former cricketer - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश फ्लैट में मिली
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश एक फ्लैट में मिली. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और फ्लैट के अंदर दाखिल हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. शुरुआती जांच में सलिल अंकोला की मां के गले पर जख्म के निशान मिले. पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच-पड़ताल कर रही है.

ये भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सलिल अंकोला की मां ने गले पर वारकर अपने आपको जख्मी किया और ब्लीडिंग ज्यादा होने से उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में सीनियर एक्सपर्ट डॉक्टर्स की राय ले रही है. सलिल अंकोला की मां का नाम माला अशोक अंकोला है. उनकी उम्र 77 साल है. वो पुणे के प्रभात डेक्कन इलाके में रहती थीं।

शुक्रवार को जब उनके फ्लैट में पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो देखा कि उनका गला चीरा गया था. आनन-फानन में पुलिस उनको अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुणे की डेक्कन पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. सलिल अंकोला के परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में पुलिस ने सूचना दे दी है।

मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कोई व्यक्ति फ्लैट के अंदर दाखिल हुआ था. उसने ही बड़ी सफाई से हत्या की और फिर चला गया. अभी तक पुलिस को घर के अंदर किसी फोर्स एंट्री के निशान नहीं मिले हैं. अगर फोर्स इंट्री के निशान नहीं है तो क्या जान-पहचान के व्यक्ति आया था. इसलिए फोर्स इंट्री के निशान नहीं हैं. या घर में पहले से ही कोई मौजूद था. उसने हत्या की और फिर घर से निकल गया।

या बाहरी किसी शख्स का रोल नहीं है. सलिल की मां ने खुद अपना गला काट लिया और उनकी मौत हो गई. खुद से खुद का गला काटने वाली थ्योरी पुलिस को हजम नहीं हो रही है. इसलिए पुलिस एक्सपर्ट की राय ले रही है. आखिर ऐसा क्या था कि सलिल अंकोला की मां को गला काटकर आत्महत्या करनी पड़ी. वह किस चीज या किस बात से परेशान थीं।

आत्महत्या के जितने तरीके सामान्य तौर पर सामने आते हैं, उससे ये तरीका बिल्कुल अलग हैं, क्योंकि कोई व्यक्ति खुद का गला कैसे कटेगा. अगर ऐसा नहीं है तो दूसरा व्यक्ति कौन है, जिसने इस हत्या को अंजाम और इसके पीछे की क्या वजह है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 'येंतम्मा' सॉन्ग पर इस पूर्व क्रिकेटर ने निकाली भड़ास
बॉलीवुड मेगा सुपरस्टार सलमान खान का नाम इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में बना हुआ है. कुछ दिन पहले 'किसी का भाई किसी की जान' का लुंगी सॉन्ग यानी 'येंतम्मा' रिलीज हुआ है. सोशल मीडिया पर सलमान का 'येंतम्मा' गाना जमकर धूम मचा रहा है. लेकिन अब इस गाने को लेकर विवाद खड़ा होता हुआ दिख रहा है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने 'किसी का भाई किसी की जान' के 'येंतम्मा' सॉन्ग पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इस गाने में साउथ इंडियन कल्चर का मजाक उड़ाया गया है.  बीते 8 अप्रैल को टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है.

इस ट्वीट में शिवरामकृष्णन ने सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के 'येंतम्मा' सॉन्ग पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने लिखा है कि- 'ये काफी मजाक उड़ाने वाला और हमारी साउथ इंडियन कल्चर का अपमान करने वाला है. ये लुंगी नहीं है, यह धोती है.

एक क्लासिकल पहनावा है, जिसको इस गाने में बेहद बेहूदा और खराब तरीके से पेश किया गया है.' इस तरह से लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने सलमान खान के 'येंतम्मा' गाना पर अपना रिएक्शन दिया है.  इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर तमाम लोग शिवरामकृष्णन के समर्थन में उतर आए हैं.

पांच दिन पहले 'किसी का भाई किसी की जान' का 'येंतम्मा' सॉन्ग रिलीज किया गया है. आलम ये है कि ये गाना फैंस की जुबान पर आसानी से बना हुआ है. अब तक सलमान खान के 'येंतम्मा' गाने पर हिंदी बेल्ट में यूट्यूब पर 32 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. जबकि 786 K लोगों ने 'किसी का भाई किसी की जान' के इस गाने को लाइक किया है.