why - Rokthok Lekhani News

मुंबई: सड़कों पर घूमा, मांग के खाया, सबसे अमीर विधायक क्यों एक दिन के लिए बना 'भिखारी'
मुंबई : महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायक ने एक दिन के लिए भिखारी का जीवन जिया. घाटकोपर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक पराग शाह एक अलग सामाजिक और धार्मिक अनुभव के तहत भिखारी का वेश धारण कर सड़कों पर निकले. इस दौरान वो सामान्य लोगों की तरह सार्वजनिक जगहों पर गए, लेकिन वेश बदलने के कारण लोग उन्हें पहचान नहीं सके. पराग शाह 3400 करोड़ रुपये से ज्यादा के मालिक हैं.

विधायक पराग शाह ने क्यों बनाया भिखारी का वेश?
जानकारी के मुताबिक, जैन धर्म के चातुर्मास के दौरान पराग शाह के गुरु नम्रमुनि ने उन्हें एक दिन भिखारी के जीवन और उसकी परिस्थितियों को करीब से समझने का अनुभव लेने की सलाह दी थी. इसी के तहत पराग शाह ने अपने नियमित सुरक्षा और अन्य संसाधनों से अलग रहते हुए मेकअप के जरिए भिखारी का रूप धारण किया.

भिक्षा मांगकर भोजन करने का भी लिया अनुभव
बीजेपी विधायक शाह एक दिन के लिए यह अनुभव करने को तैयार हुए कि अपनी दौलत और राजनीतिक ओहदे से जुड़ी सुविधाओं के बिना जीवन कैसा होता है? इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों से संपर्क किया और भिक्षा मांगकर भोजन करने का भी अनुभव लिया. बाद में उन्होंने अपना वास्तविक परिचय सामने आने के बाद कुछ स्थानों पर दोबारा जाकर लोगों से बातचीत की और अपने अनुभव को शेयर किया.

पराग शाह का भिखारी का वेश बना चर्चा का विषय
पराग शाह घाटकोपर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उनका यह प्रयोग अब चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, इस घटना को सिर्फ एक अलग व्यक्तिगत और धार्मिक अनुभव के रूप में देखा जा रहा है, जिसके जरिए उन्होंने समाज के एक वर्ग के जीवन और उसकी परिस्थितियों को समझने की कोशिश की.

अब सवाल यह भी उठता है कि क्या किसी व्यक्ति के जीवन की वास्तविक सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को कुछ घंटों या एक दिन के अनुभव से पूरी तरह समझा जा सकता है? यही पहलू इस घटना को केवल एक व्यक्तिगत अनुभव से आगे बढ़ाकर सामाजिक चर्चा का विषय भी बनाता है.

मुंबई : 250 करोड़ की जमीन, 128 फ्लैट और वीआईपी मालिक... मुंबई के रुस्तमजी क्राउन क्यों चला हथौड़ा
मुंबई : मुंबई की सिविक बॉडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। बीएमसी ने सोमवार को प्रभादेवी स्थित लग्जरी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स 'रुस्तमजी क्राउन' के कुछ फ्लैट्स में कथित तौर पर बिना मंजूर के किए गए बदलावों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. खास बात तो ये है कि यह कार्रवाई आरटीआई एक्टिविस्ट संतोष डौंडकर की शिकायतों के बाद की गई. डौंडकर का आरोप था कि कुछ निवासियों ने कॉमन एरिया पर कब्जा करके उस एरिया को अपने फ्लैट में मिला लिया है.

साथ ही, एफएसआई की गणना में जो जगह शामिल नहीं है, उनका भी कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया. डौंडकर का कहना है कि कुछ फ्लैट्स में 450 से 800 वर्ग फीट की कॉमन जगह को भी शामिल किया गया है. इसकी बाजार में मौजूदा कीमत लगभग 2.25 करोड़ से 2.50 करोड़ तक है. बीएमसी की टीम ने इन शिकायतों पर संज्ञान लिया. और सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच तीन फ्लैट्स में तोड़फोड़ की गई. इस कार्रवाई के लिए 15 मजदूरों और बीएमसी के 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम को तैनात किया गया था. यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट की धारा 354ए और महाराष्ट्र रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एक्ट की धारा 53(1) के तहत जारी किए गए. बीएमसी का कहना है कि आगे की कार्रवाई तय प्रक्रिया के तहत होगी. इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. रुस्तमजी क्राउन के ए और बी विंग बनकर तैयार हो गए हैं और दोनों में ही 63 मंजिलें हैं. जबकि सी विंग का निर्माण कार्य अभी चल रहा है. सी विंग में 65 मंजिलें होने की उम्मीद हैं. कॉम्प्लेक्स में 3-5 बेडरूम वाले अपार्टमेंट हैं. इनका आकार 1335 से 3072 वर्ग फीट तक है.

