Arrested - Rokthok Lekhani News

ठाणे : दुकान का शटर उठाकर 9 मोबाइल... 30 हजार के चार्जर और 6,500 कैश चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार
ठाणे : ठाणे जिले में कल्याण- डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस ने एक दुकान का शटर उठाकर नौ मोबाइल फोन, चार्जर और कैश चुराने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और सेंधमारी का मामला सुलझा लिया है। आरोपियों से चोरी के नौ मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में 17 सितंबर 2026 को क्राइम रजिस्ट्रेशन नंबर 246/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, कल्याण इलाके में एक मोबाइल दुकान का शटर उठाकर अज्ञात चोरों ने दुकान में प्रवेश किया और वहां से नौ मोबाइल फोन चोरी कर लिए।इसके अलावा करीब 30 हजार रुपये के चार्जर और 6,500 रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए।

घटना सामने आने के बाद दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और इलाके के CCTV फुटेज चेक किए। मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।

जांच के दौरान ताजुमल कमरुल खान (24), जो मूल रूप से किशनगंज, बिहार के रहने वाले हैं; अशफाक असीरुद्दीन आलम (32), जो APMC मार्केट, तुर्भे, नवी मुंबई के रहने वाले हैं; और नाजिम मोहम्मद जलाल शेख (21), जो APMC मार्केट, तुर्भे, नवी मुंबई के रहने वाले हैं, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ठाणे जिले की विष्णुनगर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कुल नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्हें आधारवाड़ी जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान बरामद किए गए मोबाइल फोन को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मोबाइल दुकान में हुई सेंधमारी का खुलासा CCTV फुटेज और पुलिस जांच के आधार पर किया गया। यह कार्रवाई सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राम चोपड़े के मार्गदर्शन में विष्णुनगर पुलिस टीम ने की।

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 13 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा वार किया है. एक कार्रवाई में सामने आई ड्रग्स की खेप में जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने ड्रग्स बनाने वाली सामग्री बारमद की. अब पुलिस उस ठिकाने और उन लोगों तक पहुंचने में जुटी है, जो इस पूरे खेल के पीछे हो सकते हैं.  मुंबई में नशे के कारोबार के खिलाफ पायधुनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की क्राइम डिस्क्लोजर टीम ने एमडी यानी मेफेड्रोन ड्रग्स की बिक्री और निर्माण से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 435.90 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 13 लाख 5 हजार 300 रुपये बताई गई है.पुलिस ने ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर एमडी ड्रग्स बेच रहे तीन आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल गुलशन अरोरा (39), मोहम्मद आसिफ इकबाल शेख (44) और सईद असलम शेख (33) के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं.

मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस को ड्रग्स बनाने की सामग्री के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने उल्हासनगर, ठाणे जिला के एक घर में कार्रवाई की. यहां से मेफेड्रोन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई. पुलिस अब इस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं. पायधुनी पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई सीनियर अधिकारियों के मार्गदर्शन में की. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है.

मुंबई में तंत्र-मंत्र के नाम पर 11 लाख की ठगी, नकली नोट थमाने वाले 3 गिरफ्तार
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों से 11 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों ने लोगों को झांसे में लेकर नोटों की बारिश होने का दावा किया था, लेकिन उसकी जगह नकली नोट पकड़ा दिए. शिकायत के बाद हरकत में आई नासिक की अभोणा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि ऐसे किसी के झांसे में न आएं और अपनी संपत्ति को ऐसे न सौंपे.

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक ठगी की शुरुआत मुंबई से हुई. यहां फर्जी बाबा हिराचंद बर्डे और उसके साथियों ने परिवारों का भरोसा जीतने के लिए पहले एक छोटा चमत्कार दिखाया, जिसमें उन्होंने एक हजार के बदले दो लाख रुपए थमा दिए. इसे देख लोग फर्जी बाबा के झांसे में आ गए. इसके बाद बाबा ने बड़ा खेल खेला, बाबा ने दावा किया कि एक तांत्रिक पूजा के बाद 15 करोड़ रूपए की बारिश होगी. जल्द अमीर बनने की चाहत में पीड़ितों ने कैश और ऑनलाइन से 10 लाख 95 हजार रुपए बाबा को दे दिए.

नासिक बुलाकर थमा दिए नकली नोट
बाबा ने पूजा के नाम पर पीड़ितों को नासिक के अभोणा इलाके में बुलाया. तंत्र विद्या के नाम पर घटों पूजा-पाठ का ढोंग किया गया. इसके बाद बाबा ने नोटों से भरी एक बोरी पीड़ितों को सौंप दी और हिदायत दी कि एक हफ्ते तक बोरी न खोलें. जब सात दिन बाद बोरी खोली तो उसमें चूरन वाले नकली नोट निकले. जब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ तो अपने पैसे बाबा से वापस मांगे जिस पर उसने धमका दिया. इसके बाद पीड़ितों ने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से संपर्क कर पुलिस में शिकायत की. एक पीड़ित ने बताया कि वो मुंबई का रहने वाला है. बाबा ने मुझे जाल में फंसाकर एक लाख के बदले एक करोड़ रुपए का लालच दिया और 11 लाख रुपए ऐठ लिए.

पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया
अभोणा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप देशमुख ने बताया कि शिकायत के बाद फर्जी तांत्रिक हिराचंद बर्डे के साथ दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस तीनों से और लोगों से ठगी के बारे में भी पूछताछ कर रही है.

पुणे : केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ साजिश की जानकारी होने के आरोप में रितेश हिंगे गिरफ्तार
पुणे : चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है। पुणे पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार व्यक्ति को कथित तौर पर हत्या की साजिश की जानकारी पहले से थी, लेकिन उसने इसकी जानकारी पुलिस या पीड़ित पक्ष को नहीं दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश हिंगे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रितेश हिंगे मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट और करीबी दोस्त है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उसे मामले में सह-आरोपी बनाया है।

लोहागढ़ किले में हुई थी हत्या पुलिस के अनुसार, केतन अग्रवाल की हत्या 18 जून को लोनावला स्थित लोहागढ़ किले में हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में अब तक केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश, इसमें शामिल लोगों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इसके अलावा पुलिस घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को भी खंगाल रही है, ताकि हत्या की पूरी कड़ी को जोड़ा जा सके। हत्या की वजह तलाश रही पुलिस केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस हत्या के पीछे की वजह को भी स्पष्ट करने में जुटी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों के बीच क्या संबंध थे और किन परिस्थितियों में हत्या की योजना बनाई गई। न्यायिक हिरासत में हैं पहले गिरफ्तार आरोपी मामले में गिरफ्तार सिया गोयल और चेतन चौधरी को अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब रितेश हिंगे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आगे बढ़ेगी जांच पुणे पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की जांच जारी है। रितेश हिंगे की गिरफ्तारी के बाद अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या की साजिश कितनी बड़ी थी और इसमें कितने लोग शामिल थे।