never - Rokthok Lekhani News

ठाणे: डॉक्टर बोले- कभी वापस नहीं आएंगे, छोड़ दिया शहर
ठाणे:  डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ कथित मारपीट के मामले के बाद दो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें महिला डॉक्टर सृष्टि बाविस्कर और डॉक्टर वैभव सालुंखे शामिल हैं। दोनों डॉक्टरों ने अस्पताल में काम करने के दौरान डर और असुरक्षा का माहौल होने का हवाला दिया है। वैभव सालुंखे ने इस्तीफा देने के बाद शहर भी छोड़ दिया है। डॉक्टर वैभव सालुंखे ने कहा कि उन्होंने डर के माहौल के कारण इस्तीफा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग लगातार उन पर नजर रख रहे हैं और वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अब दोबारा अस्पताल नहीं लौटना चाहते। उनका कहना है कि भले ही अन्य डॉक्टर वहां काम करते रहें, लेकिन वह इस माहौल में काम नहीं कर सकते।

मामला डोंबिवली स्थित कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के शास्त्री नगर अस्पताल का है। आरोप है कि शिवसेना पार्षद राकेश म्हात्रे ने अस्पताल में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ गई और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 जुलाई को हुई थी। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, मामला उस समय शुरू हुआ जब दो डॉक्टरों ने एक नवजात शिशु के परिजनों को बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। डॉक्टरों ने बताया था कि अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में जगह उपलब्ध नहीं थी और नवजात को बेहतर देखभाल की जरूरत थी।

डॉक्टरों की सलाह के बाद बच्चे के परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान कथित तौर पर पार्षद के अस्पताल पहुंचने और डॉक्टरों के साथ विवाद होने की बात सामने आई। आरोप है कि इस दौरान एक डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। डॉक्टर वैभव सालुंखे ने कहा कि काम करने के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से डर बना हुआ है और ऐसे हालात में मरीजों की सेवा करना मुश्किल हो रहा है।

वहीं, महिला डॉक्टर सृष्टि बाविस्कर ने भी इस्तीफा देकर अपना विरोध जताया है। उनके इस्तीफे के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा और कर्मचारियों के सम्मान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, ताकि वे बिना किसी दबाव के मरीजों की सेवा कर सकें। इस घटना के बाद चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें हैं। डॉक्टरों के इस्तीफे के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है और अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

मुंबई : शाहरूख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए कभी नहीं मांगे 25 करोड़, समीर वानखेड़े का बॉम्बे हाई कोर्ट में दावा
मुंबई : एनसीबी मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि उन्होंने क्रूज़ ड्रग्स मामले में अपने बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान से रिश्वत की मांग नहीं की और न ही ली। वानखेड़े के वकील आबाद पोंडा, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मई 2023 में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की याचिका पर बहस कर रहे थे।

पोंडा ने मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति सुमन श्याम की पीठ को बताया कि वानखेड़े ने शाहरुख खान से कभी रिश्वत की मांग नहीं की और न ही ली। सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, वानखेड़े और मामले के अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर अभिनेता से ड्रग्स मामले में उनके बेटे को क्लीन चिट देने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
हालांकि, पोंडा ने अदालत को बताया कि सीबीआई के पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि वानखेड़े ने कोई रिश्वत मांगी या ली थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को क्रूज शिप कॉर्डेलिया पर कथित ड्रग्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी। वकील ने बताया कि कानून के अनुसार तलाशी ली गई और आर्यन खान समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि वह मंगलवार को याचिका पर आगे सुनवाई करेगा।

2 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार हुआ था आर्यन खान
सीबीआई ने एनसीबी की शिकायत पर समीर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश (भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी), जबरन वसूली की धमकी (आईपीसी की धारा 388) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी के आरोप में मामला दर्ज किया था। आर्यन खान को 2 अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में, एनसीबी ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, लेकिन आर्यन खान को बरी कर दिया।
समीर वानखेड़े पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस
2021 में इस चर्चित मामले में तब नया मोड़ आया जब एक 'स्वतंत्र गवाह' ने दावा किया कि एनसीबी के एक अधिकारी और एक गवाह समेत अन्य लोगों ने आर्यन खान को छोड़ने के बदले 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में एनसीबी ने वानखेड़े और अन्य लोगों के खिलाफ आंतरिक सतर्कता जांच की और उसकी जानकारी सीबीआई को दी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी वानखेड़े के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया।

