debut - Rokthok Lekhani News

मुंबई : अनुष अग्रवाल ने बेल्जियम ड्रेसेज इवेंट्स में शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया
मुंबई : भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाल ने फ्लोरियाना के साथ मशहूर बेल्जियम ड्रेसेज इवेंट्स में शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया। अनुष ने आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी क्वालिफिकेशन यात्रा शुरू करते हुए शानदार परफॉर्मेंस दी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला करते हुए, अनुष ने 28 फरवरी को अपने 8 वर्षीय स्ट्रेट हॉर्स फ्लोरियाना के साथ पहली बार मैदान में कदम रखा। स्टार्टिंग ऑर्डर में 14वें नंबर पर उतरते हुए उन्होंने आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन किया और शानदार 68.85 प्रतिशत स्कोर के साथ कुल मिलाकर चौथा स्थान हासिल किया। यह स्कोर उनकी और घोड़ी की साझेदारी में तालमेल, सटीकता और परिपक्वता को दर्शाता है, खासकर तब, जब यह उनकी पहली प्रतिस्पर्धी प्रस्तुति थी।

इसके बाद 1 मार्च को अनुष अपने 10 वर्षीय गेल्डिंग फ्लिन के साथ लौटे। इस बार उन्होंने 5वें नंबर से शुरुआत की और उससे भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 70.3 प्रतिशत का प्रभावशाली व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया। डेब्यू सीरीज में 70 प्रतिशत का आंकड़ा पार करना उनकी निरंतरता और दबाव में शांत रहकर प्रदर्शन करने की क्षमता को साफ तौर पर रेखांकित करता है। बेल्जियम ड्रेसेज इवेंट्स अनुष के एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन कैंपेन का एक अहम हिस्सा हैं, कॉन्टिनेंटल शोपीस से पहले दो और क्वालिफिकेशन मौके बाकी हैं।

अपने डेब्यू पर अनुष ने कहा, "फ्लोरियाना के साथ बेल्जियम में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करना मेरे लिए गर्व और अहम पल रहा है। प्रतियोगिता का स्तर बहुत ऊंचा है। यह आपको हर मूवमेंट और ट्रांजिशन में और शार्प होने के लिए मोटिवेट करता है। मैं फ्लोरियाना और फ्लिन के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं, उन्होंने एरीना में मुझ पर पूरा भरोसा किया। हम एशियन गेम्स को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़ा करने की ओर बढ़ रहे हैं। यह उस सफर में एक अहम कदम है।"

इस सीरीज में भारत की एक और अनुभवी राइडर श्रुति वोरा भी शामिल रहीं, जहां उसी चरण की प्रतियोगिता में अनुष ने उनसे बेहतर स्कोर दर्ज किया। 28 फरवरी को श्रुति ने अपने घोड़े मैग्नैनिमस पर सवारी करते हुए कुल 65.44 प्रतिशत स्कोर के साथ स्टैंडिंग में 14वां स्थान हासिल किया। अब जबकि दो क्वालिफिकेशन इवेंट अभी बाकी हैं, बेल्जियम ड्रेसेज इवेंट्स में अनुष की यह सधी हुई शुरुआत मजबूत लय का संकेत देती है। यूरोपीय सर्किट पर अपने प्रदर्शन को लगातार निखारते हुए यह युवा घुड़सवार अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित है, क्वालीफाई करने और एशिया के सबसे बड़े खेल मंचों में से एक पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए। श्रुति वोरा और अनुष अग्रवाला दोनों की नजरें एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालिफिकेशन पर टिकी हैं। भारत की उम्मीद होगी कि वह हांग्जो एशियन गेम्स 2022 में जीते गए स्वर्ण पदकों को बरकरार रखे। ये खेल महामारी के कारण एक साल देरी से 2023 में आयोजित हुए थे।

अभिनेत्री आलिया भट्ट का इस साल होगा मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू...
हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट यानी मेट गाला का आयोजन साल 2023 में होने वाला है। हर साल ये इवेंट मई में शुरू होती है। इस बार भी 1 मई से इसकी शुरुआत होगी। हर साल की तरह इस साल भी इस रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाएं अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी। इस फैशन नाइट में इस बार बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल होने वाला है। खबर है कि इस बार आलिया भट्ट मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करने जा रही है। खबरों के मुताबिक, आलिया भट्ट इस मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाएंगी। इस मौके पर वह जाने-माने फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग का आउटफिट पहनेंगी। आलिया पहले भी कई मौकों पर प्रबल की तैयार की हुईं ड्रेस पहन चुकी हैं।

प्रबल हॉलीवुड सेलिब्रिटी के भी खास आउटफिट तैयार कर चुके हैं। मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है। आलिया से पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण मेट गाला में डेब्यू कर चुकी हैं। इस बार मेट गाला 1 मई को आयोजित होने जा रहा है। इस खबर के बाद आलिया के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। हालांकि अब तक इस बारे में आलिया भट्ट की और से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

आलिया जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' 11 अगस्त को रिलीज होगी। यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उनके साथ हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट और अभिनेता जैमी डोर्नन दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन टॉम हार्पर कर रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई बॉलीवुड फिल्म भी है। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी।  इसके अलावा फिल्म 'बैजू बावरा' का भी हिस्सा होंगी।