dark - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : डार्क मोड में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते मुंबई पहुंचा भारत के लिए तेल ला रहा 'शेनलोंग' जहाज, कैप्टन संधू ने दिखाई बहादुरी
नई दिल्ली : भारत के लिए कच्चा तेल लेकर आ रहा एक विदेशी ध्वज वाला समुद्री जहाज युद्ध प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर मुंबई पहुंच गया है। कैप्टन सुखशांत सिंह संधू और उनके भारतीय क्रू ने समझदारी और बहादुरी का परिचय देते हुए इस जहाज को भारत पहुंचाया। अति संवेदनशील होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते वक्त कैप्टन ने जहाज के ट्रांसपोंडर और ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एआइएस) को बंद कर यानी डार्क मोड में वहां से सुरक्षित निकाला।

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को ईरान निशाना बना रहा है
ईरान को भनक तक नहीं लगी। होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को ईरान निशाना बना रहा है। इसके अलावा एक और बड़े जहाज के एक-दो दिन में भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की उम्मीद है। समुद्री जहाज ट्रैकिंग डाटा और इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। लाइबेरियाई ध्वज वाला शेनलोंग पोत सऊदी अरब से लगभग 10 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर बुधवार शाम मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा। एक भारतीय ध्वज वाला बड़ा तेल वाहक यानी वीएलसीसी टैंकर, जिसमें लगभग 20 लाख बैरल इराकी कच्चा तेल है, भी भारतीय जल क्षेत्र में पहुंच गया है और ओडिशा के पारादीप की ओर बढ़ रहा है, जहां इंडियन आयल कार्पोरेशन की रिफाइनरी है।
जब पश्चिम एशिया में टकराव शुरू हुआ और अमेरिकी व इजरायल ने ईरान पर हमला किया तो उसके एक दिन बाद यानी एक मार्च को शेनलोंग ने सऊदी अरब के रस तानुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लोड करना शुरू किया। यह टैंकर तीन मार्च को उस समय रवाना हुआ, जब क्षेत्र में जंग बढ़ गई और ईरान ने पड़ोसी देशों और इजरायल में प्रतिशोधी हमले किए। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट भी बंद हो गया जोकि ईरान और ओमान के बीच एक संकीर्ण समुद्री मार्ग है और जिसके माध्यम से वैश्विक कच्चे तेल का लगभग 20 प्रतिशत और भारत के तेल आयात का करीब आधे से अधिक हिस्सा भेजा जाता है।
सऊदी अरब, इराक और यूएई से तेल इसी रास्ते से आता है। शेनलोंग ने नौ मार्च को होर्मुज स्ट्रेट में अंतिम संकेत भेजा था। इसके बाद उसका ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एआइएस) बंद कर दिया गया, जैसा की जहाज ट्रैकिंग डाटा में दिखाया गया।

यह वह वक्त था जब वह युद्ध प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट के सबसे अहम क्षेत्र से गुजर रहा था। जहाज एक दिन ट्रैकिंग सिस्टम पर फिर से दिखाई दिया। बुधवार को इसने मुंबई बंदरगाह पर डाक किया। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पोत ने अब अपना तेल खाली करना शुरू कर दिया है।

अब तक तीन भारतीय नाविक मारे गए, एक लापता
सरकार ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच अब तक तीन भारतीय नाविक मारे गए हैं और एक लापता है। चार अन्य घायल हुए हैं। पो‌र्ट्स, शिपिंग मंत्रालय के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में विदेशी जहाजों पर हमले का शिकार हुए नाविकों में 78 भारतीय हैं। इनमें से 70 सुरक्षित बच गए हैं। सिन्हा ने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण 28 भारतीय जहाज प्रभावित हुए हैं। सभी भारतीय जहाजों और क्रू की सुरक्षा की सक्रिय रूप से निगरानी की जा रही है। इराक स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि इराक के बसरा के पास जलक्षेत्र में अमेरिकी स्वामित्व वाले एक तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर 11 मार्च को हुए हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। पोत पर सवार भारतीय चालक दल के अन्य 15 सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

मुंबई : कैसे बना फर्जी वोटर-आधार कार्ड? मुंबई में छिपे बांग्लादेशी घुसपैठिए ने बताया काला सच
मुंबई : बांग्लादेश से बड़ी संख्या में घुसपैठिए भारत में दाखिल होते हैं. केंद्र सरकार अवैध घुसपैठियों को वापस भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है. ये घुसपैठिए अवैध तरीके से कैसे भारत में दाखिल होते हैं ये कई बार सामने आ चुका है. अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए, जो सरहद पार से आए, यहां बसे और अब मुंबई के भूगोल से लेकर भविष्य तक को बदलने की साजिश रच रहे हैं. ये हम नहीं बल्कि देश के बड़े-नामी संस्थान और विश्वविद्यालयों की सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है. देश की सबसे अमीर महापालिका बीएमसी चुनाव की गहमागहमी के बीच “अवैध बांग्लादेशियों” का मुद्दा बेहद गर्म है,

