telephone - Rokthok Lekhani News

मुंबई में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के तांबे के केबल चोरी का बड़ा मामला, सक्रिय गिरोह का खुलासा
मुंबई : महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के तांबे के केबलों की चोरी का मामला शहर में लगातार सामने आ रहा है। पुलिस जांच में एक सक्रिय गिरोह की संलिप्तता का खुलासा हुआ है, जो पूरे मुंबई में केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का नेतृत्व 38 वर्षीय अब्दुल सिद्दी कामद शेख और कुर्ला स्थित कबाड़ व्यवसायी 44 वर्षीय ललितकुमार भंवरलाल जैन द्वारा किया जा रहा था। हाल ही में अंधेरी एमआईडीसी इलाके में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े 3.5 लाख रुपये मूल्य के महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के तांबे के केबल बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही एक पुराने मामले में शामिल रहे हैं, जो 31 दिसंबर को नवघर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। उस मामले में भी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड केबल चोरी की घटना सामने आई थी। फिलहाल अब्दुल शेख जमानत पर बाहर है, जबकि ललितकुमार जैन ने अग्रिम जमानत ले रखी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब्दुल शेख कथित तौर पर ललितकुमार जैन की मदद से मुंबई में एक संगठित नेटवर्क चला रहा था, जो अलग-अलग इलाकों से केबल चोरी कर उन्हें कबाड़ के रूप में बेचता था।

एफआईआर के अनुसार, 31 दिसंबर की तड़के लगभग 2:30 बजे पुलिस कांस्टेबल सुरेश हीराम निकुंभ (51) गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने मुलुंड ईस्ट के नवघर रोड स्थित टाटा कॉलोनी में कुछ संदिग्ध लोगों को एक टेम्पो में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के तांबे के केबल लोड करते हुए देखा। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और धीरे-धीरे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में यह भी पता चला कि यह गिरोह शहर के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था और लंबे समय से केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी किए गए केबल किस नेटवर्क के माध्यम से बेचे जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला केवल चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक संचार ढांचे को नुकसान पहुंचाने से भी जुड़ा हुआ है, जिससे सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

इस दिन आएगी आपकी ड्रीम गर्ल 2, 4 साल बाद फिर बजेगा आपके दिल का टेलीफोन...
आयुष्मान की चर्चित फिल्मों की लिस्ट में 'ड्रीम गर्ल' शामिल है. अब फैंस को इंतजार हैं 'ड्रीम गर्ल 2' का जिसमें अभिनेता के साथ अनन्या पांडे स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंड को डबल कर दिया है. वहीं अब 'ड्रीम गर्ल 2' की नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ है. पहले 7 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर आगे बढ़ा दिया गया है. आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी साझा किया है.

'ड्रीम गर्ल 2' अब 7 जुलाई की जगह 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस देरी की वजह कथित तौर पर फिल्म के वीएफएक्स वर्क को बताया जा रहा है. दरअसल 'ड्रीम गर्ल 2' में वीएफएक्स वर्क बहुत अहम है, क्योंकि फिल्म में पूजा और करम की भूमिका आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं. ऐसे में टीम ये सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है कि वो पूजा के किरादर से भी पूरी तरह से कंफर्टेबल हैं. इस के बारे में बात करते हुए बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की जॉइंट मैनेजर डायरेक्टर एकता आर कपूर ने कहा, 'हम चाहते हैं कि आयुष्मान खुराना का किरदार 'ड्रीम गर्ल 2' में पूजा के रूप में बिल्कुल परफेक्ट दिखें, और इसलिए हम फेस के लिए वीएफएक्स वर्क को परफेक्ट तरीके से करने के लिए थोड़ा और समय ले रहे हैं.

हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे दर्शक फिल्म देखते समय जितना हो सके उतना बेस्ट अनुभव करें. 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए वीएफएक्स वर्क फिल्म का एक जरूरी हिस्सा है, और हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अपने दर्शकों को हाई क्वालिटी प्रोडक्ट डिलीवर करें.' ये फिल्म धमाकेदार कॉमेडी होने का वादा करती है जो दर्शकों को हंसा हंसाकर लोट-पोट कर देगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित, बालाजी टेलीफिल्म्स की 'ड्रीम गर्ल 2' एक मजेदार फिल्म होने का वादा करती है.