looking - Rokthok Lekhani

मुंबई : महिला के शरीर को देखने और घूरने को अपराध मानने से इंकार - बॉम्बे हाईकोर्ट
मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी महिला सहकर्मी के शरीर को घूरना अनैतिक व्यवहार है, लेकिन यह 'ताक-झांक' का अपराध नहीं है, बॉम्बे हाई कोर्ट ने शनिवार को एक फैसले में यह बात कही।जस्टिस अमित बोरकर ने कहा कि ऐसे काम नैतिक रूप से गलत हैं, लेकिन भारतीय दंड संहिता की धारा 354C के तहत कानूनी मानदंडों को पूरा नहीं करते। उन्होंने कहा कि महिला सहकर्मी के शरीर को घूरना 'ताक-झांक' नहीं है। हाईकोर्ट की इस फैसले एक नई चर्चा छिड़ी है। दरअसल घूरने को भी मोटे तौर पर अपराध मान लिया जाता है।

दफ्तर के माहौल का किया जिक्र
हाईकोर्ट के जस्टिस अमित बोरकर ने कहा कि यह प्रावधान ताक-झांक के अपराध को परिभाषित करता है और उसके लिए सजा तय करता है। इसमें किसी महिला को कोई निजी काम करते हुए देखना, उसकी तस्वीरें लेना या उन्हें फैलाना शामिल है, जब उसे यह उम्मीद हो कि उसकी निजता बनी रहेगी। यह उन स्थितियों पर लागू होता है जहां शरीर के निजी अंग खुले हों, कोई महिला शौचालय का इस्तेमाल कर रही हो, या कोई ऐसा कृत्य कर रही हो जो आमतौर पर सार्वजनिक रूप से नहीं किया जाता। दफ्तर के माहौल में घूरना इस श्रेणी में नहीं आता।

बीमा एक्जीक्यूटिव को बड़ी राहत
कोर्ट ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए, कोर्ट ने एक बीमा कंपनी के एग्जीक्यूटिव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कानून के शब्दों का मतलब उनके सीधे-सादे अर्थ से ज़्यादा नहीं निकाला जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाना कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल होगा। गौरतलब हो कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मीटिंग के दौरान आरोपी उससे नजरें नहीं मिलाता था, बल्कि उसके शरीर के अंगों को घूरता था और गलत टिप्पणियां करता था। कंपनी की आंतरिक शिकायत समिति ने पहले ही इस मामले में आरोपी को बरी कर दिया था।

महाराष्ट्र से गांजा लाकर शहर में ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार... 10 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त !
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र से गांजा लाकर शहर में खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहे युवक को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक के कब्जे से 10 किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय के आदेश पर युवक को जेल दाखिल कराया गया है। तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक आरपीएफ कालोनी में पानी टंकी के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर तोरवा थाना प्रभारी कमला पुसाम ने जवानों को कार्रवाई के निर्देश दिए। तोरवा पुलिस ने मुखबिर के बताए जगह पर पहुंचकर महाराष्ट्र के नागपुर स्थित संजय गांधी नगर निवासी विजय मुकुंद वाहने(39) को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक गोलमोल जवाब दे रहा था। युवक के पास रखे बैग की तलाशी में 10 किलो 250 ग्राम गांजा मिला। इसे जब्त कर युवक को थाने लाया गया। एनडीपीएस की कार्रवाई के बाद युवक को जेल भेजा गया है।

मुंबई के ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) अस्पताल को है डॉक्टर की तलाश...ऐन वक्त पर दो डॉक्टरों ने जॉइन करने से किया इनकार
मुंबई: मुंबई के ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) अस्पताल में पीडियाट्रिक वॉर्ड बनकर तैयार तो हो गया है, लेकिन अब तक डॉक्टरों की तलाश पूरी नहीं हुई है। शिवडी स्थित इस अस्पताल के उक्त वॉर्ड के लिए जिन दो डॉक्टरों का चयन किया गया था, उन्होंने ऐन वक्त पर जॉइन करने से इनकार कर दिया। लिहाजा, अब नए सिरे से डॉक्टरों की खोज फिर से शुरू की गई है। बीएमसी की संयुक्त कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शाह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही अस्पताल में नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इस संदर्भ में विज्ञापन जारी किया जाएगा।

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, चयनित डॉक्टरों ने ड्यूटी क्यों नहीं जॉइन किया, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि यह पता चला है कि उनमें से एक डॉक्टर (बच्चों के डॉक्टर) ने इटली जाने की बात कह कर ड्यूटी जॉइन करने के लिए दो महीने का समय मांगा था। इसका मतलब है कि वह अस्पताल के टीबी वार्ड में काम करने की इच्छुक नहीं है। इसलिए अब फिर से रिक्त पदों के लिए जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही नए सिरे से विज्ञापन जारी करने की तैयारी हो रही है। जल्द ही डॉक्टरों की नियुक्ति का काम पूरा कर लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो डॉक्टरों को वॉक इन इंटरव्यू के लिए भी बुलाया जा सकता है।

टीबी के उपचार के लिए एशिया के सबसे बड़े इस अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है, लेकिन पिछले चार साल से यहां मरीज के रूप में किसी भी बच्चे को भर्ती नहीं कियाा गया है। बीएमसी द्वारा संचालित टीबी के इस अस्पताल में बच्चों के लिए पहले केवल दस बेड ही उपलब्ध थे, लेकिन अब बेड की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। ऐसे में विशेषज्ञ बालरोग डॉक्टर की नियुक्ति से पल्मोनरी एवं नॉन पल्मोनरी अलाइनमेंट से पीड़ित बच्चों का प्रभावी ढंग से इलाज हो सकेगा। गौरतलब है कि साल 2018 में जब अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड को बंद किया गया था, तो टीबी से ग्रस्त बच्चों के इलाज के लिए वाडिया अस्पताल के साथ सामंजस्य करार किया गया था।