Aircraft - Rokthok Lekhani News

कनाडा : कनाडा में बड़ा हादसा... ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत !
कनाडा में दो भारतीयों के साथ हादसा हो गया. एक प्लेन क्रैश की वजह से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है. वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर रविवार (20 सितंबर) को शोक व्यक्त किया.

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा, 'वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है. दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.'

उसने कहा, 'इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं. हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं.' CBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सस्केचेवान के किसबी के पास हर्वस एयर कंपनी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. विमान को रजिस्टर करने वाली यह कंपनी एक फ्लाइट स्कूल भी चलाती है. रिपोर्ट में हर्वस एयर के अध्यक्ष एडम पेनर के बयान का हवाला देते हुए बताया गया है कि विमान में दो लाइसेंस प्राप्त पायलट सवार थे. वे अपने कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए उड़ान के घंटे पूरे करने के मकसद से इस विमान को किराए पर लेकर रेजिना से कार्लाइल (सस्केचेवान) होते हुए स्टीनबैक (मैनिटोबा) की ओर रात की उड़ान पर निकले थे.

मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई; विमान को वापस एयरपोर्ट पर लाने का निर्णय
मुंबई : जोधपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्परता दिखाते हुए टेकऑफ रोक दिया और विमान को वापस एयरपोर्ट पर लाने का निर्णय लिया। पायलट की इस सूझबूझ से न केवल बच्चे की जान बचाई जा सकी, बल्कि विमान में सवार अन्य यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E674 बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी। टेकऑफ से कुछ ही देर पहले विमान में बैठे एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिससे परिजन घबरा गए। इसकी सूचना तुरंत केबिन क्रू को दी गई, जिन्होंने पायलट को स्थिति से अवगत कराया।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने बिना समय गंवाए टेकऑफ की प्रक्रिया रोक दी और विमान को एप्रन एरिया में वापस लाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और मेडिकल टीम को सूचना दी गई। बच्चे को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई।

नई दिल्ली : डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान अचानक क्रैश हो गया तेजस; हादसे में पायलट की मौत
नई दिल्ली : दुबई एयर शो के दौरान ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. भारत का स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान LCA तेजस अपनी डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान अचानक क्रैश हो गया. यह घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर के 2:10 बजे हुई, जब हजारों दर्शक विमान के करतब देख रहे थे. विमान हवा में शानदार मोड़ ले रहा था, तभी अचानक उसने नियंत्रण खो दिया. कुछ ही सेकंड में तेजस नीचे झुकता दिखा और सीधा जमीन की ओर बढ़ गया. उसके टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार उठ गया.

सबसे बुरी खबर है कि इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है. दुबई एयर शो दुनिया के प्रमुख एविएशन आयोजनों में से एक है, जहां दुनियाभर की एयरलाइंस और सैन्य उत्पादक अपनी तकनीक दिखाते हैं. इस हादसे से एयर शो की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. आयोजन स्थल पर आपातकालीन दल तुरंत सक्रिय हुआ और विमानन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

भारतीय वायुसेना ने बताया कि दुबई एयर शो में एक हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायुसेना  का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई, जो बेहद दुखद है. भारतीय वायुसेना  ने कहा है कि वह इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है और इस कठिन समय में पायलट के परिवार के साथ खड़ी है. वायुसेना ने हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन करने का फैसला लिया है. भारतीय वायुसेना का तेजस विमान दुबई के पहले अब तक बस एक और बार क्रैश हुआ है. साल 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में तेजस क्रैश हुआ था. इस हादसे के पीछे इंजन फेल होने की वजह बताई गई. अच्छी बात ये रही थी कि दुर्घटना के दौरान पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए.

भारतीय वायुसेना के तेजस विमान एक ऐसा लड़ाकू विमान है जिसे पूरी तरह भारत में बनाकर तैयार किया गया है. इसे हल्का और तेज़ बनाया गया है, ताकि हवा में ज्यादा फुर्ती से उड़ सके और साथ ही कई तरह के युद्ध के काम कर सके. इसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने विकसित किया है. यह 4.5 पीढ़ी का विमान है, मतलब इसमें बहुत नई तकनीकें लगी हैं. तेजस छोटा और हल्का है, जिसे सुपरसोनिक यानि ध्वनि की गति से तेज उड़ान भरने वाला कहा जाता है.

चेन्नई में विमान हादसा, भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान क्रैश, पायलट ने समय रहते खुद को इजेक्ट किया
चेन्नई : भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनिंग विमान शुक्रवार दोपहर चेन्नई के पास थंडालम बाइपास से लगे उपल्लम इलाके में क्रैश हो गया. यह एक सिंगल सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट था जो अपनी रोज की तरह की ट्रेनिंग फ्लाइट पर निकला था. हादसा करीब 2 बजकर 50 मिनट पर हुआ. जैसे ही पायलट को पता चला कि विमान संभालना मुश्किल हो रहा है, उसने तुरंत इजेक्ट किया और पैराशूट की मदद से नीचे आ गया.

गांव वालों ने दौडकर पायलट की मदद की
विमान गिरने के बाद इलाके के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे. उन्होंने पायलट को पानी दिया, सहारा देकर उठाया और बेसिक मदद की. चश्मदीदों के मुताबिक पायलट घबराया हुआ था लेकिन चोट से बच गया था. करीब आधे घंटे के अंदर वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर वहीं सड़क पर उतरा और पायलट को तुरंत एयरबेस ले जाया गया.

वायुसेना का बयान: किसी नागरिक को नुकसान नहीं हुआ
भारतीय वायुसेना ने बताया कि यह Pilatus PC-7 Mk II ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जो एक रूटीन मिशन पर था. हादसे में किसी भी आम आदमी की जान या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की असल वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई गई है. हादसे के तुरंत बाद वायुसेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की और कहा कि जांच पूरी होने के बाद कारण साफ होंगे.

इसी साल कई एयरफोर्स हादसे हुए
यह पहला मामला नहीं है. इस साल भारतीय वायुसेना के कई विमान क्रैश हुए हैं. फरवरी में मध्यप्रदेश के शिवपुरी में Mirage 2000 ट्रेनर विमान क्रैश हुआ था. उस घटना में दोनों पायलट समय रहते बाहर निकल आए थे. जुलाई में राजस्थान के चूरू जिले के भानुडा गांव के पास Jaguar फाइटर विमान गिरा था. उस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई थी. 2025 में जगुआर से जुड़े यह कई घटनाओं में तीसरा क्रैश था. इससे पहले मार्च में अंबाला और अप्रैल में जामनगर के पास भी ऐसे ही हादसे हुए थे.