writer - Rokthok Lekhani

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लेखिका ने लगाया रेप का आरोप, उनके वकील ने ऐसे दिया जवाब
अमेरिका : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर मुसीबत में फंसते जा रहे हैं. उन पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल से रिलेशन रखने व उसे पैसे देने के आरोपों में केस चल ही रहा है, वहीं अब एक लेखिका ने बलात्कार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस कर दिया है. आरोपों का ट्रंप ने अपने वकील के जरिए जवाब दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकन जर्नलिस्ट व राइटर (स्तंभकार) एलिजाबेथ जीन कैरोल की ओर से ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था.

इसके अलावा उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि डोनाल्ड ट्रंप ने चेंजिंग रूम में उनका यौन शोषण किया था. जीन कैरोल ने अपनी बुक में भी ट्रंप का उल्लेख किया. बुक में लिखा कि ट्रंप ने 1995 या 1996 में मैनहट्टन लक्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उन्हें पकड़ लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगे. ट्रंप के किए कुकृत्य से उन्हें बहुत दर्द और पीड़ा हुई. उसके बाद वह मानसिक रूप से भी परेशान रही. ट्रंप के खिलाफ अब दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए.

जीन कैरोल के गंभीर आरोपों पर ट्रंप की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है. ट्रंप ने पहले जीन कैरोल के बारे में कहा, 'वो मेरे टाइप की नहीं थी' उसके अलावा ट्रंप ने एक बयान में कहा- "कैरोल ने पूरी तरह से एक कहानी गढ़ी कि मैं उससे भीड़भाड़ वाले न्यूयॉर्क सिटी के डिपार्टमेंट स्टोर के दरवाजे पर मिला. और, कुछ ही मिनटों में उसे बेहोश कर दिया. यह महज छलावा और झूठ है, ठीक वैसे ही जैसे पिछले सात सालों में मेरे खिलाफ और मनगढंत आरोप लगाए गए हैं." ट्रंप के इस बयान के कई माह बाद यह मामला अदालत पहुंचा, जहां अब ट्रंप के वकील ने आरोप लगाने वाली जीन कैरोल पर तीखी टिप्पणी की हैं.

ट्रंप के वकील ने अदालत की बहुप्रतीक्षित कार्यवाही की शुरुआत में तर्क दिया है कि जीन कैरोल यह सब अधिक 'पैसा और शोहरत' पाने के लिए कर रही हैं. वहीं, कानून के कई जानकारोंं का कहना है ट्रंप के खिलाफ मुकदमे की प्रकृति आपराधिक नहीं है, लेकिन यह मामला ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जो 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के उनके इरादों पर पानी फेर सकता है.

भारत और हिंदुओं के खिलाफ पाकिस्तानी इस्लामी लेखक ने उगला जहर, बोला- मंदिर तोड़ना सही...
पाकिस्तान : पाकिस्तान की ओर से भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलना कोई नई बात नहीं है. पाकिस्तानी मौलानाओं की एक लंबी फेहरिस्त है, जो लगातार हिंदुओं की आस्था पर निशाना साधते रहते हैं. इस बार पाकिस्तान के एक मुल्ला खादिम रिजवी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगला और साथ ही सोमनाथ मंदिर में गजनवी के ओर से की गई तोड़-फोड़ को सही ठहराया.

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है. पाकिस्तानी मुल्ला खादिम रिजवी अपने फॉलोअर्स के सामने एक समारोह में भाषण दे रहे थे. उसी वक्त उन्होंने भारत में महमूद गजनवी के सोमनाथ मंदिर में तोड़फोड़ करने के बारे में जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जनरल हमें धमकियां दे रहे हैं, लेकिन उसे पता होना चाहिए कि गजनवी के बच्चे आ रहे हैं.

पाकिस्तानी मुल्ला खादिम रिजवी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हिंदू अक्सर मुझसे पूछते रहते है कि आप ऐसे हिंदू विरोधी बयान क्यों देते रहते हैं. आप हिंदुओं से क्या चाहते हैं. इस पर मुल्ला ने कहा कि मैं महमूद गजनवी को दोबारा बुलाना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि 1000 साल से ज्यादा गुजर चुके हैं, लेकिन हिंदू आज भी महमूद गजनवी पर गुस्सा करते है.

मुल्ला ने कहा कि वो ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि महमूद गजनवी ने हिंदुओं को बहुत बड़ा जख्म दिया है. गजनवी जब मूर्तियां तोड़ रहा था तो हिंदू लोग ने कहा कि तुम्हें जो लेना है ले जाओ सोना पैसे जो भी बस इन मूर्तियों को मत तोड़ो.

उसने आगे कहा कि हिंदुओं ने मूर्तियों को न तोड़ने की भीख मांगी. इस पर गजनवी ने कहा कि ऊपर वाले ने हमें मूर्तियां तोड़ना सिखाया. तुम्हारा भगवान चला गया. हमें ये सब बातें समझ नहीं आती, क्योंकि जिस चीज की तालीम मैं लेकर आया हूं, उसमें सिर्फ हमें मूर्तियां ही तोड़ना सिखाया गया है. पाकिस्तानी मुल्ला खादिम रिजवी की ये वीडियो अब तक हजारों लोगों ने देखी है. इस वीडियो को पाकिस्तान अनटोल्ड नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है.