30 - Rokthok Lekhani News

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन, 14 दैनिक और 16 स्पेशल ट्रेनों समेत कुल 30 सेवाएं रद
मुंबई: भोर घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर यातायात 17 जुलाई तक गंभीर रूप से प्रभावित रहेगा। मध्य रेलवे ने 14 दैनिक ट्रेनों, आठ विशेष तिथियों पर चलने वाली ट्रेनों और आठ स्पेशल ट्रेनों सहित कुल 30 रेल सेवाएं रद कर दी हैं। रद की गई प्रमुख ट्रेनों में डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल और हुब्बली-दादर एक्सप्रेस शामिल हैं।

छह जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कर्जत और लोनावला के बीच ठाकुरवाड़ी तथा मंकी हिल क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे रेलवे की तीनों लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।

रेलवे युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर रहा है, लेकिन दुर्गम पहाड़ी इलाका और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बहाली में बाधा बन रही हैं। फिलहाल तीन में से एक लाइन को बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष दो पर कार्य जारी है। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) शनिवार से मुंबई-पुणे मार्ग पर प्रतिदिन 200 अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा। ये बसें पहले से चल रही 312 ई-शिवनेरी सेवाओं के अतिरिक्त होंगी।

मुंबई: मॉनसून से निपटने के लिए मुंबई प्रशासन तैयार, 30000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, हेल्पलाइन नंबर जारी
मुंबई: लंबे इंतजार के बाद मुंबई में मॉनसून दस्तक दे दी है। इसके स्वागत में मुंबईकरों के साथ पुलिस भी जुट गई है। लेकिन, मॉनसून के दौरान होने वाले आसमानी आफत से निपटने के लिए शहर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी बीएमसी, एनडीआरएफ, आईएमडी और डिजास्टर के साथ तालमेल बिठाकर तैयारियां कर रखी हैं। सभी जोनल डीसीपी, रीजनल एडिशनल सीपी समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल थे। 11 हजार से अधिक सरकारी सीसीटीवी कैमरे और 33 हजार से अधिक निजी सीसीटीवी कैमरों से महानगर की निगरानी रखी जाएंगी। 30000 से अधिक पुलिसकर्मियों को बारिश से निपटने के लिए लगाए जाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट मोड पर:
वर्ली स्थित ट्रैफिक मुख्यालय में भी मॉनसून के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसको लेकर जॉइंट सीपी सत्यनारायण चौधरी के मार्गदर्शन में तैयारियां चल रही हैं। व्यस्ततम मार्गों के अलावाव गिरगांव, जूहु, अक्सा, दानापानी, मढ़-मार्वे जैसे चौपाटियों पर भी ट्रैफिक पुलिस की खास मौजूदगी रहेंगी।

पुलिसकर्मियों को सीपीआर प्रशिक्षण:
लगातार बारिश और जलजमाव से पैदा होने वाले स्थिति में अगर कोई फंस जाता है तो उन्हें अविलंब सहायता देने के लिए मुंबई पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। पुलिसकमियों को प्राथमिक चिकित्सा, आपदा और सीपीआर देने के लिए प्रशिक्षित किया किया गया है।

तटों पर दूरबीन टॉवर से निगरानी:
सुरक्षा व्यवस्था का पालन नहीं कर समुद्र में जाने और जान गंवाने वालों को रोकने के लिए अस्थाई तौर पर तटों पर वॉचटॉवर बनाए जा रहे हैं। इससे तटीय हलचलों पर नजर रखी जाएंगी। 342 लोकल मछुआरों से बातचीत कर उन्हें पुलिस मित्र बनाकर उनकी मदद ली जाएगी। सुरक्षा रक्षकों, स्थानीय तैराकों और मछुआरों से आपात स्थिति में मदद ली जाएंगी।

मुंबई में 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद! 5 से 6 मई तक 6 वार्ड होंगे प्रभावित, कुर्ला, घाटकोपर और परेल
मुंबई: मुंबईकरों को गर्मी के मौसम के ठीक बीच में पानी के संकट का सामना कर रहा है। क्योंकि कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरे 30 घंटों के लिए बंद रहेगी। नगर निगम ने वडाला के अमर महल से लेकर प्रतीक्षा नगर तक एक नई पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते 5 और 6 मई को खास तौर पर अगले मंगलवार और बुधवार को कुछ वार्डों में 30 घंटे की पानी की कटौती लागू की जाएगी।

इन इलाकों में 30 घंटों तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी:
उत्तरी मुंबई में माटुंगा, सायन और वडाला, दक्षिण में परेल और सेवरी, 'L' वार्ड में कुर्ला और साकी नाका, पूर्व में गोवंडी और मानखुर्द, पश्चिम में चेंबूर और 'N' वार्ड में घाटकोपर, विक्रोली और विद्याविहार। पानी की सप्लाई में यह पूरी तरह से रुकावट मंगलवार 5 मई को सुबह 10:00 बजे से लेकर बुधवार 6 मई को शाम 4:00 बजे तक रहेगी।

टनल बनाने के काम के लिए सप्लाई बंद
मुंबई नगर निगम ने वडाला के अमर महल से लेकर प्रतीक्षा नगर तक एक नई टनल बनाने का काम शुरू किया है। यह नई टनल परेल-ट्रॉम्बे जलाशय से जुड़ेगी। इसके अलावा इस टनल का विस्तार टर्भे में स्थित हाई-लेवल जलाशय तक किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 1,800 मिमी व्यास वाली एक टनल के निर्माण के साथ-साथ अन्य संबंधित कार्य भी शामिल हैं।

निगम ने लोगों से की अपील
इस टनल के निर्माण को आसान बनाने के लिए टर्भे में स्थित हाई-लेवल और लो-लेवल जलाशयों से होने वाली पानी की सप्लाई को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह काम इन 30 घंटों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद पानी की सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी। इसलिए नगर निगम ने लोगों को सलाह दी है कि वे पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करके रख लें और इस दौरान पानी का बहुत ही सावधानी से इस्तेमाल करें।
F/नॉर्थ वार्ड: प्रतीक्षा नगर, शास्त्री नगर, संजय गांधी नगर, शांति नगर, एचएम रोड, केडी गायकवाड़ नगर, वडाला ट्रक टर्मिनस, न्यू कफ परेड, अल्मेडा कॉम्प्लेक्स, सायन पूर्व और पश्चिम।

एफ/साउथ वार्ड : डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मार्ग, दिनशॉ पेटिट मार्ग, परमार गुरुजी मार्ग, गोखले मार्ग, दादासाहेब फाल्के मार्ग, गोविंदजी केनी मार्ग, जेरबाई वाडिया मार्ग, बीजे देओरुखकर मार्ग, सेंट पॉल मार्ग, सेंट जेवियर मार्ग, खाशाबा मार्ग, महादेव पालव मार्ग, जिजीभोय लेन, आचार्य डोंडे मार्ग, विट्ठल चव्हाण मार्ग, जगन्नाथ भटनकर मार्ग, बटलीवाला गली, शिरोडकर मार्ग, चिवड़ा गली, साने गुरुजी मार्ग, आनंद मालवंकर मार्ग, गैस कंपनी गली।

एल वार्ड: सेबल नगर, संतोषी माता नगर, क्रांतिनगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, न्यू तिलक नगर, कुरेशी नगर, हिल मार्ग, ताड़ी पेठ, मुक्तादेवी मार्ग, गावदेवी मंडल, पंचशील नगर, नेहरू नगर, शिव सृष्टि मार्ग, नाइक नगर, मदर डेयरी मार्ग, एस.जी. बर्वे मार्ग, कुर्ला पूर्व केदारनाथ मंदिर रोड, नवारे बाग, कामगार नगर, हनुमान नगर, पुलिस कॉलोनी, कुर्ला कार शेड, रेलवे कॉलोनी, तक्षशिला नगर, चाफे गली, राहुल नगर, एवरर्ड नगर, पान बाजार, त्रिमूर्ति मार्ग, वी.एन. पूरव मार्ग, उमरवाड़ी मार्ग, अली दादा स्ट्रीट, स्वदेशी मिल चॉल, चूनाभट्टी फाटक, म्हाडा कॉलोनी, समर्थ नगर। इन इलाकों के अलावा नगर निगम के एम/ईस्ट वार्ड और एम/वेस्ट वार्ड में भी पीने के पानी की सप्लाई बाधित होने की संभावना है।

मुंबई बनेगी झोपड़ी मुक्त, एसआरए बनाएगी 5 लाख घर, टूटेगा 30 साल का रिकॉर्ड
मुंबई: मुंबई को झोपड़ी मुक्त बनाने की दिशा में अब सबसे बड़ा कदम उठाया गया है। स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी ने साल 2030 तक 5 लाख घर बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। यह आंकड़ा इतना बड़ा है कि इससे पिछले करीब 30 वर्षों में बने कुल एसआरए घरों का रिकॉर्ड टूट सकता है।

अब तक क्या हुआ, अब क्या होगा
1996 में SRA की स्थापना के बाद से अब तक करीब 2.75 लाख घर ही बन पाए हैं। लेकिन अब एजेंसी ने काम की गति बढ़ाने का प्लान तैयार किया है। एसआरए के सीईओ डॉ. महेंद्र कल्याणकर के अनुसार, इस समय 3 लाख से ज्यादा घर अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में निर्माणाधीन हैं और इन्हें तय समय में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। यानी जो काम तीन दशक में हुआ, उसे अब महज पांच साल में दोगुना करने की तैयारी है।

तेज रफ्तार के लिए क्या बदला जा रहा है
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एसआरए ने कई अहम बदलाव किए हैं। अब प्रोजेक्ट्स की मंजूरी के लिए डिजिटल सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे फाइलों में देरी कम होगी। ड्रोन सर्वे और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसे उपायों से जमीन और लाभार्थियों की सही जानकारी सुनिश्चित की जा रही है। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और काम तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा, लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स को फिर से शुरू करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि निर्माण में रुकावट न आए।

बिल्डरों पर सख्ती, निवासियों को फायदा
सरकार ने बिल्डरों की जवाबदेही तय करने के लिए नियमों को और कड़ा किया है। अब अगर बिल्डर तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं करते या स्लम निवासियों को किराया नहीं देते, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इससे यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि लोग वर्षों तक अस्थायी घरों में रहने को मजबूर न रहें और उन्हें समय पर उनका स्थायी घर मिल सके।

मुंबई के लिए क्यों है यह योजना अहम
मुंबई की लगभग आधी आबादी आज भी झोपड़पट्टियों में रहती है। ऐसे में 5 लाख घरों का यह लक्ष्य न सिर्फ लाखों परिवारों को बेहतर आवास देगा, बल्कि शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर को भी नई दिशा देगा। बेहतर घर मिलने से लोगों की जीवनशैली, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

झोपड़ी मुक्त मुंबई का सपना
अगर यह योजना तय समय में पूरी होती है, तो मुंबई की तस्वीर काफी हद तक बदल सकती है। “झोपड़ी मुक्त  मुंबई” का सपना, जो सालों से चर्चा में है, अब जमीन पर उतरता हुआ नजर आ सकता है।