Planes - Rokthok Lekhani

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली:  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का बी737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ। फिलहाल तकनीकी जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अकासा एयर की फ्लाइट वापस बाय पर लौटी
16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1406 को तकनीकी और परिचालन कारणों से वापस बे पर लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब अकासा एयर का विमान खड़ा था, उसी समय किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क (टक्कर जैसी स्थिति) कर ली।

अकासा एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें समय पर विमान से उतार लिया गया। अकासा एयर ने यह भी कहा है कि उनके ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं।

सूडान की राजधानी खार्तूम में तख्तापलट की कोशिश के बाद हवाईअड्डे पर विमानों में लगी आग...
सूडान : सूडान की राजधानी खार्तूम में शनिवार (15 अप्रैल) को भीषण गोलाबारी और विस्फोट हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच हुए संघर्ष के बाद सूडान के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें बंद कर दी गई हैं. वहां विमानों में भी आग लगी है. सेना मुख्यालय और केंद्रीय खार्तूम में रक्षा मंत्रालय के हुई इस घटना में लोगों ने गोलियों की आवाज भी सुनी.  रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ते तनाव के बीच शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिकों को तैनात कर दिया गया है.

गौरतलब है कि सूडान में अर्धसैनिक बल और रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच तनाव पिछले कुछ दिनों में बढ़ गया है. विवाद के वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित समझौते पर हस्ताक्षर करने में देरी हो रही है. आरएसफ के अनुसार, शनिवार को सेना के दक्षिण खार्तूम में मौजूद ठिकानों पर हमला किया गया है. हमले में हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया.  रैपिड सपोर्ट फोर्स ने खार्तूम के सोबा में सेना के एक बड़े दल के कैंप में घुसने का प्रयास किया. इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों की घेराबंदी की गई.

सूडान की सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि अर्धसैनिक बलों ने सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. ब्रिगेडियर-जनरल नबील अब्दुल्ला ने कहा कि रैपिड सपोर्ट फोर्स के लड़ाकों ने खार्तूम और सूडान के आसपास कई सैन्य शिविरों पर हमला किया है. संघर्ष जारी है और सेना देश की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभा रही है.  सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच के विवाद बढ़ता जा रहा है. इस विवाद की वजह सूडान की सेना का ये मानना है कि अर्धसैनिक बल के तहत आने वाली रैपिड सपोर्ट फोर्स को सेना में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. उधर रैपिड सपोर्ट फोर्स खुद को सेना का दर्जा देता है.