certain - Rokthok Lekhani

मुंबई : बिल्डर के इशारे पर एक फीट कम कर दी सड़क की ऊंचाई... स्थानीय लोगों का आरोप वाकोला दत्त मंदिर रोड पर जलजमाव होना तय
मुंबई : मनपा प्रशासन द्वारा शहर में सीमेंट कंक्रीट की सड़कें बनाने का काम तेजी से हो रहा है। अगले दो साल में मुंबई की सभी सड़कों को सीमेंट कंक्रीट की कर दिए जाने की योजना है। इस बीच सड़क निर्माण में मनपा अधिकारियों की मनमानी भी उजागर हो रही है। सांताक्रूज पूर्व में इसी तरह की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए सड़क की ऊंचाई कम कर दी गई, जिससे मानसून के दौरान इस परिसर में पानी भरना तय माना जा रहा है।

बता दें कि वाकोला स्थिति दत्त मंदिर रोड जिसकी लंबाई करीब 100 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर है, उसका भी सीमेंट कांक्रीटीकरण किया जा रहा है। सड़क विभाग के अधिकारियों ने बिल्डर के दबाव में एक जगह पर सड़क की ऊंचाई कम कर दी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माणधीन इमारत में कई दुकानें बनाई गई हैं। सड़क का निर्माण जिस छोर से शुरु किया गया था वहां सड़क की ऊंचाई एक समान थी। लेकिन जैसे ही इमारत के पास सड़क का निर्माण पहुंचा वहां सड़क की ऊंचाईं एक फीट कम कर दी गई। इमारत के बाद आगे जाकर दोबारा से सड़क की ऊंचाई को एक फीट बढ़ दिया गया।

सामानांतर सड़क को 20 मीटर लंबाई तक दोनों छोर पर ढ़लान बना दिया गया। मनपा अधिकारियों ने गटर की ऊंचाई भी एक फीट कर कर दिया है। जो कि आने वाले समय में वहां जलजमाव से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्थानीय मनसे नेता सतीश मनवेल ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की थी। मनपा अधिकारियों ने कहा कि इसे ठीक किया जाएगा, लेकिन बाद में सड़क में ढलान बना कर इमारत के पास सड़क की ऊंचाई करीब एक फीट कम करके निर्माण कर दिया।

महाराष्ट्र/ वोटिंग का यही पैटर्न विधानसभा चुनाव में भी रहा तो बीजेपी की हार तय...
मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंद की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के दिन दिल्ली में एनसीपी चीफ अजीत पवार ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर कहा कि हम बीजेपी द्वारा दी जा रही हिस्सेदारी को लेकर हम खुश नहीं है। हम एनडीए के साथ रहेंगे। संसद में 15 अगस्त तक हमारी संख्या 1 बढ़कर 4 हो जाएगी।

वहीं शिवसेना नेता श्रीरंग बारणे ने कहा कि केंद्र में हमें सिर्फ राज्य मंत्री का पद मिला। जोकि हमारे साथ किए गए सौतेले व्यवहार को दिखाता है। हालांकि इस बयान के इतर एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे कह चुके हैं कि हम पूरी तरह से एनडीए के साथ है और हमेशा रहेंगे।

हम बिना शर्त एनडीए को अपना समर्थन देते रहेंगे। इस बीच आज आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में शिंदे तो नजर आए लेकिन अजीत पवार नदारद दिखे। ऐसे में इन बयानों से साफ है कि एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है।

जानकारों की मानें तो बीजेपी और एनडीए महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में करारी हार झेल सकते हैं। 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन ने 30 और एनडीए गठबंधन ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि 1 सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी।

चुनाव में भाजपा को 26.18 प्रतिशत वोट शेयर मिला था और 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि शिवसेना शिंदे गुट को 7 सीटें और 12.95 प्रतिशत वोट शेयर, एनसीपी को 1 सीट और 3.60 प्रतिशत वोट शेयर था।

जबकि इंडिया गठबंधन में शामिल एनसीपी शरद पवार को 8 सीटें और 10.27 प्रतिशत वोट शेयर, शिवसेना यूबीटी को 16.72 प्रतिशत वोट शेयर और 9 सीटें, वहीं कांग्रेस को 16.92 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 13 सीटें मिली थी। कुल मिलाकर इंडिया को 42 प्रतिशत वोट मिले।

जबकि एनडीए को 43 प्रतिशत वोट मिले। यानी वोट शेयर में दोनों ही गठबंधन बराबरी पर छूटे लेकिन सीटों के मामले में इंडिया ने एनडीए को पछाड़ दिया। पिछले चुनाव में बीजेपी ने संयुक्त शिवसेना के साथ मिलकर 42 सीटें जीती थी। वहीं बीजेपी ने अकेले 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 2024 के चुनाव में पार्टी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 9 सीटों पर जीत मिली। जबकि बड़े नेताओं की जीत का मार्जिन भी कम हो गया।

