row - Rokthok Lekhani News

नासिक : प्याज पर मचेगा रार: दाम कम करने पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी, किसान हुए उग्र
नासिक : राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पाशा पटेल ने पिछले वर्ष प्याज के उत्पादन में कमी, मई माह में बेमौसम बारिश, प्याज की बिक्री में व्यवधान और राज्य में भंडारण प्रणाली की कमी के कारण अगले दो महीनों में प्याज की कमी की आशंका जताई है। हालांकि, पटेल का यह बयान गलत है और वर्तमान में किसानों के पास पर्याप्त प्याज मौजूद है। महाराष्ट्र राज्य प्याज किसान संघ ने कहा है कि यदि सरकार हस्तक्षेप करती है और प्याज की कीमत कम करती है, तो हम देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

प्याज उत्पादक किसानों को भारी आर्थिक नुकसान : महाराष्ट्र में प्याज का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2025-26 में अब तक देश में 327.40 लाख मीट्रिक टन प्याज का उत्पादन हो चुका है। इसमें से 151.10 लाख मीट्रिक टन प्याज का उत्पादन महाराष्ट्र में हुआ है। देश के कुल प्याज उत्पादन का लगभग 50 प्रतिशत महाराष्ट्र में होता है। हालांकि, राज्य में पर्याप्त प्रसंस्करण उद्योग और भंडारण सुविधाओं की कमी के कारण प्याज बड़े पैमाने पर खराब हो जाता है।

परिणामस्वरूप प्याज किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने पाशा पटेल की अध्यक्षता में प्याज नीति तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति प्रसंस्करण उद्योगों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। “राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पाशा पटेल का यह कहना कि अगले दो महीनों में राज्य में प्याज की कमी हो जाएगी, पूरी तरह गलत है। किसानों के पास प्याज का पर्याप्त भंडार है। अभी तो केवल नई प्याज की ही बड़े पैमाने पर बुवाई हुई है।

अगर सरकार हस्तक्षेप करती है और प्याज की कीमतें कम करती है, तो हम पूरे देश में बड़ा आंदोलन करेंगे, हम किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे।” - भरत दिघोले, अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्याज उत्पादक संघ इन स्थानों पर प्याज की खेती होती है : महाराष्ट्र के नासिक, जलगांव, पुणे, अहिल्यानगर, सोलापुर, धुले और सतारा जिलों में प्याज का सबसे अधिक उत्पादन होता है, जबकि देश में कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार और अन्य राज्यों में भी बड़े पैमाने पर प्याज की खेती की जाती है।

मीरा-भायंदर इलाके में बने एक नए फ्लाईओवर को लेकर घमासान
मुंबई : मीरा-भायंदर इलाके में हाल ही में बने एक नए फ्लाईओवर को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें दिखाया गया कि चार लेन वाला फ्लाईओवर आगे जाकर अचानक दो लेन का हो जाता है। इस फ्लाईओवर का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने हमला बोला है। इस पर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सफाई दी है और कहा है कि डिजाइन में कोई गलती नहीं है।

कांग्रेस ने उड़ाया मजाक
पोस्ट में सरकार पर तंज कसते हुए कहा गया है कि महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग का 'चमत्कार'। एक फोर लेन ब्रिज अचानक से दो लेन में बदल गया। महाराष्ट्र हो या मध्य प्रदेश- बीजेपी सरकार में ऐसे जानलेवा 'चमत्कार' आम हो चुके हैं। जनता परेशान हो या हादसों में जान गंवाए, सरकार को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ रहा। न जिम्मेदारी और न जवाबदेही।

कब सामने आया मामला?
यह मामला तब सामने आया जब जेम्स ऑफ मीरा भायंदर एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट की एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें सवाल उठाया गया कि क्या मेट्रो लाइन 9 प्रोजेक्ट का हिस्सा यह डबल-डेकर फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम को कम करने के बजाय और बढ़ा देगा। पोस्ट में दावा किया गया कि चार लेन का फ्लाईओवर अचानक दो लेन में बदल जाता है, जिससे तेजी से बढ़ते उपनगरीय इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर डिज़ाइन और अप्रूवल प्रोसेस पर बड़ी बहस छिड़ गई।

नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर पार्टी; उद्धव अंतिम पंक्ति में सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल; सियासी घमासान
नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखिया उद्धव ठाकरे को लेकर छिड़े विवाद को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने इस विवाद को बुतुका और गैर-जरूरी बताया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के लिए एक डिनर पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान उद्धव भी वहां मौजूद थे। तस्वीरों में उन्हें अंतिम पंक्ति में बैठा दिखाया गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई। इसे लेकर सियासी घमासान छिड़ गया। कई लोगों ने इसे शिवसेना और महाराष्ट्र का अपमान बताया। इस पर शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में उद्धव ठाकरे को अंतिम पंक्ति में बैठाने पर विवाद अनावश्यक है।
'वोट चोरी' पर क्या बोले?