नालासोपारा : महिला का गला चाकू से रेता; सामी कभी पकड़ में नहीं आता, स्प्रे ने उसतक पहुंचने का सुराग दिया
नालासोपारा : नालासोपारा में एक महिला की लाश मिली है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती है। उस महिला का गला चाकू से रेता गया था। छाती और पेट पर भी दो बार चाकू से वार किया गया था। शरीर फूला हुआ था, जिसका मतलब था कि उसकी हत्या 8-10 घंटे पहले की गई है। पुलिस को लाश के पास खून से सना एक चाकू, एक डिले स्प्रे और इस्तेमाल किए हुए तीन कॉन्डम मिलते हैं। डिले स्प्रे का इस्तेमाल यौन संबंध बनाते समय पुरुषों द्वारा टाइमिंग बढ़ाने के लिए किया जाता है। क्राइम सीन को देखकर पुलिस को शक होता है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है। बाद में हत्यारे ने खुद को बचाने के लिए, लाश को नालासोपारा में धानीव बाग के एक सुनसान इलाके में पहाड़ी की तलहटी में फेंक दिया। महिला ने बुर्का पहन रखा था, जिससे पुलिस को शक होता है कि वह मुस्लिम धर्म से हो सकती है।

मीरा-भायंदर वसई विरार पुलिस मौके से मिले सबूतों को इकट्ठा करती है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जाता है। अब सबसे पहली चुनौती थी लाश की शिनाख्त करना। चुनौती इसलिए, क्योंकि लाश के पास से उसकी पहचान से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस महिला की तस्वीर लेकर आसपास के थानों में भिजवाती है और पता करती है कि किसी थाने में कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई गई। लाश की शिनाख्त के लिए पुलिस एक और अनोखा तरीका अपनाती है। चूंकि महिला की लाश बुर्के में मिली थी, इसलिए पुलिस आसपास के इलाकों की वोटर लिस्ट मंगाती है और उसमें से मुस्लिम घरों को चुनकर एक टीम पूछताछ के लिए भेजी जाती है। इस केस को सुलझाने के लिए, पुलिस की एक टीम सबूतों पर भी काम कर रही थी। मौके से मिले चाकू के बारे में आसपास की दुकानों पर पूछा जाता है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलता।

एक स्प्रे, जिसने कातिल तक पहुंचाया
दूसरा सबूत था वो डिले स्प्रे, जो लाश के पास मिला था। उसके ऊपर बैच नंबर दर्ज था। पुलिस की एक टीम उसे लेकर, आसपास के मेडिकल स्टोर पर जाकर पूछताछ करती है। कई दुकानों पर भटकने के बाद, आखिरकार पुलिस को वो मेडिकल स्टोर मिल जाता है, जहां से ये स्प्रे और कॉन्डम खरीदे गए थे। दुकानदार बताता है कि एक आदमी ये सामान लेकर गया था। अब पुलिस मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे से उस शख्स की तस्वीर लेती है, जिसने ये सामान खरीदा। पुलिस को पहला सुराग और संदिग्ध आरोपी की तस्वीर मिल चुकी थी। इधर जो टीम मुस्लिम घरों में पूछताछ के लिए गई थी, उसे एक घर में दो बच्चे रोते हुए मिलते हैं। पड़ोसियों से पूछने पर पता चलता है कि इन बच्चों की मां पिछले तीन दिन से लापता है और पिता उसी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए हैं।

