flat - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब
मुंबई : महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से 5 साल में 2.65 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, शिवसेना शिंदे गुट के एमएलसी और महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से पिछले 5 साल में 2.7 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी हुई है। चोरी गए सामान में 100 ग्राम का सोने का बिस्किट, हीरे जड़े सोने के कंगन, हीरे जड़ी सोने की अंगूठी, पांच हीरे के हार, हीरे की अंगूठियां, चांदी के गिलास, चांदी की थालियां और लोटे शामिल हैं। साथ ही नकद पैसे भी चोरी हुए हैं।

13 अक्टूबर 2025 को कथित शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके बाद परिवार ने शुरू में यह माना कि घरेलू खर्च के लिए निकाले गए नकदी भी आग में जलकर नष्ट हो गए थे। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि रिकॉर्डिंग के कुछ हिस्से गायब थे, जिससे संदेह और बढ़ गया। घर में चार घरेलू नौकरों ने पिछले पांच सालों में व्यवस्थित तरीके से लगभग 2.65 करोड़ रुपये की नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी किया है।

घर का नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी अरेस्ट
वर्ली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने चोरी मामले में प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को 28 जुलाई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस चौंकाने वाले मामले में घर के नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया है।

24 सालों से सचिन अहीर के घर पर नौकर है प्रवीण
वह पिछले 24 सालों से अहीर के घर पर काम कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोलंकी ने चोरी का सामान बेचने और उससे मिली रकम को अपने साथियों में बांटने की बात कबूल कर ली है। सचिन अहीर ने मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रोशन की देखरेख में जांच चल रही है। पुलिस इस मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

कृष्णा ने बताया कि हालांकि वे फिल्म इंडस्ट्री में काम के सिलसिले में पिछले दो सालों से अपने परिवार के साथ वर्ली सी फेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग खार के एक फ्लैट में रह रहे हैं। हालांकि वे अक्सर वर्ली सीफेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग में अपने परिवार के घर आते-जाते रहते थे, जहां उनके माता-पिता और बहन रहते हैं। इस घटना से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है क्योंकि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता के घर पर चोरी की यह घटना हुई है।

मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा
मुंबई: नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस ने पार्टी ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एंटी नारकोटिक्स सेल को साकीनाका से जब्त 200 एक्स्टेसी गोलियों का टिटवाला कनेक्शन मिला. नार्को की टीम टिटवाला पहुंची, जहां पद्मावती रॉयल सोसायटी से ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया. उसके घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस सामने आने पर एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आई. दूसरे ही दिन घाटकोपर यूनिट के इनचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर अनिल ढोले और उनकी टीम ने साकीनाका में छापा मारकर 200 एक्स्टेसी गोलियां जब्त की थीं. इस स्टॉक को रखने वाले इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसकी पूछताछ में पॉल का नाम सामने आया. पॉल पहले कल्याण में रहती थी और दो महीने पहले ही टिटवाला शिफ्ट हुई थी.

कैसे पहुंची घर तक पुलिस
डिप्टी कमिश्नर नवनाथ धवले की टीम लगातार तीन दिनों तक टेक्निकल सबूतों को इकट्ठा करती रही. फिर टीम टिटवाला स्थित उसके कॉम्प्लेक्स तक पहुंची, लेकिन वहां उसके घर का पता लगाना एक चुनौती था. आखिरकार शनिवार रात टीम ने उसके घर पर छापा मारा. घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई. पॉल को अंदाजा नहीं था कि पुलिस उस तक पहुंच सकती है, इसलिए वह बेफिक्र थी. पुलिस ने इरफान के बाद सुफियान नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जो पॉल और इरफान के बीच कड़ी था. उसी के जरिए पुलिस पॉल तक पहुंची.

डांस बार गर्ल से ड्रग्स क्विन
पॉल पहले डांस बार में काम करती थी. वहां से निकलने के बाद वह ड्रग्स सप्लायर बन गई. उसकी दो शादियां हो चुकी हैं. उसका एक पति आपराधिक प्रवृत्ति का है. पुलिस उसकी पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है.