अगर लोकसभा चुनाव के नतीजे विधानसभा में भी रिपीट होते हैं तो 288 सदस्यों वाली विधानसभा में इंडिया गठबंधन को 180 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में यहां पर सबसे बड़ी मुश्किल बीजेपी के सामने है। क्योंकि पिछले लोकसभा चुनावों की तरह इस चुनाव में इनका वोट शेयर एक जैसा ही था लेकिन सीटें घटकर आधे से भी कम हो गई। ऐसे में शिवसेना और एनसीपी के बंटवारे से बीजेपी और अजीत पवार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

लोकसभा चुनाव इसलिए हार गया एनडीए

1. इंडिया की तुलना में एनडीए की पार्टियों में आपसी समन्वय का अभाव था। शिंदे और पीएम मोदी ने एनसीपी के उम्मीदवारों से दूरी बनाए रखी। इसके अलावा गुटबाजी के कारण भी एनडीए के उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचा।
2. एनसीपी अजित पवार के एनडीए में शामिल होने से अजित को मुसलमानों के वोट नहीं मिले। इसके अलावा संविधान बदलने की बात पर दलित वोटर्स भी उनसे छिटक गए।
3. बीजेपी की हार का सबसे बड़ा कारण मराठा आरक्षण भी रहा। मराठाओं के दबदबे वाले विदर्भ रीजन में पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली। जबकि इस क्षेत्र नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस जैसे नेता आते हैं। लेकिन किसानों और मराठाओं की नाराजगी बीजेपी और एनडीए को भारी पड़ गई।
4. एनसीपी और शिवसेना के टूटने से उद्धव ठाकरे और शरद पवार को सहानुभूति वोट मिले। इससे भी भाजपा को नुकसान हुआ। वहीं मराठाओं को ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिला।
5. एक बड़ी समस्या किसानों का सुसाइड है। लोकसभा चुनाव के दौरान ही मराठवाड़ा और विदर्भ में 200 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली। सुखे और बारिश नहीं होने से यहां के किसानों में बीजेपी के प्रति नाराजगी थी। इसके अलावा केंद्र में 10 साल से सत्ता में होने के बावजूद बीजेपी यहां के किसानों के लिए नदियों को जोड़कर कोई नहर नहीं ला पाई।
6. बीजेपी की हार में युवाओं का भी बड़ा योगदान रहा है। सूखे के कारण किसानों के जवान बेटे फौज में भर्ती होने जाते हैं ताकि परिवार को आर्थिक संकट से उबार सके लेकिन अग्निवीर योजना के कारण अब युवा आर्मी में जाने से कतरा रहे हैं।

खुद को अमेरिका ने बताया साउथ कोरिया का 'रक्षा कवच'... परमाणु हमला किया तो किम जोंग का 'अंत' निश्चित
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो ये वहां की सत्ता के लिए 'अंत' साबित होगा। ये बात इन दोनों देशों ने अमेरिकाओवल ऑफिस वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही है। अमेरिका की तरफ से इस दौरान ये भी कहा गया कि वो दक्षिण कोरिया का सुरक्षा कवच है, साथ ही इस सुरक्षा कवच को परमाणु-सशस्त्र उत्तर के आक्रामक मिसाइल परीक्षणों के सामने मजबूत किया जा रहा है।

इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी भी संघर्ष में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से जुड़ी प्लानिंग में साउथ कोरिया को शामिल किया जाएगा।" जो बाइडन ने इस दौरान ये भी कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका या उसके सहयोगियों के खिलाफ जो भी शासन परमाणु हमला करता है, उसका अंत होगा।" वहीं यून ने कहा कि उनकी प्रथमिकता ताकत का इस्तेमाल कर शांति बनाए रखना है न कि दूसरे पक्ष की सद्भावना के आधार पर झूठी शांति को फैलाना। उन्होंने ये भी कहा कि अगर परमाणु हमले की स्थिति बनती है तो इसका तगड़ा जवाब देने के लिए वो तैयार हैं।

दरअसल इसी हफ्ते राष्ट्रपति यून सूक योल अमेरिका दौरे पर हैं। उत्तर कोरिया की तरफ से लगातार परमाणु मिसाइल का परीक्षण किया जा रहा है। इसी बीच बुधवार को दोनों देशों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके मुताबिक, उत्तर कोरिया के परमाणु हमले की धमकी के जवाब में अमेरिका कोरिया के प्रायद्वीप में परमाणु मिसाइलों से लैस पनडुब्बियां तैनात करेगा। अमेरिका की तरफ से 40 साल बाद ये दूसरी बार इस क्षेत्र में पनडुब्बियों को तैनात किया जाएगा।