unveiled - Rokthok Lekhani

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पीएम मोदी ने किया अनावरण ... नौसेना दिवस कार्यक्रम में भी पहुंचे
महाराष्ट्र : पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में नौसेना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक राष्ट्र के लिए नौसेना के महत्व को समझते थे।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम सशस्त्र बलों में महिलाओं की ताकत बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज भारत प्रभावशाली लक्ष्य निर्धारित कर रहा है। हमारे देश का जीत का गौरवशाली इतिहास है। दुनिया भारत को ‘विश्व मित्र’ के रूप में देख रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 4 दिसंबर का ऐतिहासिक दिन हमें आशीर्वाद देता है। आपके लिए ही कहा गया है, चलो नई मिसाल हो, बढ़ो नया कमाल हो, झुको नहीं रुको नहीं, बढ़े चलो-बढ़े चलो। मैं नौसेना परिवार के सभी सदस्यों को नेवी-डे पर विशेष रूप से बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उसे पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है। भारत के पास इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ी ताकत है। ये ताकत 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस 2023 समारोह में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हों या उनके द्वारा प्रशस्त किए गए मार्ग पर आगे बढ़ रहे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों में नौसेना पर ध्यान देते हुए अपने राष्ट्र और समाज को सुरक्षित रखने का प्रयास देखा जा सकता है।

महज एक दशक पहले तक ये माना जाता था कि देश जो भी धमकियां झेल रहा हैं, वह सिर्फ भूमि आधारित है। नौसेना का इतना महत्व नहीं समझा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जब आए तो उन्होंने इस सीमित सोच से ऊपर उठकर नौसेना पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया।

बता दें कि शिवाजी ने ही सिंधुदुर्ग किले सहित कई तटीय किलों का निर्माण कराया था। मराठा साम्राज्य के संस्थापक की मुहर से ही नौसेना का नया ध्वज प्रेरित है। इसे पिछले साल तब अपनाया गया था, जब प्रधानमंत्री मोदी ने पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का जलावतरण किया था।

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास लगी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा... महाराष्ट्र के CM शिंदे ने किया अनावरण
जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 41 राष्ट्रीय राइफल (मराठा एलआई) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है. मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जम्मू-कश्मीर के में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई गई है. CMO महाराष्ट्र द्वारा X पर किए गए पोस्ट के अनुसार महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की. इस मुलाकात में महाराष्ट्र के वन, सांस्कृतिक मामलों और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार भी उपस्थित रहे. जब शिवाजी महाराज की प्रतिमा कुपवाड़ा पहुंची तो भारतीय सेना के जवानों का जोश देखने लायक रहा. मालूम हो कि 20 अक्टूबर को मुंबई राजभवन से एक समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवारी करते हुए की प्रतिमा का ढोल नगाड़ों और जय भवानी जय शिवाजी के नारों के बीच स्वागत किया गया. छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा करीब 2200 किलोमीटर की यात्रा के बाद यहां जम्मू कश्मीर पहुंची थी.

बता दें कि कुपवाड़ा के लिए प्रतिमा को वहां से राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यह यात्रा महाराष्ट्र से शुरू हुई और एक सप्ताह की यात्रा के बाद कुपवाड़ा पहुंची. इस प्रतिमा की आधारशिला इसी साल पड़वा के दिन कुपवाड़ा स्थित भारतीय सेना शिविर में रखी गई थी. रिपोर्ट के अनुसार इसके निर्माण के लिए शिवनेरी, तोरणा, राजगढ़, प्रतापगढ़ और रायगढ़ से मिट्टी और पानी लाया गया था.

फिल्म किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल के रोल से उठा पर्दा... एक्ट्रेस ने खुद बताया इस किरदार में आएंगी नजर
छोटे पर्दे के मशहूर शो बिग बॉस 13 से अपनी खास पहचान बनाने वालीं शहनाज गिल बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं. शहनाज गिल को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

इस बीच शहनाज गिल ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर खुलासा कर दिया है और बताया है कि आखिर वह 'किसी का भाई किसी की जान' में किस रोल में दिखेंगी. रविवार को सलमान खान फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म की एक्ट्रेस शहनाज गिल का है.

इस वीडियो में शहनाज गिल इस मूवी में अपने रोल में बारे में बाते करती हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल एक चुलबुली लड़की का रोल अदा कर रही हैं, जिसका नाम सुकून है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज सब को सुकून देने की बात करती हुईं भी नजर आ रही हैं.

शहनाज गिल के इस वीडियो को देखकर अब लोग उन्हें फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. शहनाज गिल सहित बॉलीवुड के दमदार कलाकार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में कई कलाकार शामिल हैं. जिनमें राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी और भूमिका चावला जैसे कई स्टार्स मौजूद हैं. गौर करें 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.