डौंडकर ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि इस कॉम्प्लेक्स में राजनेताओं, व्यापारियों, विदेशी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिकारियों के भी फ्लैट हैं.

मुंबई: महंगाई की नई मार प्याज के भाव में बड़ा उछाल आखिर क्यों बढ़ी कीमतें
मुंबई: देश में प्याज की कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ समय में प्याज के दामों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। महाराष्ट्र के प्रमुख प्याज बाजार नासिक में प्याज की कीमतों में करीब 76 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। अचानक बढ़ी कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण आपूर्ति और मांग के बीच बढ़ता अंतर बताया जा रहा है।

बाजार में खरीफ प्याज की नई आवक उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंच पाई है, जिससे मंडियों में उपलब्धता कम हुई है। वहीं दूसरी ओर मांग लगातार बनी हुई है, जिसके कारण कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। किसानों और व्यापारियों के अनुसार, मौसम में बदलाव और उत्पादन से जुड़ी परेशानियों का असर प्याज की फसल पर पड़ा है। कई इलाकों में बारिश और फसल चक्र में बदलाव के कारण प्याज की पैदावार प्रभावित हुई है। जब उत्पादन कम होता है तो बाजार में स्टॉक घटने लगता है और कीमतें तेजी से ऊपर जाने लगती हैं। प्याज की कीमतों में तेजी का एक कारण भंडारण व्यवस्था भी है। प्याज ऐसी फसल है जिसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की जरूरत होती है। अगर स्टॉक कम हो जाए या भंडारण में नुकसान बढ़ जाए तो बाजार में तुरंत असर दिखाई देता है।

सरकार भी प्याज की कीमतों पर नजर बनाए हुए है। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक तैयार करने और किसानों से प्याज खरीदने जैसे कदम उठाए जाते हैं, ताकि बाजार में आपूर्ति बनी रहे और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। विशेषज्ञों का कहना है कि प्याज की कीमतें मौसम, उत्पादन, भंडारण और बाजार की मांग पर काफी निर्भर करती हैं। जब भी फसल की आवक में कमी आती है, उसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ता है। यही वजह है कि इस समय प्याज के दाम तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं।

आने वाले दिनों में अगर नई फसल की आवक बढ़ती है और बाजार में पर्याप्त स्टॉक पहुंचता है तो कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल उपभोक्ताओं को महंगे प्याज का सामना करना पड़ रहा है। प्याज भारतीय रसोई की सबसे जरूरी सब्जियों में शामिल है। इसकी कीमत बढ़ने का असर सिर्फ घरों के बजट पर नहीं बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य व्यवसायों पर भी पड़ता है। ऐसे में सरकार और बाजार दोनों की नजर अब प्याज की आपूर्ति व्यवस्था पर टिकी हुई है।

मुंबई: बांद्रा-जुहू के अमीरों की साउथ मुंबई की तरफ दौड़; जानिए क्या है वजह
मुंबई: मायानगरी मुंबई में लग्जरी घरों की डिमांड रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रही है. लेकिन, इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि अमीरों के पारंपरिक गढ़ साउथ मुंबई में अब बाहरी इलाकों से अपनी लाइफस्टाइल अपग्रेड करने आ रहे हैं.

वर्ली के बाद तारदेव, लोअर परेल और बांद्रा वेस्ट जैसे स्थापित माइक्रो मार्केट्स अमीरों की पसंद बने हुए हैं. खरीदारों की उम्र की बात करें तो प्राइमरी लग्जरी मार्केट में 58% होमबायर्स 35 से 55 साल के आयु वर्ग में आते हैं.

65 वर्ष से ज्यादा उम्र के खरीदार भी एक मजबूत सेगमेंट के तौर पर उभरे हैं, जिनकी कुल बिक्री में हिस्सेदारी 12 फीसदी है.