Wankhede - Rokthok Lekhani News

मुंबई: समीर वानखेड़े का जोर: “नशामुक्ति पर समाज की भागीदारी से आएगा बड़ा बदलाव”
मुंबई: आयोजित एक हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने नशामुक्ति को लेकर समाज की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समीर वानखेड़े ने कहा, “यह एक बहुत अच्छा कार्यक्रम है। मेरा मुख्य फोकस नशामुक्ति अभियानों पर रहा है। जब समाज इस तरह के महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुट होता है, तो कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ सामूहिक प्रयास से सार्थक बदलाव लाया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल कानून के जरिए पूरी तरह खत्म नहीं की जा सकती, इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। परिवार, सामाजिक संगठन और प्रशासन मिलकर काम करें तो युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकता है। वानखेड़े ने यह भी कहा कि जागरूकता अभियान, काउंसलिंग और पुनर्वास जैसी पहलें नशामुक्ति के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली नशे से जुड़ी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें और प्रशासन को सहयोग दें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, जहां सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ नशामुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को संवेदनशील मुद्दों पर एकजुट होने की प्रेरणा मिलती है।

मुंबई : वानखेड़े मे होगा रवि शास्त्री के नाम का स्टैंड, मुंबई में सीएम फडणवीस के हाथों हुआ उद्घाटन
मुंबई : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज एक महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया गया था. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पूर्व क्रिकेटरों के सम्मान में ‘रवि शास्त्री स्टैंड’, ‘दिलीप सरदेसाई गेट’, ‘डायना एडुलजी गेट’ और ‘एकनाथ सोलकर गेट’ का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों से हुआ, जबकि कैबिनेट मंत्री आशिष शेलार मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद  रहे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं आखिर में बोल रहा हूं, लेकिन चिंता मत कीजिए, मैं जल्दी आउट होने वाला नहीं हूं. हम आज अपने खिलाड़ियों को सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनकी याद हमेशा बनी रहेगी… और यह वानखेड़े पर हो रहा है, इस बात पर मुझे गर्व है.

'शानदार थी सुनील गावस्कर की बिना हेलमेट वाली तकनीक'
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी EPL – Election Premier League चल रही है… इसलिए कार्यक्रम में समय लगा. ये वे लोग हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को समृद्ध किया है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुनील गावस्कर साहब सबसे बेहतरीन हैं… उनकी बिना हेलमेट वाली तकनीक शानदार थी. दिलीप वेंगसरकर साहब किसी भी परिस्थिति में अच्छा खेलते थे.

हमेशा चैंपियन रहे हैं रवि शास्त्री- फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, एकनाथ सोलकर सबसे बेहतरीन फील्डर थे. दिलीप सरदेसाई… विजय मर्चेंट ने कहा था कि वे सबसे महान क्रिकेटर थे. डायना एडुलजी गेट ने महिला क्रिकेट को यहां तक पहुंचाया. रवि शास्त्री हमेशा चैंपियन रहे हैं… उन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक अलग ऊंचाई दी.

'सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखना एक पर्व'
उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव 360° खिलाड़ी हैं… उनका आइकॉनिक कैच और उनकी बल्लेबाजी देखना एक पर्व जैसा होता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने जो अपेक्षाएं और समस्याएं बताई हैं… उन्हें मैं हल करूंगा. मुंबई के मैदानों को बचाना चाहिए… उनका संरक्षण किया जाएगा. मेट्रो की वजह से जो असर हुआ है… उसे ठीक किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि फाइनल मैच मुंबई में होना चाहिए. मुंबई में एक बड़ा स्टेडियम बनना चाहिए… इसके लिए हमने अच्छी जगह खोज ली है. जल्द ही सबसे बेहतरीन स्टेडियम बनाया जाएगा. वानखेड़े एक आइकॉनिक स्टेडियम बना रहेगा. मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा.

मुंबई : नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े का पलटवार, बोले—जेल जाने को भी तैयार
मुंबई : ड्रग्स मामलों को लेकर जारी विवाद के बीच समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी शुभकामनाएं नवाब मलिक के साथ हैं, लेकिन यदि ड्रग्स के खिलाफ उनकी कार्रवाई के चलते उन्हें जेल जाना पड़ता है, तो वे इसका भी स्वागत करेंगे। समीर वानखेड़े ने खुद को एक छोटा सरकारी अधिकारी बताते हुए कहा कि नवाब मलिक एक बड़े मंत्री हैं, लेकिन वे अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद केवल देश को ड्रग्स मुक्त बनाना है और इसी दिशा में वे पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

वानखेड़े ने कहा कि अगर ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की वजह से उन्हें किसी भी तरह की सजा मिलती है, तो वे उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे किसी भी दबाव में आकर अपने काम से समझौता नहीं करेंगे। गौरतलब है कि नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, जिसने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

इस मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। फिलहाल, इस विवाद ने एक बार फिर ड्रग्स मामलों और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली को लेकर बहस छेड़ दी है। आने वाले समय में यह मामला किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

मुंबई : शाहरूख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए कभी नहीं मांगे 25 करोड़, समीर वानखेड़े का बॉम्बे हाई कोर्ट में दावा
मुंबई : एनसीबी मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि उन्होंने क्रूज़ ड्रग्स मामले में अपने बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान से रिश्वत की मांग नहीं की और न ही ली। वानखेड़े के वकील आबाद पोंडा, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मई 2023 में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की याचिका पर बहस कर रहे थे।

पोंडा ने मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति सुमन श्याम की पीठ को बताया कि वानखेड़े ने शाहरुख खान से कभी रिश्वत की मांग नहीं की और न ही ली। सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, वानखेड़े और मामले के अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर अभिनेता से ड्रग्स मामले में उनके बेटे को क्लीन चिट देने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
हालांकि, पोंडा ने अदालत को बताया कि सीबीआई के पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि वानखेड़े ने कोई रिश्वत मांगी या ली थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को क्रूज शिप कॉर्डेलिया पर कथित ड्रग्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी। वकील ने बताया कि कानून के अनुसार तलाशी ली गई और आर्यन खान समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि वह मंगलवार को याचिका पर आगे सुनवाई करेगा।

2 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार हुआ था आर्यन खान
सीबीआई ने एनसीबी की शिकायत पर समीर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश (भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी), जबरन वसूली की धमकी (आईपीसी की धारा 388) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी के आरोप में मामला दर्ज किया था। आर्यन खान को 2 अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में, एनसीबी ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, लेकिन आर्यन खान को बरी कर दिया।
समीर वानखेड़े पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस
2021 में इस चर्चित मामले में तब नया मोड़ आया जब एक 'स्वतंत्र गवाह' ने दावा किया कि एनसीबी के एक अधिकारी और एक गवाह समेत अन्य लोगों ने आर्यन खान को छोड़ने के बदले 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में एनसीबी ने वानखेड़े और अन्य लोगों के खिलाफ आंतरिक सतर्कता जांच की और उसकी जानकारी सीबीआई को दी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी वानखेड़े के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया।