nor - Rokthok Lekhani News

न मुंबई, न बेंगलुरु! इस शहर के एयरपोर्ट ने फिर मारी बाजी, लगातार 8वीं बार बना भारत और साउथ एशिया का नंबर-1 हवाई अड्डा
मुंबई : जब भी भारत के सबसे आधुनिक और व्यस्त हवाई अड्डों की बात होती है, तो मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के नाम जेहन में आते हैं। लेकिन जब बात बेस्ट सर्विसेज और यात्रियों के भरोसे की आती है, तो देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का कोई सानी नहीं है। एक बार फिर दिल्ली एयरपोर्ट ने ग्लोबल लेवल पर अपनी बादशाहत कायम की है। लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड्स 2026 में दिल्ली एयरपोर्ट को लगातार आठवीं बार भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया है। यह उपलब्धि न केवल दिल्ली के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

दुनिया के टॉप-30 में बनाई अपनी जगह
दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वैश्विक दिग्गजों को टक्कर दे रहा है। ताजा रैंकिंग के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के शीर्ष 30 हवाई अड्डों की सूची में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र एयरपोर्ट बन गया है। इसकी ग्लोबल रैंकिंग में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। पिछले साल जहां यह 32वें स्थान पर था, वहीं अब यह छलांग लगाकर 28वें स्थान पर पहुंच गया है। सबसे खास बात यह है कि 7 करोड़ (70 मिलियन) से ज्यादा यात्रियों को संभालने वाली कैटेगरी में दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट बनकर उभरा है।

सिर्फ उड़ान ही नहीं, स्टाफ और लेओवर में भी अव्वल
स्काईट्रैक्स के इस सर्वे में यात्रियों से एयरपोर्ट की सुविधाओं, सेवाओं और उनके एक्सपीरिएंस के बारे में राय ली गई। इस आधार पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट  को कई कैटेगरी में सम्मान मिला है:

बेहतरीन स्टाफ सेवा: भारत और दक्षिण एशिया में अच्छे स्टाफ के मामले में इसे दूसरा स्थान मिला है।

ट्रांजिट के लिए शानदार एयरपोर्ट: लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया का 7वां सबसे अच्छा ट्रांजिट एयरपोर्ट माना गया है।
आज दिल्ली एयरपोर्ट एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हब के रूप में उभर चुका है, जो साउथ-ईस्ट एशिया को यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।

यात्रियों के भरोसे की जीत
इस बड़ी कामयाबी पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार आठवीं बार यह सम्मान मिलना उनके लिए गौरव की बात है। यह अवॉर्ड साबित करता है कि दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई दिल्‍ली :न ही टूटेगा T-2 और ना ही बनेगा नया टर्मिनल, फिर भी IGI एयरपोर्ट की बढ़ जाएगी 20% कैपेसिटी
नई दिल्‍ली : पैसेंजर्स की सहूलियत को देखते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा अपग्रेड होने वाला है. जी हां, पैसेंजर्स की लगातार बढ़ रही संख्‍या को देखते हुए आईजीआई एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया गया है. इस फैसले के तहत, साल 2029-30 तक एयरपोर्ट की क्षमता में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी की जाएगी. यहां जानने वाली बात यह है कि इस विस्‍तार के लिए ना ही टर्मिनल-2 (T-2) को तोड़ा जाएगा और ना ही कोई नया टर्मिनल बनाया जाएगा.

दिल्‍ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) सूत्रों के अनुसार, फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट की सालाना पैसेंजर कैपेसिटी 10.5 करोड़ (105 मिलियन) है. आने वाले पांचच सालों में आईजीआई एयरपोर्ट की इस कैपेसिटी को 12.5 करोड़ (125 मिलियन) पैसेंजर तक पहुंचाने की योजना है. इस कैपेसिटी की बढ़ोत्‍तरी के लिए डायल ने नए कंस्‍ट्रक्‍शन की बजाया टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3 के एक्‍सपेंशन का प्‍लान तैयार किया है. डायल का प्‍लान नया टर्मिनल बनाने के बजाय मौजूदा स्‍ट्रक्‍चर को बेहतर करने की है.

डायल सूत्रों के अनुसार, यह एक्‍सपेंशन तीन स्‍टेज में पूरा होगा. पहले स्‍टेज में टर्मिनल 3 में नया पियर-ई बनाना जाएगा. दूसरे स्‍टेज में टर्मिनल 1 में भीड़ कम की जाएगी. वहीं तीसरे स्‍टेज में T3 पर एडिशिनल एयरक्राफ्ट पार्किंग स्टैंड तैयार किए जाएंगे. पियर-ई के बन जाने से हर साल 1 से 1.2 करोड़ (10–12 मिलियन) अतिरिक्‍त पैसेंजर्स को फैसिलिटेट किया जा सकेगा. इसके लिए, डायल एक बार फिर अपना नया मास्‍टर प्‍लान बना रहा है, जिसको अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी हैं.

अगले दो से तीन साल में तैयार होने वाले पियर-ई को लेकर जल्‍द यह तय हो जाएगा कि इसका इस्‍तेमाल घरेलू उड़ानों के लिए होगा या अंतरराष्ट्रीय के लिए. आपको बता दें कि इस समय टर्मिनल 3 में कुल चार पियर हैं, जिसमें दो डोमेस्टिक और दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए इस्‍तेमाल किए जाएंगे. इस सर्दी से एक डोमेस्टिक पियर को इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन के लिए शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिसके बाद इंटरनेशनल ऑपरेशन के लिए तीन पियर और डोमेस्टिक के लिए पियर उपलब्‍ध रहेगा.

वहीं, अगले तीन सालों में तैयार होने वाले पियर ई का इस्‍तेमाल जरूरत के हिसाब से इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए किया जा सकेगा. हालांकि एयरपोर्ट के मास्टर प्लान में अब भी पुराने टर्मिनल 2 को बदलने की योजना शामिल है. यह टर्मिनल 1986 में बना था और फिलहाल करीब 1.5 करोड़ यात्रियों को सालाना संभालता है. मगर, फिलहाल इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा. डायल ने साफ किया है कि टर्मिनल 2 का इस्‍तेमाल भविष्य में भी किया जाएगा.

मोदी न हिंदुओं के हैं, न मुसलमानों के, न देश के हैं - नाना पटोले
मुंबई : केंद्र की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी ने पिछले ९ सालों में जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी सभी मोर्चों पर बुरी तरह विफल रहे हैं। लोगों ने पहली बार किसी प्रधानमंत्री को देश की दौलत बेचकर देश चलाते देखा है। देश के लोगों के सामने नरेंद्र मोदी के असली चेहरे का पर्दाफाश हो गया है। मोदी न हिंदुओं के हैं, न मुसलमानों के, न देश के हैं। मोदी किसी के नहीं हैं, ऐसे शब्दों में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा और मोदी पर प्रहार किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में दो बार बहुमत से जनता ने भाजपा को सत्ता दी, लेकिन इस सरकार ने जनता को क्या दिया, इसका जवाब मांगने का समय आ गया है। कांग्रेस ने ६० साल में क्या किया, ये बताने के लिए हमें भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। आज देश की जो संपत्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेच रहे हैं। अब समय आ गया है कि उन्हें बताना चाहिए कि देश के लिए भाजपा सरकार ने अब तक क्या किया है?

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की २,५०० करोड़ रुपए में नीलामी हुई। खुद पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा है कि मंत्री पद के लिए करोड़ों रुपए की बोली लगाई गई। कर्नाटक में ४०ज्ञ् कमीशन की सरकार है। इस बात का पहले मोदी को जवाब देना चाहिए, ऐसा पटोले ने कहा। नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस राज्य में मुख्यमंत्री पद की होड़ में नहीं पड़ना चाहती। कांग्रेस के लिए जनता के मुद्दे अहम हैं। हम लोगों के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं।

यह राज्य की जनता तय करेगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा। वर्तमान में प्रदेश की जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है। खराब मौसम और ओलावृष्टि से किसान बेहाल हैं। आम लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। बारसू परियोजना को जबरदस्ती लोगों पर लादा जा रहा है। खारघर में एक सरकारी कार्यक्रम में लोगों की हुई मौत पर सरकार पर्दा डाल रही है। लोगों के ये मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, हम उन पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ऐसा पटोले ने कहा।