शरद पवार ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 'वोट चोरी' वाला आरोप अच्छी तरह से शोध और दस्तावेजों पर आधारित था। इस मामले की जांच करना चुनाव आयोग (ईसीआई) का काम है। नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद पवार ने स्वीकार किया कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी को महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अधिक सावधान रहना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'हमें पहले ही इस पर गौर करना चाहिए था और सावधानी बरतनी चाहिए थी।'

'160 सीटों पर जीत की गारंटी दी'
शरद पवार ने दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी और 288 में से 160 सीटों पर विपक्ष की जीत की गारंटी दी थी। पवार ने कहा कि उन्होंने दोनों को विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलवाया था। पवार ने यह खुलासा राहुल गांधी की ओर से भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोप को लेकर उठे विवाद के बीच किया है।

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उन्हें राहुल गांधी से मिलवाया। उन्होंने जो कहा गया था, उसे नजरअंदाज कर दिया। उनका यह भी मानना था कि हमें ऐसे मामलों में नहीं पड़ना चाहिए और सीधे जनता के पास जाना चाहिए।' पवार ने दावा किया कि चूंकि उन्होंने दोनों व्यक्तियों के दावों को कोई महत्व नहीं दिया, इसलिए उनके पास उनके नाम और संपर्क विवरण नहीं हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 132 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिलीं।

राहुल ने क्या आरोप लगाया था?
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को एक संस्थागत चोरी बताया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के लिए इस चोरी को अंजाम देने के लिए भाजपा के साथ खुलेआम मिलीभगत कर रहा है।

उद्धव मामले पर कही यह बात
वरिष्ठ नेता ने इस बात पर अफसोस जताया कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैठने का मुद्दा एक अनावश्यक विवाद बन गया है। उन्होंने कहा, 'एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन था। जब हम स्क्रीन पर कोई फिल्म देखते हैं, तो हम आगे नहीं, बल्कि पीछे बैठते हैं। फारूक अब्दुल्ला और मैं पीछे बैठे थे। इसी तरह उद्धव ठाकरे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी प्रेजेंटेशन ठीक से देखने के लिए पीछे बैठे थे।'

'उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रुख तय नहीं किया'
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रुख तय नहीं किया है। शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राकांपा के साथ अपने गुट के हाथ मिलाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा, 'हम भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे।'

लोकल ट्रेन के गेट पर दबंगई कर खड़े रहनेवाले यात्रियों पर रेलवे सख्त !
मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन यातायात की दृष्टि से मुंबईकरों की पहली पसंद है। महिलाएं हों या पुरुष, बच्चे हों या बुजुर्ग, कहीं भी आने-जाने के लिए यात्री लोकल ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। हालांकि, युवाओं में लोकल ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा करने का एक फैशन हो गया है। लोगों के इस नाजायज शौख के चलते अन्य यात्रियों को स्टेशनों पर उतरने-चढ़ने के दौरान काफी परेशानी होती है। ऐसे में स्टेशन पर गाड़ी के इंतजार में खड़े यात्रियों की गेट ब्लॉक कर खड़े रहनेवालों के साथ मारपीट भी हो जाती है।

यही आलम दिव्यांग डिब्बों का भी है। लेकिन अब गेट पर दबंगई कर खड़े रहनेवाले यात्रियों पर रेलवे सख्त हो गई है। शहर के यात्री, परिवहन विशेषज्ञ और पूर्व रेलवे अधिकारी चाहते हैं कि लोकल ट्रेनों के दरवाजे ब्लॉक करने के मामलों को यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालनेवाले अपराध के रूप में माना जाए और ऐसा करते पाए जाने पर यात्री को दंडित किया जाए।

कई बार यात्रियों द्वारा गेट ब्लॉक की शिकायत दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं, हाल ही में गेट ब्लॉक करने की वजह से स्टेशन पर यात्रियों में मारपीट भी हो गई थी। एक अधिकारी के मुताबिक ट्रेन में दबंगई करने वालों पर रेलवे अधिनियम की धारा १५६ के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए, जिसमें एक वर्ष तक के कारावास के साथ दंड का प्रावधान है।