Heatwave - Rokthok Lekhani

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई : महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज अब खतरनाक मोड़ ले रहा है। बेमौसम बारिश का दौर थमते ही सूरज की तपिश ने अपना 'रौद्र रूप' दिखाना शुरू कर दिया है। विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा तक पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है, जिससे न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि किसानों की फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

अकोला बना राज्य का 'हॉटस्पॉट', पारा 42 के पार
पिछले 24 घंटों में अकोला राज्य का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। केवल अकोला ही नहीं, बल्कि नासिक (41 डिग्री), पुणे और मुंबई में भी गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया है। मुंबई और कोंकण के तटीय इलाकों में तापमान के साथ-साथ बढ़ती नमी ने उमस को असहनीय बना दिया है। नांदेड़ जैसे शहरों में दोपहर के वक्त सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं।

विदर्भ के लिए 'येलो अलर्ट' जारी
उत्तर भारत से आ रही गर्म हवाओं के कारण मौसम विभाग ने विदर्भ के अमरावती, अकोला, चंद्रपुर और वर्धा जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पारा 45 डिग्री के पार नहीं जाता, इसे तकनीकी रूप से लू नहीं कहा जाएगा, लेकिन 42-43 डिग्री का मौजूदा स्तर भी सामान्य से बहुत अधिक है।

खेती पर मंडरा रहा खतरा
भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा प्रहार खेती पर हो रहा है। नांदेड़ जिले के अर्धापुर और मुदखेड़ जैसे इलाकों में केले के बाग सूखने लगे हैं। वाष्पीकरण की दर बढ़ने और कुओं और बोरवेल में पानी का स्तर घटने से किसान बेबस नजर आ रहे हैं। केले के हरे-भरे पत्ते अब पीले पड़ने लगे हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ रहा है।

सेहत का रखें ख्याल
बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्मी और धूप से बचने के लिए भरपूर पानी पिएं और नींबू पानी, छाछ या कोकम शरबत का सेवन करें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। पालतू जानवरों को छाया में रखें और उनके लिए पानी की व्यवस्था करें।

मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपना डरावना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और तेज धूप से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर मुंबई और उससे सटे जिलों में गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बढ़ते तापमान के बीच अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में हीटवेव यानी लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है। इसी कारण शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर और आसपास के उपनगरीय इलाकों में भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मुंबई, ठाणे, पालघर में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मुंबई, ठाणे और पालघर के विभिन्न क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू से लेकर भयंकर लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसलिए तीनों जिलों के लिए 10 मार्च को ऑरेंज अलर्ट और 11 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई पर लू का अटैक, पारा 40 पार
आज उत्तर कोंकण क्षेत्र में हीट वेव से लेकर भीषण हीट वेव जैसी स्थिति दर्ज की गई। मुंबई के सांताक्रूज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। वहीं डहाणू में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.6 डिग्री ज्यादा रहा। ठाणे में भी भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर और उपनगरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर से लेकर शाम तक धूप सबसे ज्यादा तेज रहती है। ऐसे समय में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो पानी पीते रहें और सिर को ढककर निकलें।

भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत?
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज अपने ताजा अपडेट में कहा, “हिमाचल प्रदेश और उत्तरी कोंकण में 10 मार्च को और गुजरात राज्य में 10 और 11 तारीख को कुछ इलाकों में उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है, साथ ही पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ में 10 और 11 तारीख को, उत्तरी कोंकण में 11 तारीख को और गुजरात राज्य में 12 मार्च को कुछ इलाकों में उष्ण लहर की संभावना है।“

आईएमडी ने आगे कहा, “अगले 2-3 दिनों में गुजरात, कोंकण और गोवा में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 14 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। जिससे मुंबई सहित कोंकण को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।“

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सावधानी बरतें। बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

मुंबई : गर्मी का कहर, मार्च में ही 39 डिग्री तापमान, हीटवेब ने छुड़ाए पसीने
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में मौसम के तेवर ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मार्च की शुरुआत में ही इतनी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, 2023 के बाद यह सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 14 मार्च, 2023 को 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। सम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सुषमा नायर ने बताया कि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा था, जिसके चलते शहर में हीट वेव की घोषणा की गई है।

गुजरात के एंटि साइक्लॉन ने बढ़ाई गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी की मुख्य वजह गुजरात के ऊपर बना ऐंटि साइक्लॉन है। इसके कारण पूर्व दिशा से सूखी और गर्म हवाएं मुंबई की ओर आ रही थीं। वहीं समुद्र से आने वाली ठंडी हवाएं समय पर सक्रिय नहीं हो पाईं, जिससे तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली।

मुंबई में आज 6 मार्च का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 6 मार्च को मुंबई का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार 7 मार्च को मुंबई के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मुंबई वालों को गर्मी से फिलहाल राहत नहीं
गर्म हवाओं से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए शुक्रवार 6 मार्च को गर्म और उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की है। हालांकि वीकेंड पर गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन मौसम पूर्वानुमान मॉडल संकेत देते हैं कि 11 मार्च के आसपास दिन के तापमान में एक बार फिर तेजी से वृद्धि होगी।

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी; कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
मुंबई: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि गर्मी की शुरुआत होते ही पूर्वी और पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी की स्थिति पैदा हो गई है. कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक पहुंच गया. इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. वहीं पिछले साल इस तरह के हीटवेव की शुरूआत अप्रैल में हुई थी.

मौसम विभाग के अनुसार, बीते शनिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि अकोला में 41.3 डिग्री, वर्धा में 41 डिग्री, अमरावती में 40.4 डिग्री, नागपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं ओडिशा के बौध में देश भर में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस साल हीटवेव की शुरुआत जल्द

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बीते साल 5 अप्रैल को इतना तापमान दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि इस बार गंभीर हीटवेव की शुरुआत जल्दी हो गई है. कभी-कभी ऐसा होता है कि मार्च में इस तरह की स्थित बन जाती है. वरना आम तौर पर अप्रैल में ही इतना तापमान दर्ज किया जाता है. वहीं ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

इन राज्यों में 40 तक पहुंचा पारा

जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश के कई स्थानों और छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर वर्तमान तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक) है. गुजरात के अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा के कई स्थानों पर और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी अधिक तापमान (3.1°C से 5°C) दर्ज किया जा रहा है.