attention - Rokthok Lekhani News

मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें
मुंबई  : वेस्टर्न रेलवे ने मेट्रो लाइन‑6 के निर्माण से जुड़े कार्यों के चलते 2–3 मई की रात 10 घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है. यह ब्लॉक राम मंदिर स्टेशन और जोगेश्वरी स्टेशन के बीच स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए लिया जाएगा. ब्लॉक अवधि के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली सभी लोकल ट्रेनें बोरीवली से अंधेरी के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी. इस डायवर्जन का असर उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं के नियमित समय‑सारिणी पर पड़ेगा और कुछ अप तथा डाउन लोकल ट्रेनें रद्द भी की जा सकती हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों की विस्तृत सूची संबंधित स्टेशनों के स्टेशन मास्टर कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निक

लने से पहले अपनी ट्रेन की समय‑सारिणी की जांच कर लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
ब्लॉक के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों का संचालन बोरीवली से अंधेरी के बीच अप फास्ट लाइन के जरिए किया जाएगा. इसके साथ ही वेस्टर्न रेलवे की कुछ अप और डाउन उपनगरीय लोकल सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है.

सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी
वहीं, सेंट्रल रेलवे के मुख्य मार्ग पर भी ब्लॉक का असर रहेगा. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर शनिवार रात 12:05 बजे से रविवार सुबह 5:05 बजे तक ब्लॉक लागू रहेगा. इस अवधि में इस मार्ग की सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी और ये ट्रेनें केवल भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ही ठहरेंगी. इसके चलते अन्य स्टेशनों के यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

मुंबई : बीएमसी के अलर्ट पर नागरिकों को विशेष ध्यान देने की सलाह
मुंबई : मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पूर्वानुमान जारी किया था कि ऊंची लहरों के साथ उच्च ज्वार (हाई टाइड) आने की संभावना है. यह चेतावनी सटीक साबित हुई क्योंकि शाम होते-होते समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और लहरें तट की ओर तेज़ी से बढ़ती नजर आईं.  बीएमसी ने आगामी ज्वार का भी पूर्वानुमान जारी किया है. नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे हाई टाइड के समय समुद्र तटों से दूरी बनाए रखें, विशेष रूप से जिन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है. मछुआरों और समुद्र किनारे व्यापार करने वालों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो लेकिन बीएमसी मानसून की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी कर रही है.  वर्तमान मौसम स्थितियों और ज्वार-भाटे की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मौसम विभाग के पूर्वानुमानों और बीएमसी के अलर्ट पर नागरिकों को विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है. समुद्र तटों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है.

मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे
मुंबई : राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कल राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे. हम भी ऐसा नहीं चाहते, लेकिन चूंकि आप कानून के संरक्षक हैं, तो क्या रिजर्व बैंक के नियमों को लागू कराना आपका काम नहीं है? आपको बैंकों और अन्य प्रतिष्ठानों में मराठी का सम्मान स्थापित करना चाहिए, फिर हम निश्चित रूप से कानून अपने हाथ में नहीं लेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र के सैनिकों, अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो. सरकार को नियमों का पालन करवाना चाहिए.’

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को मराठी भाषा को लेकर कार्यकर्ताओं को आंदोलन बंद करने का आदेश दिया है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र जारी कर यह निर्देश दिया है. इसमें उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र में मराठी के मुद्दे पर मजबूत आवाज उठाने के लिए बधाई भी दी है. ठाकरे ने कहा कि अब इस आंदोलन को रोकना ठीक है, क्योंकि हमने इस बारे में पर्याप्त जागरूकता पैदा कर दी है. लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो.

दरअसल, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में सभी बैंकों में मराठी भाषा में कामकाज अनिवार्य करने को लेकर आंदोलन छेड़ा है. मनसे के कार्यकर्ता मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र भर में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि महाराष्ट्र में संचालित सभी बैंकों को मराठी भाषा में भी सेवाएं देनी चाहिए. मामला और बढ़ गया जब मराठी न बोलने को लेकर मनसे कार्यकर्ताओ ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए. इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो मराठी भाषा का सम्मान करते हैं लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है.

‘मराठी लोगों को कोई भी हल्के में नहीं ले सकता’
राज ठाकरे ने अपने पत्र में लिखा, ‘गुड़ी पड़वा के अवसर पर मैंने आपको आदेश दिया था कि आप जांच करें कि महाराष्ट्र के बैंकों में मराठी में लेनदेन हो रहा है या नहीं, यदि नहीं तो बैंक प्रशासन को इसकी जानकारी दें. अगले दिन से आप पूरे महाराष्ट्र के बैंकों में गए और वहां मराठी पर जोर दिया, जो बहुत अच्छा था. इससे न केवल यह संदेश गया कि मराठी भाषा और मराठी लोगों को कोई भी हल्के में नहीं ले सकता, बल्कि इससे पार्टी की संगठनात्मक ताकत भी सामने आई, जो हर जगह मौजूद है.’

उन्होंने कहा कि लेकिन अब इस आंदोलन को रोकने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि हमने इन मुद्दों पर पर्याप्त जागरूकता पैदा कर दी है, और यह झलक भी दिखा दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्या हो सकता है. अब मराठी लोगों को खुद ही जोर देना चाहिए, और अगर हमारे मराठी समाज को ही ठेस पहुंची है, तो फिर हमें ये विरोध प्रदर्शन क्यों करने चाहिए? और सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की है. वे रिजर्व बैंक के नियमों को जानते हैं और अब उन नियमों को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है.

नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
नागपुर : नागपुर में हिंसा की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा, "कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने के लिए जाना जाता है। मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। सड़कों पर न निकलें। कानून व्यवस्था में सहयोग करें। शांति और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें, जिसके लिए नागपुर जाना जाता है।"

उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने गलती की है या अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री को पहले ही इस स्थिति से अवगत करा दिया गया है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कृपया पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, प्रेम बढ़ाएं और शहर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें। यह मेरी आप सभी से विनम्र विनती है।" महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार शाम को हिंसा भड़क उठी, जिसमें तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

घटना नागपुर के महल इलाके की है। डीसीपी नागपुर अर्चित चांडक, जिन्होंने चोट लगने का दावा किया है, ने एएनआई को बताया, "यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई। स्थिति अभी नियंत्रण में है। यहां हमारा बल मजबूत है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें और न ही पत्थरबाजी करें। पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। कुछ वाहनों में आग लगा दी गई, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं; पथराव के दौरान मेरे पैर में भी थोड़ी चोट लगी है।"
अधिकारी ने शांति बनाए रखने की अपील की और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी। डीसीपी चांडक ने कहा, "हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। अफवाहों पर भरोसा न करें। कानून-व्यवस्था को न बिगाड़ें और पुलिस का समर्थन करें। हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।"