MPSC - Rokthok Lekhani News

मुंबई: एमपीएससी विवाद पर आर-पार के मूड में अभिजीत दीपके, 24 सितंबर तक का अल्टीमेटम
मुंबई: लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और ऑनलाइन परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध अब राजनीतिक रूप लेता दिखाई दे रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और प्रमुख अभिजीत दीपके ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए उनके साथ प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की है। पार्टी ने आयोग के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग उठाते हुए राज्य सरकार को 24 सितंबर तक का समय दिया है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में पूरे महाराष्ट्र में अभियान चलाने की चेतावनी भी दी गई है।

अभिजीत दीपके इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन में अपने साथियों के साथ शामिल हुए थे। अब उन्होंने महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं की समस्याओं को लेकर मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। दीपके का कहना है कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार और संबंधित आयोग की जिम्मेदारी है। यदि भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के मन में संदेह पैदा होता है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दीपके ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों और मांगों को सुना। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी का आरोप है कि एमपीएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि पेपर लीक और ऑनलाइन परीक्षा में अनियमितताओं से जुड़े आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष किसी सक्षम जांच एजेंसी या आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही निकाला जा सकता है।

दीपके ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र कई वर्षों तक मेहनत करते हैं। उनके परिवार पढ़ाई, कोचिंग और रहने की व्यवस्था पर बड़ी रकम खर्च करते हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था पर उठने वाले सवाल केवल एक भर्ती तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पूरी चयन प्रणाली की विश्वसनीयता प्रभावित करते हैं। उन्होंने दावा किया कि अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कॉकरोच जनता पार्टी उनके साथ मिलकर आंदोलन को व्यापक बनाएगी।

मुंबई: एमपीएससी के पेपर लीक मामले पर सियासी संग्राम, हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई:  महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) के कथित पेपर लीक मामले पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवाद बढ़ गया। औसा विधायक अभिमन्यु पवार की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। विधायक अभिमन्यु पवार का आरोप है कि पेपर लीक मामले से उनका कोई संबंध नहीं होने के बावजूद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन पर संदेह पैदा करने और उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। इसी शिकायत के आधार पर औसा पुलिस ने हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले से प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा था, "क्या एमपीएससी पेपर लीक केस के मास्टरमाइंड देवेंद्र फडणवीस हैं? सूत्रों का कहना है कि एमपीएससी (फूड एंड ड्रग इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट) पेपर लीक के तार अब पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस तक पहुंच गए हैं। खास तौर पर, चर्चा है कि इस मामले में शक मुख्यमंत्री के पूर्व पीए और अब भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार की ओर जा रहा है।"

हर्षवर्धन सपकाल ने 'एक्स' पर किए पोस्ट में आगे लिखा था, "फडणवीस के मुख्यमंत्री रहने के दौरान, 2017-18 के मेगा रिक्रूटमेंट पोर्टल स्कैम के साथ-साथ तलाठी रिक्रूटमेंट - 2023; एमएचएडीए; पुलिस रिक्रूटमेंट; फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट; सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट और उनके नेतृत्व में हुए मौजूदा फूड एंड ड्रग इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट स्कैम केस की निष्पक्ष जांच की तुरंत जरूरत है। कांग्रेस पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक राज्य में लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपनों को राख में मिलाने वालों और उनके भविष्य के साथ क्रूर खेल खेलने वालों का पर्दाफाश नहीं हो जाता।"

सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट में हर्षवर्धन सपकाल ने लिखा था, "भाजपा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र का व्यवसायीकरण किया, औद्योगिक क्षेत्र को बर्बाद किया और युवाओं के सपनों को राख में मिला दिया। उन्होंने लिखा था, "भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक का ग्रहण लग गया है। नीट, टीईटी और अब एमपीएससी, जो सरकार बार-बार छात्रों की मेहनत पर पानी फेरती है, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।" हर्षवर्धन सपकाल ने 'एक्स' पर एक और पोस्ट में लिखा था, "पेपर लीक, भर्ती घोटाले, ग्रेडिंग में गड़बड़ी और सबूत सामने आने के बाद भी सरकार चुप है। यह चुप्पी शक को और भी गहरा करती है।"

