terrorists - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आतंकियों ने किए चौकाने वाले खुलासे, अयोध्या, दिल्ली और मुंबई समेत निशाने पर थे कई शहर, हो चुकी थी रेकी
मुंबई : पकड़े गए कथित आतंकियों ने पुलिस की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने दिल्ली, मुंबई, अयोध्या समेत देश के कई भीड़ और धार्मिक स्थानों की रेकी कर ली थी। इससे संबंधित वीडियो भी आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं। फिलहाल यह लोग हथियारों के इंतजाम में लगे हुए थे। बांग्लादेश में बैठा शब्बीर अहमद लोन उर्फ राजा व विदेश में बैठा सैद-उल-इस्लाम इनकी मदद कर रहे थे। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनकी रिमांड मांगी जा रही है। पुलिस कस्टडी में लेकर इनसे बाकी राज खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।

कुशवाहा ने बताया कि मूलरूप से कंगन, श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर का रहने वाला लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को सेल की टीम ने वर्ष 2007 में दिल्ली से एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। दरअसल उस समय शब्बीर फिदायीन हमले में देश के किसी बड़े नेता को मारने की फिराक में था। मामले में उसको सजा भी हो गई। वर्ष 2018-19 में वह अपनी सजा पूरी करने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से निकला। इसके बाद वह सैद-उल-इस्लाम की मदद से बांग्लादेश भाग गया। वहां पहुंचने के बाद इसने लश्कर के कमांडरों से दोबारा संपर्क किया और बांग्लादेश में दोबारा अपना सेटअप खड़ा कर लिया। वह बांग्लादेश से लड़के भारत भेज रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शब्बीर बांग्लादेश के रास्ते कई बार पाकिस्तान गया और वहां लश्कर के आतंकी कैंप में ट्रेनिंग लेकर आया।

वहां वह हाफिज सईद की जमात-उद-दावा और जकी-उर-रहमान लखवी के संपर्क में रहा। इसके बाद से वह लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। दूसरे देश में बैठा सैद-उल-इस्लाम भी उसके संपर्क में है। शब्बीर के कहने पर उमर फारूक व रबि-उल-इस्लाम ने दिल्ली में पोस्टर लगाए थे। इनमें बुरहान वानी का जिक्र कर उसे हीरो बताया गया। ठीक इसी तरह 10 फरवरी को कोलकाता में भी ऐसा ही पोस्टर लगाए गए थे।

2018-2019 में तिहाड़ जेल से रिहा हुआ शब्बीर
छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी उमर व रबि-उल-इस्लाम दोनों दिखाने के लिए कोलकाता में किसी गारमेंट फैक्टरी में काम करते थे। तमिलनाडु से पकड़े गए आरोपी भी कपड़ों की फैक्टरी में काम कर रहे थे। छानबीन के दौरान पता चला है कि शब्बीर के सारे इंतजाम पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई कर रही थी। उसकी मदद से यह बांग्लादेशी लड़कों को लश्कर में भर्ती कर अवैध रूप से भारत भेज रहा था। इनका मकसद किसी भी सूरत में भारत में हमला करने का था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बाकी साथियों का पता लगा रही है।

मुंबई : 26/11 आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार
मुंबई : राजस्थान एटीएस और आतंकवाद निरोधक दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई कर वर्ष 2008 में मुंबई के होटल ताज पर हुए हमले (26/11) में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। बजरंग तेलंगाना और ओडिशा से गांजा की तस्करी कर राजस्थान के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति करता था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एटीएस ने ऐसे किया गिरफ्तार
एटीएस के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बजरंग सिंह मूल रूप से सीकर जिले के फतेहपुर का निवासी है। करीब दो महीने से एटीएस बजरंग की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि बजरंग बुधवार को चूरू जिले में स्थित रतनगढ़ में मौजूद है। इस पर एटीएस ने जाल बिछाकर उसको गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी हुई है गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार बजरंग वर्ष 2023 में हैदराबाद में सौ किलो गांजे की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा हो गया था।

दिल्ली : 3 राज्यों में छापेमारी; बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा; दिल्ली से दो और रांची से एक आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने मिलकर 3 राज्यों में छापेमारी की और एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया. पिछले दो दिनों से चल रहे ऑपरेशन के दौरान ISIS के 5 आंतकियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से दो आतंकियों को दिल्ली से और एक आतंकी रांची से गिरफ्तार किया गया है. आतंकियों के पास से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ. दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान आफताब और सूफियान नाम से हुई है, जो मुंबई के रहने वाले हैं. रांची से गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान दानिश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे थे.

इन तीन राज्यों में की छापेमारी
दिल्ली की स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसी के साथ मिलकर टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए तीन राज्यों में छापेमारी की, जिसमें दिल्ली, मुंबई और झारखंड राज्य शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से दो और रांची से एक आतंकी को गिरफ्तार किया.

किसी बड़े हमले की कर रहे थे साजिश
छापेमारी के दौरान दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकी आफतान और सूफियान के पास से हथियार और IED बनाने का सामान बरामद हुआ. वहीं रांची से गिरफ्तार किए गए दानिश के ठिकाने से पुलिस को केमिकल IED बनाने का सामान बरामद हुआ. इसके अलावा, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक ये आतंकी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग जगह पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे.

ISIS के लिए करते थे काम
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांचों आतंकी ISIS के स्लीपर सेल थे. इन आतंकियों का मुख्य काम ISIS में नए आतंकियों की भर्ती करना भी था. स्पेशल सेल पता लगा रहा है कि ISIS में अब तक कितने आतंकियों की भर्ती की गई और कहां-कहां रेकी कर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. पुलिस ने कुछ और संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है.

श्रीनगर : एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ के प्रयास विफल; सेना ने चला रखा है सघन तलाशी अभियान
श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में उड़ी (बारामुला) सेक्टर में टुरना के पास एलओसी पर सेना के जवानों ने सोमवार को आतंकियों की घुसपैठ के एक प्रयास को विफल बनाते हुए, उन्हें वापस मार भगाया। इस घटना के बाद सेना के जवानों ने उड़ी सेक्टर के विभिन्न इलाकों में एलओसी पर सघन तलाशी अभियान चला रखा है। सभी अग्रिम बस्तियों में लोगों को सूचित किया गया है, वह अपने इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत निकटवर्ती सुरक्षा चौकी को सूचित करें। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि बीते 15 दिनों उड़ी सेक्टर में यह गुलाम कश्मीर की तरफ से घुसपैठ का दूसरा प्रयास है।

इससे पूर्व 13 अगस्त को उड़ी सेक्टर के चुरुंडा इलाके में पाकिस्तानी सेना के बैट दस्ते ने घुसपैठ का प्रयास किया था। बैट हमले को नाकाम बनाते हुए एक सैन्यकर्मी वीरगति को प्राप्त हुआ था। उड़ी सेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह तड़के उड़ी सेक्टर में एलओसी के साथ सटे टुरना इलाके में सेना के जवानों ने एलओसी के पार से कुछ हथियारबंद आतंकियों को भारतीय इलाके की तरफ आते देखा। जवानों ने आस पास की सभी चौकियों को सचेत करते हुए वहां अपनी पोजीशन संभाली और घुसपैठियों पर नजर रखी।

जैसे ही वह भारतीय सीमा में दाखिल होने लगे, जवानों ने उन्हें ललकारते हुए सरेंडर के लिए कहा। जवानों की ललकार सुनते ही घुसपैठियों ने जिनकी संख्या से तीन से चार बताई जाती है, ने वहीं पर झाढ़ियों के बीच पोजीशन लेकर फायर कर दिया। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। दोनों तरफ से करीब 20 मिनट तक गोलीबारी हुई। घुसपैठियों की तरफ से गोलीबारी बंद होने पर जवानों ने भी फायरिंग बंद कर दी । बताया जा रहा है गोलीबारी के दौरान आतंकी वापस गुलाम कश्मीर में अपने ठिकाने की तरफ लौट गए। अलबत्ता, जवानों ने मुठभेड़ स्थल समेत एलओसी के साथ सटे सभी इलाकों में एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान चला रखा है। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।