दो तस्वीरें और एक सुराग
टीम वापस पुलिस थाने आती है, जहां उन्हें जियाउल शाह नाम का वह शख्स मिलता है, जिसकी पत्नी लापता थी। पुलिस उसे लाश की तस्वीर दिखाती है और वह पहचान लेता है कि ये उसकी बीवी ही है। नाम था सायरा बानो, उम्र 34 साल। पहचान पुख्ता करने के लिए उसे मुर्दाघर भी ले जाया जाता है, जहां चूड़ियों, कपड़ों और पैर की एक छोटी उंगली देखकर, वह उसे अपनी पत्नी ही बताता है। इसके बाद पुलिस जियाउल को वह तस्वीर दिखाती है, जो मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे से ली गई थी। जियाउल बताता है कि यह तस्वीर उसके भतीजे नजाबुद्दीन मोहम्मद सामी की है। 21 साल का सामी पहले जियाउल के ही मोहल्ले में रहता था, लेकिन अपनी शादी हो जाने के बाद, दिल्ली के अमन विहार इलाके की किसी बेकरी में काम करता था। जियाउल बताता है कि उसने कुछ दिन पहले उसे अपने मोहल्ले में देखा था।

दो साल से था चाची संग अफेयर
पुलिस तुरंत एक टीम को दिल्ली के लिए रवाना करती है। जियाउल से उसका जो मोबाइल नंबर मिला, वह स्विच ऑफ था। ऐसे में पुलिस की टीम इलाके की हर बेकरी पर जाकर पूछताछ करती है। लगभग 100 बेकरियों में छानबीन के बाद आखिरकार सामी पुलिस के हाथ लग जाता है। उसे मुंबई लाया जाता है, जहां वह अपना गुनाह कबूल करते हुए पूरी कहानी का खुलासा कर देता है।
सामी बताता है कि उसका अपनी चाची शायरा बानो से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। बाद में उसकी शादी हो गई और वह दिल्ली आ गया। सामी अब शायरा से बातें बंद करना चाहता था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इधर जब उसका फोन आता, तो सामी की बीवी को भी उसके ऊपर शक होता। इस वजह से सामी और शायरा के बीच झगड़े होने लगे थे।

पहले संबंध बनाए, फिर रेत दिया गला
सामी अपनी चाची से छुटकारा पाना चाहता था। इसके लिए उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वह एक दिन महाराष्ट्र आया और शायरा को सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया। इलाके के ही मेडिकल स्टोर से उसने डिले स्प्रे और कॉन्डम खरीदे। यहां पहले उसने शायरा के साथ यौन संबंध बनाए और इसके बाद चाकू से उसका गला रेत दिया।

उसने चाकू से शायरा की छाती और पेट पर भी वार किए। शायरा जब मर गई, तो उसने लाश को पहाड़ी की तलहटी में फेंक दिया। चाकू, डिले स्प्रे और इस्तेमाल किए हुए कॉन्डम उसने वहीं छोड़ दिए। बाद में वह दिल्ली लौट आया। सामी कभी पकड़ में नहीं आता, लेकिन मौके पर मिले स्प्रे ने उसतक पहुंचने का सुराग दे दिया। पुलिस ने उसके ऊपर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

मुंबई : महायुति में कभी सीएम नहीं बन सकते अजित पवार - विनायक राउत
मुंबई : महाराष्ट्र का राजनीतिक पारा हर दिन ही बढ़ता रहता है. कभी महायुति के दलों के बीच अनबन की खबरें सामने आती हैं तो कभी विपक्ष की ओर से सत्ता पक्ष के नेताओं को अपने पाले में करने की बात पता चलती है. इसी क्रम में अब उद्धव ठाकरे गुट के एक नेता ने अजित पवार को ऑफर दिया है. दरअसल, अजित पवार कई बार सार्वजनिक रूप से सीएम बनने की इच्छा जता चुके हैं. ऐसे में शिवसेना यूबीटी के नेता विनायक राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अगर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो उन्हें विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल हो जाना चाहिए.

शिवसेना यूबीटी के सचिव विनायक राउत ने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र में मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. सत्ताधारी गठबंधन ‘महायुति’ में भारतीय जनता पार्टी, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना शामिल हैं.

'सपना देखने के बजाय एक्शन लें अजित पवार'- विनायक राउत
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग के सांसद रह चुके विनायक राउत ने कहा, ‘‘अजित पवार वर्तमान में जिस गठबंधन में हैं, उसमें वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनना है, तो उन्हें एमवीए में वापस आना होगा. मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने के बजाय, उन्हें ऐसी जगह आना चाहिए, जहां उन्हें वह अवसर मिल सके.’’