tanker - Rokthok Lekhani

मुंबई : होर्मुज पार कर भारतीय टैंकर 'देश गरिमा' पहुंचा मुंबई, जानें कितने भारतीय जहाज अब भी वहां फंसे हैं?
मुंबई : कच्चे तेल का टैंकर 'देश गरिमा' बुधवार शाम को मुंबई बंदरगाह पर पहुंच गया. भारतीय ध्वज वाले इस बड़े कच्चे तेल के टैंकर में 97,422 मीट्रिक टन कच्चे तेल का स्टॉक लोड किया हुआ है और इसपर 31 भारतीय नाविक सवार हैं. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर सुरक्षित भारत पहुंचने वाला ये 10वां टैंकर है. 18 अप्रैल को दो भारतीय जहाजों- वीएलसीसी समनार हेराल्ड और बल्क कैरियर जग अर्नव पर IRGC सैनिकों द्वारा फायरिंग के बाद स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से निकलने वाला ये पहला जहाज है. 28 फरवरी 2026 से अब तक 9 एलपीजी टैंकर और 1 कच्चे तेल का टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से निकल चुके हैं. हालांकि, अब भी होर्मुज जलडमरूमध्य में 14 भारतीय ध्वज वाले जहाज फंसे हुए हैं. इनमें 3 कच्चे तेल के टैंकर और 1 बड़ा एलपीजी टैंकर शामिल हैं.

शिपिंग मंत्रालय ने बुधवार को कहा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में टैंकर्स पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है. होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ती अनिश्चितता के बीच, भारतीय सरकार ने शेष 14 मालवाहक जहाजों को सुरक्षित मार्ग दिलाने के प्रयासों को तेज कर दिया है. विशेष मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में फंसे सभी जहाज़ों को सुरक्षित निकलने के लिए ईरान सरकार के साथ बातचीत जारी है. हम होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना किसी बाधा के जहाजों की आवाजाही बहाल करने के पक्ष में हैं. हम अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं".

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से शांति का समर्थक रहा है. भारत ने युद्धविराम का स्वागत किया था. हमने कहा है कि इस संघर्ष को जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति आवश्यक है. 28 फरवरी को मध्यपूर्व एशिया में युद्ध शुरू होने के समय 24 भारत-ध्वज वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में फंसे थे.

मुंबई : होर्मुज पार किया एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी, कब तक पहुंचेगा मुंबई?
मुंबई : होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक पार हो गया है. इस जहाज पर लगभग 44,000 मीट्रिक टन एलपीजी है. टैंकर ने शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट पार किया और अनुमान है कि यह 6 अप्रैल तक मुंबई पहुंच जाएगा. मार्च महीने में यह होर्मुज पार करने वाला सातवां भारतीय जहाज है. अभी भी कई भारतीय तेल-गैस जहाज होर्मुज में फंसे हुए हैं और ईरानी क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं.

जहाज ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ग्रीन सान्वी फारस की खाड़ी में खड़ा था और ईरान के समुद्री इलाके से होकर होर्मुज स्ट्रेट के पूरब में पहुंचा. इसके बाद यह मुंबई की ओर बढ़ रहा है. अनुमान है कि इस टैंकर में लगभग 44,000 मीट्रिक टन एलपीजी है, जो पश्चिम एशिया युद्ध से पहले भारत की एलपीजी खपत के आधे दिन के बराबर है. युद्ध के कारण सप्लाई में कमी आई है और देश में मौजूदा एलपीजी खपत कम है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दो और एलपीजी टैंकर  ग्रीन आशा और जग विक्रम भी होर्मुज पार करके भारत आने की उम्मीद है.

होर्मुज पार करने वाला सातवां भारतीय जहाज
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, ग्रीन सान्वी ईरान युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज पार करने वाला सातवां भारतीय जहाज है. अब तक आने वाले सभी सात जहाज एलपीजी टैंकर ही थे. ग्रीन सान्वी के ट्रांजिट के साथ, फारस की खाड़ी में अब 17 भारतीय झंडे वाले जहाज होर्मुज स्ट्रेट के पूरब में हैं. भारत अभी भी होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के सुरक्षित पास के लिए ईरान के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत कर रहा है. ईरान ने होर्मुज बंद कर रखा है और अब टोल वसूल रहा है, लेकिन भारत से अच्छे संबंधों के कारण भारतीय जहाजों को छूट दी गई है.

केवल कुछ देशों को ही होर्मुज पार करने की अनुमति
पिछले हफ्ते ईरान ने कहा था कि केवल अमेरिका, इज़राइल और उनके सहयोगी देशों के अलावा मित्र देशों के जहाज ही ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल करके होर्मुज पार कर सकते हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट उन देशों के लिए चालू है, जो ईरान के मित्र हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को समुद्री चोकपॉइंट से पार करने की अनुमति दी गई है.

ग्रीन सान्वी ने कैसे पार किया होर्मुज
होर्मुज पार करते समय ग्रीन सान्वी ने भारतीय जहाज होने का संकेत दिया, जिसमें भारतीय नाविक सवार थे. यह संकेत ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने का एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया बन गया है. ईरान और ओमान के बीच संकरे पानी के रास्ते से जहाजों की आवाजाही को रेगुलेट किया जाता है. यह रास्ता फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और ग्लोबल एनर्जी फ्लो के लिए महत्वपूर्ण है. भारतीय जहाजों को इंडियन नेवी द्वारा एस्कॉर्ट भी किया जाता है.

पिछले हफ्ते आए दो एलपीजी टैंकर
पिछले हफ्ते जग वसंत ने कांडला में 47,612 मीट्रिक टन एलपीजी डिलीवर किया, जबकि पाइन गैस ने न्यू मंगलौर में 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी डिलीवर की. ये दोनों टैंकर भी होर्मुज पार करके भारत पहुंचे. दो और एलपीजी जहाज ग्रीन आशा और जग विक्रम अब स्ट्रेट पार करने के लिए रेडी हैं और इंडियन नेवी के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं. 28 फरवरी से ईरान-अमेरिका युद्ध जारी है. अमेरिका और इज़राइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था, जिसमें खामेनेई की मौत हुई. तब से होर्मुज बंद है.

पुणे : चाकन के पास टैंकर से अवैध एलपीजी रिफिलिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार 49.57 लाख का माल जब्त
पुणे : पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने चाकन-शिकरपुर रोड पर भोसे गांव के पास एक टैंकर से गैर-कानूनी तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर भरने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अंबादास रोहिदास गाडे (42), अक्षय रमेश मुंगसे (25), और नवनाथ अंकुश होजागे (34) के रूप में हुई है। यह ऑपरेशन नॉर्थ चाकन पुलिस स्टेशन (पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट के तहत) के अधिकारियों ने गैर-कानूनी काम के बारे में खास जानकारी मिलने के बाद किया।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग इंडियन ऑयल गैस प्लांट एरिया के पास खड़े एक टैंकर से गैस निकाल रहा था। आरोपियों ने कथित तौर पर टैंकर की सील तोड़ दी और घरेलू सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करने के लिए काले नोजल पाइप का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने कहा कि यह काम बहुत खतरनाक था क्योंकि इसे बिना किसी सेफ्टी उपाय के किया गया था। इस काम से आरोपियों के साथ-साथ आस-पास के इलाके के लोगों के लिए भी गंभीर खतरा था।

पुलिस का मानना ​​है कि चोरी की गई गैस को मुनाफ़े के लिए ज़्यादा दामों पर बेचा जाना था। पुलिस कांस्टेबल भैरोबा यादव की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। रेड के दौरान, पुलिस ने ₹49.57 लाख की प्रॉपर्टी ज़ब्त की, जिसमें गैस टैंकर और ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट शामिल हैं। आगे की जांच चल रही है।

मुंबई : ईंधन संकट के बीच भारत को मिली बड़ी खुशखबरी, होर्मुज पार कर मुंबई आया एलपीजी टैंकर
मुंबई : ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी खुशखबरी मिली है. ईंंधन संकट की आहट के बीच होर्मुज पार कर एक एलपीजी टैंकर मुंबई आ चुका है. जी हां, भारतीय झंडे वाला एलपीजी कैरियर जहाज बीडब्ल्यू टायर आज यानी बुधवार सुबह होर्मुज को पार कर मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा. यह एलपीजी कैरियर जहाज बीडब्ल्यू टायर उन दो एलपीजी कैरियर जहाजों में से एक है, जो शुक्रवार को दुबई-रास अल खैमा से रवाना हुए थे. दूसरा कैरियर  बीडब्ल्यू एल्म है जो रास्ते में है और वह भी न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंचने वाला है.

दरअसल, बीडब्ल्यू टायर एक एलपीजी टैंकर है. इसे 2008 में बनाया गया था. यह भारत के झंडे के तहत चलता है और इसकी कुल लंबाई 225 मीटर और चौड़ाई 36.6 मीटर है. एलपीजी कैरियर जहाजों यानी बीडब्ल्यू टायर और  बीडब्ल्यू एल्म में लगभग 94,000 टन का माल लदा है. इससे पहले एलपीजी टैंकर पाइन गैस और जग वसंत होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर भारत पहुंचे थे. इन जहाजों पर लदी गैस देश में लगभग एक दिन की खाना पकाने की गैस की खपत के बराबर थे.

अभी आए एलीपीजी टैंकर बीडब्ल्यू टीवाईआर उन 22 भारतीय झंडे वाले जहाज में शामिल हैं जो पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद फारस की खाड़ी में फंस गए थे. इसका कारण युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य का लगभग बंद होना है. होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच का संकरा जलमार्ग है, जो तेल और गैस उत्पादक खाड़ी देशों को शेष विश्व से जोड़ता है. इससे पहले, लगभग 92,712 टन एलपीजी ला रहे एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी सुरक्षित रूप से भारतीय तट पर पहुंच चुके हैं. यह देश की लगभग एक दिन की खाना पकाने की गैस की खपत के बराबर है.

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले और ईरान के पलटवार के बाद पश्चिम एशिया में बनाव बढ़ गया है. उस समय होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले 28 भारतीय जहाज मौजूद थे. इनमें से 24 जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में और चार पूर्वी हिस्से में थे. पिछले कुछ दिन में दोनों तरफ से दो-दो जहाज सुरक्षित रूप से जलडमरूमध्य तक पहुंचने में सफल रहे हैं.

भारत को एक और खुशखबरी
इस बीच भारत को एक और खुशखबरी मिलने जा रही है. जी हां, करीब सात साल के बाद भारत को ईरान से कच्चा तेल जल्द मिलने की संभावना है.  ईरानी तेल से लदा एक जहाज गुजरात के वाडिनार बंदरगाह की तरफ बढ़ रहा है. जहाजों की निगरानी करने वाले आंकड़ों के मुताबिक, ‘पिंग शुन’ नामक यह जहाज लगभग छह लाख बैरल कच्चा तेल लेकर भारत की तरफ बढ़ रहा है.