कैमरे के सामने बैठे एक 35 साल के शख्स ने एक-एक कर उन कड़ियों को खोला, जो बताती हैं कि बांग्लादेश से मायानगरी मुंबई तक का रास्ता कितना आसान है. अब तक आप सिर्फ रिपोर्ट्स में पढ़ते थे कि मुंबई में अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो रही है, लेकिन एक ऐसा शख्स जो सीमा पार कर भारत आया, जिसने कानून की धज्जियां उड़ाईं और आज वो गर्व से बता रहा है की वो भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार वोट देने का अधिकार भी रखता है.

भारत में कैसे दाखिल हुआ, घुसपैठिए ने बताया
बांग्लादेशी घुसपैठिये ने बताया कि वह प्याज की बोरियों के बीच ट्रक में छिपकर भारत में घुसा था. बंगाल बॉर्डर पर ठीक से चेकिंग नहीं हुई, जिसकी वजह से वह यहां आने में सफल रहा. बांग्लादेश से सबसे पहले वह प.बंगाल के सुजापुर पहुंचा. सुजापुर से मालदा स्टेशन पहुंचा. कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन दिन में मुंबई आया.

ट्रेन में टिकट चेकर ने पकड़ा तो उसने 200 रुपये लेकर छोड़ भी दिया. घुसपैठिये ने बताया कि मुंबई आकर वह कुछ दिनों तक मस्जिद में रहा. फिर नवी मुंबई में मजदूरी करने पहुंचा. उसने 12 हज़ार रुपये में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और आधार कार्ड बनवाया. ये दस्तावेज पैसे लेकर एक एजेंट ने बनवाये थे. एजेंट से उसका वोटर आईडी कार्ड भी बनवा दिया.

महाराष्ट्र में भेड़िए ने किया हमला... अंधेरे में सोते हुए नौ लोग घायल
महाराष्ट्र : खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से लगे हुए तीन गांवों में भेड़िए ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिन गांवों में भेड़िया ने हमला किया, वे सभी गांव महाराष्ट्र राज्य की सीमावर्ती क्षेत्र से लगे हुए हैं। फिलहाल, नौ घायल ग्रामीणों को खरगोन जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। जानकारी मिली है कि इन्हीं के साथ ही करीब एक दर्जन घायलों को महाराष्ट्र राज्य के जलगांव में भी उपचार के लिए ग्रामीण लेकर गए हुए हैं। घायलों के अनुसार, घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों को भेड़िए ने निशाना बनाया। भेड़िए के हमले में घायल जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती सभी नौ मरीजों की स्थिति फ़िलहाल सामान्य है।

खरगोन के खड़किया नंदी, गाड़ग्याम और लिमडिया गांवों में सोमवार देर रात जंगली भेड़िए ने हमला कर दिया, जिस समय भेड़िए ने हमला किया, उस समय अधिकतर ग्रामीण रात के समय घरों के बाहर सोये हुए थे। वे कुछ समझ पाते और बचाव कर पाते तब तक अंधेरे में अचानक हुए कुत्ते जैसे दिखने वाले एक जंगली जानवर के आक्रमण से कई ग्रामीण घायल हो चुके थे। बताया जा रहा है की गर्मी में पानी की प्यास और जंगलों की कटाई के चलते कई बार जानवर इस तरह की घटनाएं कर देते हैं। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने भेड़िए के पागल होने का अंदेशा भी व्यक्त किया है। फिलहाल, सूचना मिलने पर वन अमला भी गांवों में पहुंचकर जांच कर रहा है।

इसी के साथ ही चैनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। ये सभी गांव महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव हैं।  खरगोन जिला अस्पताल के सर्जन डाक्टर विनय वास्कले ने बताया कि भेड़िए के काटने से ग्रामीण घायल हुए हैं। कुल नौ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। फ़िलहाल, सभी की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। वहीं, भेड़िए के हमले में घायल हुए ग्रामीण वांगरया डौगर सिह और गाड़ग्याम ने बताया कि वे लोग घर के बहार सो रहे थे। इस दौरान भेड़िए ने उन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसके साथ ही कुछ और दूसरे गांवों के लोगों को भी घायल किया है, जिन्हें इलाज के लिए जलगांव लेकर गए हैं।