‘MPSC टॉपर शादी से मुकर गई इसलिए की हत्या’, आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में तीसरा रैंक लाकर उत्तीर्ण होने वाली दर्शना पवार वन अधिकारी के तौर पर नियुक्त होने वाली थी. उसके सक्सेस के लिए सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वो अपने पुराने दोस्त राहुल हंडोरे के साथ ट्रेकिंग के लिए गई तो फिर नहीं लौटी. 18 तारीख को पुणे ग्रामीण पुलिस ने क्षत विक्षत हालत में राजगढ़ में उसका शव बरामद किया. घटना के बाद से ही राहुल लापता था. बुधवार की रात मुंबई के अंधेरी स्टेशन में राहुल ट्रेन से पुणे आते वक्त पकड़ा गया....'MPSC topper refused to marry because of murder', accused confesses his crime...

पुणे पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, राहुल हंडोरे ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. वे दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे. दर्शना मूल रूप से अहमदनगर की रहने वाली थी और राहुल नासिक का रहने वाला है. दर्शना के मामा के घर के ठीक सामने राहुल का घर है. दोनों पुणे में एमपीएससी की परीक्षा की एक साथ तैयारी कर रहे थे. राहुल पार्ट टाइम नौकरी भी किया करता था. दर्शना पवार कंपटीशन पास कर गई, जबकि राहुल कामयाब नहीं हो सका. इसके बाद दर्शना पवार ने राहुल के शादी के प्रस्ताव को इनकार कर दिया. प्रारंभिक जांच में राहुल ने पुलिस को हत्या की यही वजह बताई है.......'MPSC topper refused to marry because of murder', accused confesses his crime...

आईपीएस अधिकारी अंकित गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राहुल हंडोरे को आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी. विस्तार से हत्या की पूरी वजह तब सामने आएगी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब दोनों ट्रैकिंग करके वापस लौट रहे थे. ट्रैकिंग के लिए सुबह सवा आठ बजे निकले थे और रात में पौने ग्यारह बजे लौटते वक्त दर्शना की हत्या की गई.......'MPSC topper refused to marry because of murder', accused confesses his crime...

ऐसे पता चला कि दर्शना का मर्डर किया गया है, ऐसे शक के घेरे में आया राहुल

9 जून के बाद से लापता दर्शना का शव जब 18 जून को बरामद हुआ तो उसके शरीर पर जख्मों के निशान थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम की डिटेल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. लेकिन जो रिपोर्ट आई उसके आधार पर इस बात की पुष्टि हुई कि दर्शना की हत्या की गई है......'MPSC topper refused to marry because of murder', accused confesses his crime...

पुणे ग्रामीण पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वारदात के वक्त से ही राहुल लापता था. इससे स्वाभाविक रूप से राहुल पर शक गया. उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने की लगातार कोशिश की जा रही थी. कल रात उसका लोकेशन अंधेरी स्टेशन के पास होने का पता लगा. वह पुणे लौट रहा था. इस तरह राहुल हंडोरे को पकड़ने में कामयाबी मिली.......'MPSC topper refused to marry because of murder', accused confesses his crime...

एमपीएससी विद्यार्थियों का डाटा फर्जी टेलीग्राम चैनल पर लीक...
मुंबई : नई सरकार की देखरेख में शासन और प्रशासन का अजब-गजब काम चल रहा है। दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा में गड़बड़झाला सामने आया है।‌ बताया जा रहा है कि एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों का डाटा लीक हो गया है। ‘एमपीएससी’ ने भी इसकी पुष्टि की है और दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की घोषणा की है।‌ महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में एक के बाद एक हो रही गड़बड़ियों को लेकर विद्यार्थी और उनके अभिभावक सकते में हैं।

एमपीएससी परीक्षा को लेकर हाल ही में विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा था। एमपीrएससी की संयुक्त परीक्षा इसी महीने ३० तारीख को होनेवाली है।‌ हालांकि, उससे पहले ही परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड लीक हो गया है और सार्वजनिक हो गया है। इस साल छात्र अप्रैल महीने में होनेवाली ‘सेल टैक्स’ और ‘पीएसआई’ सहित ४० विभिन्न पदों की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। छह दिन बाद परीक्षा है और उससे पहले एक लाख से ज्यादा छात्रों के प्रवेश पत्र अवैध रूप से एक फर्जी टेलीग्राम चैनल पर लीक कर दिए गए हैं।