घर में 4-5 फोन और 7-8 सिम कार्ड
जांच टीम को उसके घर से 4 से 5 मोबाइल फोन और 7 से 8 सिम कार्ड मिले. वह पार्टी ड्रग्स की सप्लाई के लिए अलग-अलग नंबरों का अस्थायी रूप से इस्तेमाल करती थी. उसके फोन से बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है. वहीं, उसके घर से मिले गोलियों पर मर्सिडीज, डॉलर समेत अलग-अलग चिन्ह और अक्षर बने हुए हैं.

इससे पहले नेस्को ड्रग्स पार्टी में जब्त गोलियों पर मर्सिडीज का निशान था, जबकि वर्ली पुलिस द्वारा जब्त गोलियों पर ऑडी का निशान मिला था. इरफान की गिरफ्तारी की जानकारी पॉल को नहीं थी. उसे लगता था कि पुलिस कभी भी उस तक नहीं पहुंच पाएगी, इसलिए उसने इतना बड़ा स्टॉक अपने घर में ही रखा हुआ था.

मुंबई : फ्लैट दिलाने के झांसे में 37 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : कालाचौकी पुलिस ने महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण के फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 37 लाख रुपए ठगने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को फ्लैट दिलाने का वादा करके बड़ी रकम हड़प ली और बाद में पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम रूपेश सावंत है, जो कनकवली तालुका के भिरवांडे गांव का रहने वाला है। उसने खुद को महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण का एजेंट बताकर पीड़ित से संपर्क किया।

आरोपी ने पीड़ित को एक फ्लैट दिखाया और कहा कि वह उसे जल्दी आवंटित करवा देगा। इसके बदले में उसने पीड़ित से कुल 37 लाख रुपए ले लिए। लेकिन, बाद में आरोपी ने वही फ्लैट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। जब पीड़ित ने फ्लैट के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने एक और फ्लैट दिलाने का नया वादा किया और कुछ और पैसे भी ले लिए। जांच में पता चला कि दूसरे फ्लैट के असली मालिक को पीड़ित से कोई रकम नहीं मिली। आरोपी ने पैसे लौटाने का वादा करके अपने गांव भाग गया।

कालाचौकी पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को भिरवांडे गांव से ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चार अलग-अलग पुलिस थानों में इसी तरह की ठगी के मामले दर्ज हैं। वह पहले से कई बार धोखाधड़ी के आरोप में फंस चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को बार-बार झूठे वादे करके भरोसा बनाए रखा और धीरे-धीरे पूरी रकम हड़प ली।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी फ्लैट या प्रॉपर्टी के लिए एजेंट पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच कर लें और महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से सत्यापन जरूर करवाएं।

दिवा : हाई-राइज़ बिल्डिंग के 10वें फ़्लोर के फ़्लैट में आग लगी
दिवा  : शनिवार सुबह ठाणे के दिवा इलाके में एक ऊंची रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग से प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ, लेकिन अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। यह घटना 7 मार्च, 2026 को लगभग 11:05 AM बजे दिवा के खरदी गांव में सुदामा रेजीडेंसी कॉम्प्लेक्स के अंदर विघ्नहर्ता सोसाइटी (B3 विंग) में हुई। आग 15 मंज़िला बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर बने कमरा 1004 में लगी। फ्लैट में सुश्री नेहा धावड़े नाम की एक किराएदार रहती है।

फायर ब्रिगेड मौके पर  पहुंची
दिवा बीट फायर स्टेशन से अलर्ट मिलने पर, शील फायर स्टेशन से इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। स्टेशन ऑफिसर मिस्टर इंगले की देखरेख में, एक फायर इंजन और एक रेस्क्यू गाड़ी से लैस फायरमैन की एक टीम ने मिलकर आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया।