neither - Rokthok Lekhani News

मुंबई: मनोज जरांगे ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- मुंबई में प्रदर्शन किया तो न ट्रेन चलेगी और ना उड़ेंगे प्लेन
मुंबई: मराठा समुदाय को धमकाने का आरोप लगाकर महाराष्ट्र सरकार को गंभीर नतीजों की चेतावनी देते हुए, मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को कहा कि यदि वह मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय करते हैं, तो 80 से 90 लाख युवा उनके साथ जुड़ेंगे और न तो हवाई जहाज उड़ने देंगे और न ही ट्रेनें चलने देंगे। हालांकि, जरांगे ने ये भी कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को उनका हक दे देती है, तो उन्हें मुंबई में प्रदर्शन करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

29 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे जरांगे
बता दें कि मनोज जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में आने वाले 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है और महाराष्ट्र सरकार के पुनर्विचार की अपील को ठुकरा दिया है। इसके साथ ही, जरांगे ने अपनी मांगों को लागू करने के लिए समयसीमा 28 अगस्त की तय की है।

क्या है मनोज जरांगे का आरोप?
मनोज जरांगे ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र सरकार, मराठा समुदाय के योग्य सदस्यों को जारी किए जाने वाले कुनबी जाति प्रमाण-पत्रों की संख्या कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने डिमांड की कि पहले पहचाने गए 58 लाख रिकॉर्ड के आधार पर सर्टिफिकेट जारी किए जाएं।

जरांगे ने दी ट्रेन की पटरी उखाड़ने की धमकी
वहीं, मुंबई पुलिस के पब्लिक रैली पर रोक लगाने वाले कथित आदेश के बारे में पूछे जाने पर मनोज जरांगे ने कहा, "अगर मराठा समुदाय के लोग मुंबई में इकट्ठा होने का निर्णय करेंगे, तो वे रेलवे ट्रैक उखाड़ देंगे और विमानों की उड़ान रोक देंगे। सरकार को मनमाना व्यवहार नहीं करना चाहिए।"

अपनी पसंद की जगह पर करेंगे प्रदर्शन- जरांगे
जरांगे ने ये भी कहा कि यदि मराठा समुदाय के लोग मुंबई जाने का निर्णय करते हैं, तो वे अपनी पसंद की जगहों पर प्रोटेस्ट करेंगे, जैसे कि आजाद मैदान, शिवाजी पार्क या 'वर्षा' यानी मुख्यमंत्री का सरकारी आवास के बाहर। इससे पहले, मनोज जरांगे ने चेतावनी दी थी कि अगर मराठा आरक्षण पर विश्वासघात हुआ तो चुनावों में उन्हें धूल चटा देंगे। आरक्षण के लिए उनका संघर्ष महाराष्ट्र भर के मराठों के लिए है।

न मुंबई, न बेंगलुरु! इस शहर के एयरपोर्ट ने फिर मारी बाजी, लगातार 8वीं बार बना भारत और साउथ एशिया का नंबर-1 हवाई अड्डा
मुंबई : जब भी भारत के सबसे आधुनिक और व्यस्त हवाई अड्डों की बात होती है, तो मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के नाम जेहन में आते हैं। लेकिन जब बात बेस्ट सर्विसेज और यात्रियों के भरोसे की आती है, तो देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का कोई सानी नहीं है। एक बार फिर दिल्ली एयरपोर्ट ने ग्लोबल लेवल पर अपनी बादशाहत कायम की है। लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड्स 2026 में दिल्ली एयरपोर्ट को लगातार आठवीं बार भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया है। यह उपलब्धि न केवल दिल्ली के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

दुनिया के टॉप-30 में बनाई अपनी जगह
दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वैश्विक दिग्गजों को टक्कर दे रहा है। ताजा रैंकिंग के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के शीर्ष 30 हवाई अड्डों की सूची में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र एयरपोर्ट बन गया है। इसकी ग्लोबल रैंकिंग में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। पिछले साल जहां यह 32वें स्थान पर था, वहीं अब यह छलांग लगाकर 28वें स्थान पर पहुंच गया है। सबसे खास बात यह है कि 7 करोड़ (70 मिलियन) से ज्यादा यात्रियों को संभालने वाली कैटेगरी में दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट बनकर उभरा है।

सिर्फ उड़ान ही नहीं, स्टाफ और लेओवर में भी अव्वल
स्काईट्रैक्स के इस सर्वे में यात्रियों से एयरपोर्ट की सुविधाओं, सेवाओं और उनके एक्सपीरिएंस के बारे में राय ली गई। इस आधार पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट  को कई कैटेगरी में सम्मान मिला है:

बेहतरीन स्टाफ सेवा: भारत और दक्षिण एशिया में अच्छे स्टाफ के मामले में इसे दूसरा स्थान मिला है।

ट्रांजिट के लिए शानदार एयरपोर्ट: लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया का 7वां सबसे अच्छा ट्रांजिट एयरपोर्ट माना गया है।
आज दिल्ली एयरपोर्ट एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हब के रूप में उभर चुका है, जो साउथ-ईस्ट एशिया को यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।

यात्रियों के भरोसे की जीत
इस बड़ी कामयाबी पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार आठवीं बार यह सम्मान मिलना उनके लिए गौरव की बात है। यह अवॉर्ड साबित करता है कि दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई दिल्‍ली :न ही टूटेगा T-2 और ना ही बनेगा नया टर्मिनल, फिर भी IGI एयरपोर्ट की बढ़ जाएगी 20% कैपेसिटी
नई दिल्‍ली : पैसेंजर्स की सहूलियत को देखते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा अपग्रेड होने वाला है. जी हां, पैसेंजर्स की लगातार बढ़ रही संख्‍या को देखते हुए आईजीआई एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया गया है. इस फैसले के तहत, साल 2029-30 तक एयरपोर्ट की क्षमता में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी की जाएगी. यहां जानने वाली बात यह है कि इस विस्‍तार के लिए ना ही टर्मिनल-2 (T-2) को तोड़ा जाएगा और ना ही कोई नया टर्मिनल बनाया जाएगा.

