Islamabad - Rokthok Lekhani News

इस्लामाबाद : पुलिस कंपाउंड की मस्जिद में आत्मघाती धमाके में मृतकों की संख्या 31 हुई... 80 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस कंपाउंड की मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब विस्फोटक से भरी एक कार को पुलिस परिसर के अंदर ले जाया गया, तब अधिकारी और उनके परिवार कंपाउंड के अंदर बनी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में मारे गए 31 लोगों में से SP रैंक का एक अधिकारी, एक डिप्टी SP और काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट के तीन इंस्पेक्टर शामिल हैं।

हमलावर नमाज के समय के दौरान विस्फोटक से लदी गाड़ी लेकर कंपाउंड में घुसा और मस्जिद के प्रवेश द्वार की दीवार से टकरा गया। जैसे ही गाड़ी दीवार के टकराई, जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके से इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया और इलाका धुएं और मलबे से भर गया। अधिकारियों का मानना है कि गाड़ी चलाने वाले आत्मघाती हमलावर के अलावा तीन से पांच बंदूकधारियों ने भी कंपाउंड में घुसने की कोशिश की। चश्मदीदों ने बताया कि जब हमलावरों ने जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की, तो गोलीबारी हुई।

घटना के बाद सामने आई तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि हमला काफी खतरनाक था। धमाके के बाद करीब 80 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें ज्यादा पुलिसकर्मी थे। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

शुक्रवार देर रात तक किसी भी गुट ने आधिकारिक तौर पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी। हालांकि, 'इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान' (IMP) पर शक किया गया, जो इस क्षेत्र में सक्रिय तीन आतंकवादी गुटों का एक गठबंधन है। 'इंकलाबी इस्लामी पाकिस्तान', जो भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा से जुड़ा है, इस संगठन ने टेलीग्राम पर हमले की जिम्मेदारी ली। इंकलाबी इस्लामी पाकिस्तान का समर्थन करने वाले अकाउंट्स ने कहा कि उसकी 'अल-बद्र' आत्मघाती यूनिट ने काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट के परिसर में 'इश्तशादी ऑपरेशन' (आत्मघाती हमला) को अंजाम दिया।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हेपरिन इंजेक्शन की कमी से दिल के मरीजों को खतरा...
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में हृदय रोगियों को अपने इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि हृदय रोगों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण हेपरिन इंजेक्शन खत्‍म हो गया है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट जारी की है। हृदय रोगियों में रक्त को पतला करने के लिए इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है। लेकिन सरकारी और निजी अस्पतालों में इस इंजेक्शन की भारी कमी है। सूत्रों के मुताबिक, इस इंजेक्शन की कीमत 600 रुपये है, लेकिन इसे ब्लैक मार्केट में 3000 रुपये में बेचा जा रहा है। इससे गरीब मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। डेली दुनिया के मुताबिक, अस्पतालों का मानना ​​है कि यह एक झूठी कमी है।

मीडिया ने हाल ही में बताया कि पाकिस्तान में चल रहे आर्थिक संकट ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बुरी तरह प्रभावित किया है, जहां मरीज आवश्यक दवाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। देश में विदेशी मुद्रा भंडार की कमी ने आवश्यक दवाओं या घरेलू उत्पादन में उपयोग की जाने वाली सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) को आयात करने की पाकिस्तान की क्षमता को प्रभावित किया है। इसका नतीजा ये है क‍ि स्थानीय दवा निर्माताओं को अपने उत्पादन को कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि अस्पतालों में मरीजों को परेशानी होती है। दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कमी के कारण डॉक्टर सर्जरी नहीं करने को मजबूर हैं। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ऑपरेशन थिएटरों में दिल, कैंसर और किडनी सहित संवेदनशील सर्जरी के लिए आवश्यक एनेस्थेटिक्स के दो सप्ताह के स्टॉक से भी कम बचा है। इस स्थिति के परिणामस्वरूप पाकिस्तान के अस्पतालों में नौकरी का नुकसान भी हो सकता है, जिससे लोगों के दुख और बढ़ सकते हैं।