mumbai international airport - Rokthok Lekhani

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया से आए यात्री के हैंड बैग से सियामंग गिब्बन के मिले 5 बच्चे...
मुंबई : चेन्नई के एक व्यक्ति को मलेशिया से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हैंड बैग में सियामंग गिब्बन के पांच बच्चों की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को यात्री अब्दुल रहमान अहमद के पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पांच गिब्बन के बच्चों में तीन की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। सियामांग गिब्बन एक लुप्तप्राय वृक्षीय वनमानुष की प्रजाति है जो इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के जंगलों में पाए जाते हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सीमा शुल्क विभाग ने कुआलालंपुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्री से पांच सियामंग गिब्बन जब्त किए। अहमद को अपने हैंड बैग में पांच सियामंग गिब्बन की तस्करी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। इनमें से तीन मृत पाए गए, जबकि शेष दो की हालत गंभीर है।’’

उन्होंने बताया कि इन गिब्बन को राज्य वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के परामर्श पर तत्काल चिकित्सा देखभाल, रखरखाव और स्थिरीकरण के लिए आरएडब्ल्यूडब्ल्यू (वन्यजीव कल्याण के लिए रेसक्विंक एसोसिएशन) की शहर स्थित वन्यजीव विशेषज्ञ टीम को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के अनुसार इन जानवरों को स्वस्थ होने पर उनके मूल देश वापस भेज दिया जाएगा।

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करोड़ों की हेरोइन के साथ 30 वर्षीय महिला गिरफ्तार... जांबिया से देश में ला रही थी ड्रग्स
मुंबई: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करोड़ों की हेरोइन के साथ एक 30 वर्षीय दिल्ली की महिला को गिरफ्तार किया गया है. हेरोइन का वजन 7.6 किलोग्राम है. एयरपोर्ट के अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे हैं. वहीं,साथ ही रेवेन्यू ऑफिसर यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तस्करी के इस अपराध में महिला के अलावा और कौन-कौन से लोग शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन की कीमत 54 करोड़ रुपये आंकी गई हैं. महिला ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि इस साल जनवरी में उसने जाम्बिया से मुंबई तक ड्रग्स की सफलतापूर्वक तस्करी की थी.महिला ने बताया कि उसने पैसों के लिए ये तस्करी की थी.

उसे इस काम के लिए 3 लाख रुपये मिले थे. रिपोर्ट के अनुसार,इस तस्करी में आरोपी महिला ने एक विदेशी महिला का नाम लिया है. विदेशी महिला ने उसे पैसों का लालच दिया. साथ ही फ्लाइट का टिकट भी बुक किया और विदेश में ठहरने की व्यवस्था भी की. अब पुलिस के अधिकारी उस विदेशी महिला के बारे में पता लगा रही है. महिला के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला जैसे ही एयरपोर्ट पर आई. उसे रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई.

इसी दौरान अधिरारियों के 7.6 किलोग्राम ‘सफेद’ पाउडर उसके पास से जब्त किया गया. जब उस सफेद पाउडर की जांच की गई तो पता चला कि वह हेरोइन है. बता दें कि इससे पहले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 किलो हेरोइन को जब्त किया गया था. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया था. हेरोइन की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए बताई गई थी. पिछले साल नवंबर में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने एक यात्री को 35 करोड़ रुपये मूल्य की 4.98 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था.

मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सैंडल में छिपाकर केन्या से आई 5 करोड़ की ड्रग्स हुई जब्त
मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बीते 29 सितंबर को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 490 ग्राम कोकीन जब्त की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4.9 करोड़ रुपए आंकी गई है।

कस्टम विभाग के अफसरों की मानें तो यह कोकीन सैंडल के अंदर छिपाकर लाया गया था। इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कस्टम विभाग ने इस कोकीन को जिस महिला के पास से बरामद किया है। वह इसे केन्या से लेकर आई थी लेकिन वह मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की नजरों से बच नहीं पाई। महिला ने कोकीन को सैंडल के नीचे एक कैविटी बनाकर छुपा कर रखा था। यह कोकीन फाइन क्वालिटी की बताई जा रही है।

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बरामदगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कस्टम विभाग और एयर इंटेलिजेंस यूनिट ऐसे कई नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है। जो अलग-अलग तरीके से ड्रग्स की स्मगलिंग करते थे।

अक्सर यह पाया जाता है कि ड्रग्स को स्मगलर कभी चप्पल या जूते की सोल में कैविटी बनाकर उसे तस्करी करते हैं। या फिर कभी लगेज में भी कैविटी बनाकर तस्करी को अंजाम दिया जाता है। हालांकि ड्रग तस्कर कस्टम जांच एजेंसियों की पैनी नजरों से बच नहीं पाते और गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।

एनसीबी ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 13 करोड़ रुपये की ब्लैक कोकीन के साथ बोलीवियाई महिला को किया गिरफ्तार
मुंबई : एनसीबी ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बोलीवियाई महिला को 13 करोड़ रुपये मूल्य की 3.2 किलोग्राम ‘ब्लैक कोकीन’ के साथ गिरफ्तार किया.

एनसीबी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बोलीविया की महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से ब्राजील से लाया गया प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया.

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद एनसीबी ने नाइजीरिया के एक नागरिक को गोवा से गिरफ्तार किया जिस पर विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने का आरोप है.

कोकीन में अन्य पदार्थ मिलाकर उसे काला (ब्लैक) कोकीन बनाया जाता है ताकि धातु मोल्ड के रूप में या किसी और स्वरूप में उसकी तस्करी की जा सके और मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों की नजर से बचाया जा सके.

अधिकारी ने कहा, “इस संबंध में तीन दिन तक अभियान चलाया गया. बोलीविया की महिला ब्राजील से गोवा की यात्रा कर रही थी और इस दौरान वह अदिस अबाबा, इथोपिया और मुंबई में रुकी थी.”

उन्होंने कहा कि महिला मुंबई से गोवा के विमान पर सवार होने वाली थी जब उसे गिरफ्तार कर लिया गया और तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद किया गया.