दिल्‍ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) सूत्रों के अनुसार, फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट की सालाना पैसेंजर कैपेसिटी 10.5 करोड़ (105 मिलियन) है. आने वाले पांचच सालों में आईजीआई एयरपोर्ट की इस कैपेसिटी को 12.5 करोड़ (125 मिलियन) पैसेंजर तक पहुंचाने की योजना है. इस कैपेसिटी की बढ़ोत्‍तरी के लिए डायल ने नए कंस्‍ट्रक्‍शन की बजाया टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3 के एक्‍सपेंशन का प्‍लान तैयार किया है. डायल का प्‍लान नया टर्मिनल बनाने के बजाय मौजूदा स्‍ट्रक्‍चर को बेहतर करने की है.

डायल सूत्रों के अनुसार, यह एक्‍सपेंशन तीन स्‍टेज में पूरा होगा. पहले स्‍टेज में टर्मिनल 3 में नया पियर-ई बनाना जाएगा. दूसरे स्‍टेज में टर्मिनल 1 में भीड़ कम की जाएगी. वहीं तीसरे स्‍टेज में T3 पर एडिशिनल एयरक्राफ्ट पार्किंग स्टैंड तैयार किए जाएंगे. पियर-ई के बन जाने से हर साल 1 से 1.2 करोड़ (10–12 मिलियन) अतिरिक्‍त पैसेंजर्स को फैसिलिटेट किया जा सकेगा. इसके लिए, डायल एक बार फिर अपना नया मास्‍टर प्‍लान बना रहा है, जिसको अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी हैं.

अगले दो से तीन साल में तैयार होने वाले पियर-ई को लेकर जल्‍द यह तय हो जाएगा कि इसका इस्‍तेमाल घरेलू उड़ानों के लिए होगा या अंतरराष्ट्रीय के लिए. आपको बता दें कि इस समय टर्मिनल 3 में कुल चार पियर हैं, जिसमें दो डोमेस्टिक और दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए इस्‍तेमाल किए जाएंगे. इस सर्दी से एक डोमेस्टिक पियर को इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन के लिए शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिसके बाद इंटरनेशनल ऑपरेशन के लिए तीन पियर और डोमेस्टिक के लिए पियर उपलब्‍ध रहेगा.

वहीं, अगले तीन सालों में तैयार होने वाले पियर ई का इस्‍तेमाल जरूरत के हिसाब से इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए किया जा सकेगा. हालांकि एयरपोर्ट के मास्टर प्लान में अब भी पुराने टर्मिनल 2 को बदलने की योजना शामिल है. यह टर्मिनल 1986 में बना था और फिलहाल करीब 1.5 करोड़ यात्रियों को सालाना संभालता है. मगर, फिलहाल इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा. डायल ने साफ किया है कि टर्मिनल 2 का इस्‍तेमाल भविष्य में भी किया जाएगा.

20 वर्षीय एक आईटी प्रफेशनल युवती ने न ओटीपी, न लिंक पर किया क्लिक, फिर भी 3 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड !
पवई : साइबर सेल के पास फ्रॉड की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, फ्रॉड की शिकार 20 वर्षीय एक आईटी प्रफेशनल युवती हुई है। उसके साथ करीब 3 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर में उसे टेलिग्राम ऐप पर एक साथ कई संदेश मिले थे।

पहले तो उसने उन संदेशों को स्पैम समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन एक संदेश में उसकी ईमेल आईडी भी मेंशन थी। जब उसने संदेश को ध्यान से पढ़ा, तो उसमें लिखा था कि अगर वह अपना फंड वापस चाहती है, तो उसे 5 लाख रुपये देने होंगे। कथित फंड निकासी वाला संदेश पढ़ते ही तुरंत अपने दोनों बैंकों के स्टेटमेंट जांचे।

पीड़िता का दावा है कि एक बैंक खाते से करीब 2 लाख और दूसरे बैंक खाते से 1.6 लाख की राशि स्थानांतरित होने की जानकारी मिली। दोनों बैंकों के स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि यूपीआई के माध्यम से किसी ने उसके दोनों बैंक खातों से एक हजार, दो हजार और पांच हजार रुपये के अलावा 20 हजार और 40 हजार रुपये आईएमपीएस के माध्यम से निकाले हैं।

पीड़िता का कहना है कि उसने न तो किसी के साथ कोई पासवर्ड या क्रेडेंशियल साझा किया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ही किया है। उसने बैंककर्मियों की साइबर क्रिमिनल्स से मिलीभगत होने और ग्राहकों का डाटा लिंक करने का आरोप लगाया। उसके बैंक से कोई कैसे बिना ओटीपी या निजी जानकारी प्राप्त किए रकम निकाल सकता है।

इसका मतलब यह है कि किसी ने उसके बैंक खाते तक अपनी पहुंच प्राप्त कर ली या बैंक का पासवर्ड हासिल कर लिया या फिर उसे हैक कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर एमआईडीसी पुलिस ने साइबर फ्रॉड का केस दर्ज कर उसे पवई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच हो रही है।