presidential - Rokthok Lekhani

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान
नई दिल्ली : भारतीय राजनीति में आज एक बड़ा ऐलान हुआ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया है। इस घोषणा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया के सामने करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद राधाकृष्णन का नाम तय किया गया। जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीए इस चुनाव में विपक्ष से भी संपर्क साधेगा ताकि उपराष्ट्रपति पद का चयन सर्वसम्मति से हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी विपक्षी दलों के साथ संवाद करती रही है और आगे भी संपर्क बनाए रखेगी।

राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में 20 अक्टूबर 1957 को जन्मे चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनसंघ से शुरू किया। राधाकृष्णन ने 1998 और 1999 में कोयम्बटूर से लोकसभा चुनाव जीते। 2003 से 2006 तक वे तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और भाजपा की जड़ों को दक्षिण भारत में गहराई तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। 2004–2007 के बीच प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 93 दिनों की रथ यात्रा निकाली, जिसका उद्देश्य नदियों को जोड़ने, आतंकवाद के खिलाफ जनजागरण और अस्पृश्यता उन्मूलन जैसे मुद्दों को लेकर समाज को जागरूक करना था।

राज्यपाल के रूप में अनुभव सीपी राधाकृष्णन का प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव भी बेहद समृद्ध रहा है। फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। मार्च से जुलाई 2024 तक वे तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभारी राज्यपाल रहे। मार्च से अगस्त 2024 तक उन्होंने पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर कार्यरत हैं। उनका यह अनुभव उन्हें एक सक्षम और वरिष्ठ राजनेता के रूप में स्थापित करता है, जो उपराष्ट्रपति पद के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में रुकावट की साजिश - डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (13 अप्रैल) को न्यूयॉर्क में एक फ्रॉड केस मामले में कई घंटों तक पूछताछ की गई. इस केस में पूर्व राष्ट्रपति और उनके तीन बच्चों पर व्यावसायिक धोखाधड़ी का आरोप लगा है. डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही हश मनी मामले में आरोपी घोषित किए जा चुके हैं, इसके बाद अब न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स से धोखाधड़ी के मुकदमे में ट्रंप का बयान दर्ज किया गया है.

न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने पिछले साल सितंबर में ही डोनाल्ड ट्रंप पर मैनहट्टन के स्टेट सुप्रीम कोर्ट में 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 20 अरब रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया था. उन्होंने ट्रंप के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी मुकदमा दायर किया था. 76 साल के डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही फेडरल और कांग्रेस की कई जांचों का सामना कर रहे हैं. ट्रंप सुबह 10:00 बजे मैनहट्टन में जेम्स के ऑफिस पहुंचे और शाम 6:30 बजे के बाद फिफ्थ एवेन्यू पर ट्रंप टावर लौट आए.

ये दूसरी बार था, जब ट्रंप इस मामले से जुड़ी सुनवाई में कोर्ट गए हो. मैनहट्टन कोर्ट में बयान देने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ये मामला हास्यास्पद है. ये भी मेरे राष्ट्रपति चुनाव में रुकावट लाने के लिए किए जा रहे हैं. इस से पहले डोनाल्ड ट्रंप हश मनी मामले को लेकर कोर्ट के चक्कर काट रहे थे.

ट्रंप ने साल 2016 में अमेरिकी पॉर्न स्टार डेनियल स्टॉर्मी को गुपचुप तरीके से करोड़ों रुपये दिए थे. वही कल इस मामले से जुड़े मुख्य गवाह और अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन पर ट्रंप ने 50 अरब रुपये का मुकदमा दायर कर दिया है. उन्होंने माइकल कोहेन पर आरोप लगाया है कि उसने मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है.