intensified - Rokthok Lekhani News

मीरा रोड चाकूबाजी केस की जांच एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने संभाली, आईएसआईएस लिंक की आशंका से बढ़ी जांच
मुंबई : एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने मीरा रोड के नया नगर इलाके में हुए चाकूबाजी मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। शुरुआती पुलिस जांच के बाद अब इस मामले को संभावित आतंकी एंगल से भी खंगाला जा रहा है, क्योंकि आरोपी के घर से कथित रूप से इस्लामिक स्टेट से जुड़ा संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इस बरामदगी के बाद जांच एजेंसियां इस घटना को “लोन वुल्फ” यानी अकेले व्यक्ति द्वारा किए गए संभावित आतंकी हमले के एंगल से भी देख रही हैं। एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने मामले से जुड़े सभी सबूतों और डिजिटल डेटा की गहन जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के मुख्य आरोपी की पहचान ज़ैब ज़ुबैर अंसारी (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नया नगर पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। फुटेज में आरोपी को वारदात के दौरान और उसके बाद भागते हुए देखा गया था, जिसके आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ठाणे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अब एंटी-टेररिज्म स्क्वाड उसकी गतिविधियों, संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी संगठित या ऑनलाइन कट्टरपंथी समूह से जुड़ा था।

जांच एजेंसियों ने उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल डिवाइस को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक जांच शुरुआती चरण में है, लेकिन आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध सामान की बरामदगी ने मामले को गंभीर बना दिया है। इसी कारण एंटी-टेररिज्म स्क्वाड को जांच में शामिल किया गया है ताकि किसी भी संभावित आतंकी साजिश या कट्टरपंथी गतिविधि की पूरी तरह जांच हो सके। स्थानीय पुलिस और एंटी-टेररिज्म स्क्वाड दोनों मिलकर यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह घटना केवल व्यक्तिगत अपराध थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। जांच के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।

मुंबई : एमबीए छात्रों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा; एक सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच तेज
मुंबई : गोरेगांव ईस्ट में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए छात्रों की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच में अहम खुलासे हुए हैं। वनराई पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक कॉलेज छात्र को गिरफ्तार किया गया है, जिसने दोनों मृतकों को एमडीएमए की गोलियां बेची थीं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र ने प्रति गोली 1600 रुपये के हिसाब से ड्रग्स की बिक्री की थी। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्रों ने कुल चार गोलियां ली थीं, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

मुंबई : मुंबई लोकल में महिला से अश्लील हरकत, दादर-मुलुंड के बीच वारदात; आरोपी की तलाश तेज
मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है. लोकल में सफर कर रही एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. दादर से मुलुंड के बीच यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा महिला की तरफ अशोभनीय इशारे किए जाने का आरोप है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की है. महिला दादर स्टेशन से ठाणे जाने वाली लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में चढ़ी थी. महिला कोच के साथ लगा दिव्यांग डिब्बा था. सफर के दौरान जब महिला मोबाइल देख रही थी, तभी उसकी नजर पास के दिव्यांग कोच में खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गई, जो उसकी ओर आपत्तिजनक इशारे कर रहा था. इस हरकत से महिला असहज हो गई.

महिला ने रेलवे पुलिस को दी घटना की सूचना
ट्रेन के मुलुंड स्टेशन पहुंचते ही महिला आरोपी से बात करने के लिए दिव्यांग डिब्बे की तरफ बढ़ी, लेकिन तब तक वह व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर निकल चुका था. इसके बाद महिला ठाणे स्टेशन पर उतरी और रेलवे पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने किए शुरू
शिकायत मिलते ही रेलवे पुलिस ने महिला की गरिमा भंग करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. घटना दादर से मुलुंड के बीच की होने के कारण आगे की जांच कुर्ला रेलवे पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है. पुलिस ने विभिन्न स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि संदिग्ध मुलुंड स्टेशन पर उतरा था. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और मामले की जांच जारी है.

मुंबई के मेयर को लेकर मंथन तेज; एकनाथ शिंदे ने अपने 29 नगरसेवकों को मुंबई के ताज होटल में रखा
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही में हुए BMC चुनाव में भाजपा शिवसेना गठबंधन (महायुति) ने जीत हासिल कर ली है। हालांकि, चुनाव परिणाम के बाद भी मुंबई के नए मेयर को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने अपने विजयी पार्षदों को मुंबई के होटल में शिफ्ट कर दिया है। रविवार को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पार्टी के पार्षदों से मुलाकात की है और BMC के मेयर को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं।

मेयर पर अब तक बात साफ नहीं
मुंबई में मेयर कौन होगा, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। मेयर का फॉर्मूला क्या होगा, ये भी अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, मुंबई के मेयर को लेकर मंथन तेज हो गया है। एकनाथ शिंदे ने अपने 29 नगरसेवकों को मुंबई के ताज होटल में रखा है। सूत्रों की मानें तो बारगेनिंग के लिए बीजेपी पर दबाव बनाया जा रहा है। इस बीच मेयर पद की रेस में कांग्रेस भी कूद गई है। बीजेपी का मेयर न बन सके इसके लिए अब कांग्रेस उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ मिलकर प्लान बना रही है। कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे।

BMC का मेयर महायुति का होगा- एकनाथ शिंदे
मुंबई का मेयर कौन होगा, इसको लेकर शिवसेना नेता और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा ऐलान किया है। एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि बीएमसी का मेयर महायुति का होगा। एकनाथ शिंदे का ये बयान होटल ताज में पार्षदों के साथ मीटिंग करने के बाद आया है। इससे पहले रविवार को बीएमसी में महाविजय के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पहली बार जीत हासिल करने वाले 29 पार्षदों से मुलाकात की। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने नए पार्षदों को काम करने और जनता से कनेक्ट रहने का निर्देश दिया। बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई ने डेवलपमेंट को अपनाया है और एंटी-डेवलपमेंट को नकार दिया है। मुंबई के लोगों ने अपना भरोसा दिखाया है जिसके दम पर शिवसेना राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

उद्धव ठाकरे पर निशाना
एकनाथ शिंदे ने रविवार को पार्षदों से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे को भी बड़ी सलाह दी है। इस सवाल पर कि क्या ऑपरेशन टाइगर होगा? आपके पार्षद नोट रिचेबल है? इस पर एकनाथ शिंदे ने कहा- हमारे कहां नॉट रिचेबल हैं? हमारे तो सभी यहीं हैं, सभी एक साथ हैं। डर उद्धव ठाकरे के लोगों को होना चाहिए। उन्हें उनके पार्षदों को संभाल कर रखना चाहिए।