में पुलिस बंदोबस्त के बीच कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 8 सितंबर को 16 और 11 सितंबर को 15 अवैध कनेक्शन काटे गए थे। यह अभियान 30 सितंबर तक जारी रहेगा। अवैध कनेक्शन दोबारा न जोड़े जाएं, इसके लिए भी मनपा ने विशेष व्यवस्था की है। बार-बार अवैध कनेक्शन वाले स्थानों पर 24 घंटे क्लॉकमैन तैनात किए जाएंगे।

मुंबई : 'आज रात काट दिया जाएगा गैस कनेक्शन...', पश्चिम एशिया संकट के बीच कैसे ठगे जा रहे मुंबई के लोग?
मुंबई : साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन बिल के नाम पर बड़ा घोटाला को अंजाम दिया है। फर्जी संदेश भेजकर 100 से ज्यादा लोगों को ठगा और उनके बैंक खातों से करीब 2.7 करोड़ रुपये उड़ा दिए। यह मामला शहर में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर नई चिंता पैदा कर रहा है। पीड़ितों ने बताया कि ठगों ने महानगर गैस लिमिटेड के नाम से मैसेज भेजे। संदेश में लिखा था कि पिछले महीने का गैस बिल तुरंत जमा नहीं किया गया तो आज रात गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस चेतावनी से घबराकर कई लोगों ने दिए गए निर्देशों का पालन किया।

APK फाइल डाउनलोड करा खाली किए खाते
साइबर अपराधियों ने लोगों को एक अनजान APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही लोगों ने इसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल किया, ठगों को फोन का रिमोट एक्सेस मिल गया। इसके बाद उन्होंने बैंकिंग डिटेल्स हासिल कर लीं और खातों से लाखों-करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर लिए।
ठगों ने सिर्फ पुराने ग्राहकों को ही नहीं, बल्कि नए गैस कनेक्शन लेने के इच्छुक लोगों को भी निशाना बनाया। उन्हें फोन कॉल किए गए और फर्जी ऐप डाउनलोड करने के लिंक भेजे गए।

पिछले 30 दिनों में 2.7 करोड़ की ठगी
पिछले 30 दिनों में ऐसे मामलों में करीब 2.7 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गौरतलब है कि महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 16 मार्च से 30 अप्रैल के बीच नए घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन लेने वालों को 500 रुपये तक मुफ्त गैस दी जाएगी। इसके अलावा कुछ नई इमारतों के ग्राहकों के लिए 1,000 रुपये तक बिल समायोजन की भी घोषणा की गई थी।

यह ठगी ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद फारस की खाड़ी में कई जहाज फंसे हुए हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है।

मुंबई : साइबर ठगों का नया खेल: गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर की लाखों की ठगी
मुंबई : साइबर ठगों ने नवी मुंबई में एक नया फ्रॉड तरीका अपनाया है। अब वे गैस संकट का फायदा उठाकर लोगों को गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर ठग रहे हैं। कोपर खैराने पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक व्यक्ति से 10 लाख 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घनसोली निवासी अशरफ गाइन को एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को महानगर गैस (एमजीएल) एजेंसी का अधिकारी बताया और कहा कि उनका गैस बिल नहीं पहुंचा है, इसलिए उनका गैस कनेक्शन बंद किया जा रहा है। परेशान होकर अशरफ ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही।

ठगों ने तुरंत दूसरे नंबर से एक फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही अशरफ ने फाइल डाउनलोड की, उनके मोबाइल में एक मैलवेयर ऐप इंस्टॉल हो गया। ठगों ने इस ऐप के जरिए उनके मोबाइल का पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया और उनके बैंक खाते से 10 लाख 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। पैसे कटने का मैसेज मिलने पर अशरफ ने तुरंत कोपर खैराने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना दो दिन के अंदर क्षेत्र में हुई दूसरी ठगी है। 5 अप्रैल को कोपर खैराने में रहने वाले 72 वर्षीय अजय नामक व्यक्ति के साथ भी इसी तरीके से ठगी हुई थी। ठगों ने उन्हें भी एक फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लिया और उनके बैंक खाते से 2 लाख 23,338 रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में ठगों ने गैस किल्लत और बिल भुगतान का बहाना बनाया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज या फोन पर भरोसा न करें। खासकर किसी भी फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें।

पुलिस की सलाह है कि गैस बिल या किसी भी कंपनी से संबंधित समस्या होने पर सीधे आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें। कोई भी ऑनलाइन पेमेंट लिंक या ऐप केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही डाउनलोड करें। नवी मुंबई पुलिस ने क्षेत्र में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

ठाणे : मुंब्रा-दिवा में पानी चोरों पर निगम का शिकंजा... 3 महीने में 1,408 अवैध कनेक्शन काटे
ठाणे : मुंब्रा और दिवा में पानी चोरी के खिलाफ नगर निगम ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। ठाणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच तीन महीनों में 1,408 अनधिकृत पाइप कनेक्शन काट दिए। यह कार्रवाई खासतौर पर मुंब्रा और दिवा इलाकों में की गई, जहां पानी चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। इससे पहले अप्रैल 2024 में भी निगम ने अभियान चलाकर करीब 150 अवैध कनेक्शन हटाए थे।

जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए। कई जगह पाइपलाइनें जमीन के नीचे गुपचुप तरीके से बिछाई गई थीं। बोरवेल के जरिये पानी जमा किया जा रहा था। फिर टैंकरों के माध्यम से इसे अनधिकृत इमारतों में बेचा जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे खेल में हर महीने लाखों रुपये का कारोबार हो रहा था। वार्ड स्तर पर आधिकारिक जल कनेक्शनों की संख्या भी सामने आई है। नौपाड़ा में 124, मुंब्रा में 92, दिवा में 7, वागले एस्टेट में 15, लोकमान्य सावरकर क्षेत्र में 43 और मानपाडा- माजीवाड़ा में 18 अधिकृत कनेक्शन दर्ज हैं।

नगर निगम की 'अभय योजना' को भी आगे बढ़ाया गया है। इस योजना के तहत अनधिकृत कनेक्शनों को नियमित करने का मौका दिया जा रहा है। दस महीनों में 328 कनेक्शन अधिकृत किए गए। इससे निगम को 21 लाख 83 हजार 140 रुपये की आय होगी। झुग्गी बस्तियों में अवैध कनेक्शन नियमित करने की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से 29 जनवरी 2026 तक लागू रही। इस दौरान 6 लाख 32 हजार रुपये प्रशासनिक शुल्क और 15 लाख 51 हजार रुपये पानी बिल के रूप में वसूले गए। जल आपूर्ति विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।