Kasab - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र के नेता विपक्ष ने बड़ा दावा कर लगाए उज्जवल निकम पर आरोप, हेमंत करकरे की हत्या कसाब ने नहीं...
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे की हत्या जिस गोली से हुई वह 'आरएसएस को समर्पित' एक पुलिस अधिकारी के हथियार से चली थी, न कि अजमल कसाब या 26/11 को मुंबई पर हमला करने वाले अन्य 9 पाकिस्तानी आतंकवादियों की बंदूक से।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में विशेष सरकारी वकील और मुंबई उत्तर मध्य से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम 'देशद्रोही हैं, जिन्होंने इस तथ्य को दबाया।' मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने 26/11 के शहीदों और मुंबई पुलिस पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की कथित टिप्पणी की निंदा की है।

एक वीडियो बयान में वडेट्टीवार ने आरोप लगाया, 'जांच के दौरान, महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई थी। हालांकि, इसे उज्ज्वल निकम ने दबा दिया, जो एक देशद्रोही है। मेरा सवाल यह है कि बीजेपी एक देशद्रोही को क्यों बचा रही है और ऐसे व्यक्ति को लोकसभा चुनाव में टिकट क्यों दिया? ऐसा करके, भाजपा देशद्रोहियों को बचा रही है।'

इस बयान पर निकम और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। फडणवीस और उज्जवल निकम ने वडेट्टीवार के आरोपों को निराधार और गैरजिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 'कसाब के पक्ष में है', जो 26/11 का हमलावर था जिसे जिंदा पकड़ा गया था और बाद में उसे दोषी करार देकर फांसी दे दी गई थी।

निकम ने कहा, 'यह कितना बेबुनियाद बयान है। मैं ऐसे बेबुनियाद आरोपों से दुखी हूं, जो मेरी ईमानदारी पर संदेह पैदा करते हैं। यह चुनावी राजनीति के स्तर को साफ दर्शाता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनेता इतने निचले स्तर पर गिर जाएंगे। राजनीतिक लाभ के लिए? वह (वडेट्टीवार) मेरा नहीं, बल्कि 26/11 के हमलों में मारे गए 166 लोगों और सभी घायलों का अपमान कर रहे हैं।'

निकम ने कहा, 'वे (कांग्रेस) कसाब को निर्दोष मानते हैं। यहां तक कि पाकिस्तान ने भी स्वीकार किया था कि कसाब साजिश में शामिल था और भारत पर आतंकी हमले में शामिल था और दोषी था।' उन्होंने कहा कि कसाब को सजा दिलाने के लिए उन्होंने जो कानूनी कदम उठाए हैं, उन्हें भारतीय अच्छी तरह जानते हैं। निकम ने कहा कि देश के नागरिक 4 जून (लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन) को ऐसे आरोपों का जवाब देंगे, उन्होंने कहा कि वह 'हताश गलत सूचना' को और अधिक प्रतिक्रिया देकर बढ़ावा नहीं देना चाहते।

इस बीच, फडणवीस ने कहा, 'हमारा गठबंधन निकम के साथ है, जबकि कांग्रेस ने कसाब से हाथ मिला लिया है।' शिवसेना प्रवक्ता किरण पावस्कर ने कहा कि एनआईए को वडेट्टीवार को गिरफ्तार करना चाहिए और उनसे पूछना चाहिए कि वे कसाब का बचाव क्यों कर रहे थे। किरण ने कहा, 'वडेट्टीवार के बयान से ऐसा लगता है कि कांग्रेस मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों का समर्थन कर रही है। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस घटना पर चुप्पी साध रखी है।'

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का खुलासा, कसाब की बैरक में रखा गया मुझे...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के बाहर विस्फोटक रखे जाने के मामले में बड़े दावे किए हैं. देशमुख ने एक पूर्व पुलिस कमिश्नर पर विस्फोटक की साजिश का शक जताया है. साथ ही उन्होंने जेल में अपनी बैरक को लेकर बड़ा खुलासा भी किया है. मुंबई तक के एक कार्यक्रम में बोलते हुए देशमुख ने कहा, “हमें पता चला कि विस्फोटक पूर्व सहायक पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) सचिन वाज़े ने घटना के चार या पांच दिन बाद लगाए थे.

उनकी पोस्टिंग मुंबई पुलिस के तत्कालीन कमिश्नर परमबीर सिंह ने की थी, जो उनके काफी करीबी थे." देशमुख ने दावा किया कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर बम प्लांट करने में शामिल हो सकते हैं.  उन्होंने कहा कि मामला एनआईए के पास जाने से पहले ही हमें पता चल गया था कि सचिन वाजे ने ही बम रखा था. वाजे और चार अन्य अधिकारी इसमें शामिल थे. इसके लिए एक सफेद इनोवा इस्तेमाल हुई थी. उन्होंने सवाल किया कि पुलिस कमिश्नर को इस बारे में कैसे पा नहीं था, जब कमिश्नरेट की पूरी मशीनरी ही इसमें लगी थी.

देशमुख ने आगे कहा, परमबीर सिंह का वाज़े के साथ पुराना संबंध था. दोनों में 25 साल पुराना रिश्ता था. कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों के अलावा इसमें कोई शामिल नहीं था. यह एक गंभीर घटना थी और सिंह को निलंबित किए जाने से पहले ट्रांसफर कर दिया गया था. वाजे को भी निलंबित कर दिया गया था. निलंबन के बाद दोनों ने 100 करोड़ रुपये की फिरौती के रैकेट का आरोप लगाया. देशमुख ने सवाल किया जब वे अपने-अपने पद पर थे, तब उन्होंने वे आरोप क्यों नहीं लगाए?

वाजे का निलंबन रद्द किए जाने और फिर से पोस्टिंग को लेकर देशमुख ने कहा इसका गृह मंत्री से मतलब नहीं था. वाजे सहायक पुलिस निरीक्षक थे और उनका निलंबन और पोस्टिंग कमिश्नर कर सकते थे. जब मुझे वाजे के खिलाफ शिकायतें मिलने लगीं तो मैंने सिंह को फोन किया और वाजे के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि वह वाजे को पिछले 25 सालों से जानते हैं और उसके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं.

अनिल देशमुख को करीब एक साल तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहना पड़ा था. उन्हें बैरक नंबर 12 में रखा गया था. उन्होंने बताया कि मुझे उस बैरक में रखा गया था जिसमें आतंकी अजमल कसाब को रखा गया था. बैरक को कसाब के लिए खास तौर पर तैयार किया था और इसे तीन इंच मोटी लोहे की चादर से ढंका गया था. इसमें कहीं से भी प्राकृतिक रोशनी नहीं आती थी.