known - Rokthok Lekhani

लोकसभा चुनाव : कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट आज पता चलेगा...
नई दिल्‍ली : आखिरकार वह घड़ी आ गई, जिसका नेताओं के साथ ही आमलोगों को भी बेसब्री से इंतजार था. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव-2024 की तिथियों का ऐलान करने की घोषणा कर दी है. आमतौर पर देशभर में संसदीय चुनाव 6 से 7 चरणों में संपन्‍न कराए जाते हैं. अब देखना है कि इस बार लोकसभा चुनाव के लिए कितने चरणों में वोट डाले जाएंगे.

लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए जाते हैं, ताकि किसी तरह की अप्र‍िय घटना न हो सके. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि वह 16 मार्च (शनिवार) दोपहर बाद तीन बजे लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करने वाले हैं. लोकसभा की कुल 543 सीटों पर 6-7 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, आपको बता दें कि साल 2019 का लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरा हुआ था.

महाराष्ट्र की बात करें तो प्रदेश में 4 चरणों में 48 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे. पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल 2019, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल 2019, तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल 2019 और चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल 2019 को संपन्‍न हुआ था. चुनाव परिणाम 23 मई 2019 को घोषित किए गए थे.

पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल 2019 को महाराष्ट्र की 7 सीटों पर चुनाव आयोजित किया गया था. इनमें वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीटें शामिल थीं.

दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल 2019 को 10 लोकसभा सीटों पर हुआ था. इनमें बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर और सोलापुर लोकसभा सीटें शामिल थीं.

महाराष्ट्र में तीसरे चरण का चुनाव 14 सीटों पर 23 अप्रैल 2019 को आयोजित किया गया था. जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकानांगले सीट के लिए लोगों ने वोट डाले थे.

दंपती ने लगाया है वाडिया अस्पताल पर बच्चा अदला-बदली का आरोप... डीएनए रिपोर्ट के बाद ही बच्चे के असली मां-बाप का पता चल सकेगा
मुंबई: वाडिया अस्पताल पर एक दंपती ने बच्चे की अदला-बदली का आरोप लगाया है। इस मामले में अब पुलिस बच्चे और दपंती का डीएनए जांच करेगी। पुलिस के अनुसार, प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में मां और बच्चे का डीएनए टेस्ट हुआ था, जो एक-दूसरे से मैच नहीं हुआ, जबकि पिता और बच्चे का डीएनए टेस्ट अब तक नहीं किया गया है।

ऐसे में पुलिस अब मां-पिता और बच्चे तीनों का डीएनए टेस्ट कराएगी। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही बच्चे के असली मां-बाप का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने इस गंभीर मामले में किसी को अरेस्ट नहीं किया है।

भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के सूत्रों ने बताया कि दो बार बच्चे और महिला का डीएनए मैच नहीं हुआ। हालांकि पिता का डीएनए टेस्ट नहीं हुआ है। यह बच्चा दंपती को आईवीएफ के जरिए हुआ है। इसलिए हम अब दंपती और बच्चे तीनों का सैंपल डीएनए जांच के लिए कालीना स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजेंगे। इसके अलावा, उस दिन मौजूद संबंधित डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे 2 घंटे बाद बच्चे को दिखाया गया, जबकि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बताया कि बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इसलिए उसे तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी को भी खंगालेगी।

डॉक्टर और नर्स के खिलाफ एफआईआर
दरअसल 14 नवंबर को दंपती ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन ने दंपती की शिकायत के बाद अस्पताल के डॉक्टर और नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

अहम प्‍वाइंट
-प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में मैच नहीं हुआ मां और बच्चे का डीएनए
-आईवीएफ के जरिए पैदा हुआ बच्चा
-दंपती का आरोप- अस्पताल में 2 घंटे बाद बच्चे को दिखाया गया
-डॉक्टर और नर्स के खिलाफ एफआईआर हुई है दर्ज

संजय शिरसाट का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में आएगा सियासी भूचाल.... पता चल जाएगा किसके साथ हैं अजित पवार
महाराष्ट्र : पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आने वाला है. चर्चा यह भी थी कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार 40 विधायकों के साथ बीजेपी का समर्थन करेंगे. इन चर्चाओं पर खुद अजित पवार ने सफाई दी है. अजीत पवार पहले ही बता चुके हैं कि वह जीवन के अंत तक एनसीपी के साथ काम करेंगे.

इस बीच महाराष्ट्र के सियासी भूचाल को लेकर शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने बड़ा बयान दिया है. शिरसाट ने बयान दिया है कि अगले दो से चार दिनों में महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आ सकता है. संजय शिरसाट ने कहा कि अगले दो चार दिनों में पता चल जाएगा कि अजित पवार किसके साथ हैं.

दरअसल, महा विकास अघाड़ी ने कल मुंबई में 'वज्रमूठ' की रैली की थी. इस रैली को लेकर भी संजय शिरसाट ने टिप्पणी की है. संजय शिरसाट मीडिया से बात कर रहे थे जब उन्होंने ये बयान दिया. संजय शिरसाट ने कहा, 'आज सबसे ज्यादा परेशानी अजित पवार को हो रही है. जहां तक ​​मेरी जानकारी है कल तक महाविकास अघाड़ी असमंजस में था कि 'वज्रमूठ' की बैठक में अजित पवार की कुर्सी रखी जाए या नहीं. इससे पहले उन्होंने जो कमेटी बनाई थी उसमें अजित पवार का नाम कहीं नहीं था. अजीत पवार कहां हैं ? यह दो से चार दिनों में पता चल जाएगा."

संजय शिरसाट के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है. क्या राजनीतिक भूकंप की तारीख नजदीक है? इसको लेकर तर्क-वितर्क भी किए जा रहे हैं. लेकिन अजित पवार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह एनसीपी के साथ काम करेंगे.