week - Rokthok Lekhani News

मुंबई में कमजोर पड़ा मानसून, पूरे सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना नहीं, जानें मौसम का पूरा हाल-चाल
मुंबई : जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। इस दौरान शहर में 1,140.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो जुलाई के सामान्य मासिक औसत 919.9 मिमी से भी काफी अधिक है। लेकिन इस भारी बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आया है। पिछले चार दिनों से मुंबई में लगभग बारिश नहीं हुई है और मानसून की गतिविधियां काफी कमजोर पड़ गई हैं। मौसम के मौजूदा संकेत बताते हैं कि अगले 10 दिनों या उससे भी अधिक समय तक मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना बहुत कम है।

कमजोर ऑफ-शोर ट्रफ और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं बनने से बारिश पर असर
मुंबई में मानसून की बारिश मुख्य रूप से दो मौसम प्रणालियों पर निर्भर करती है। पहली, पश्चिमी घाट के समानांतर बनने वाली ऑफ-शोर उत्तर-दक्षिण ट्रफ, और दूसरी, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मानसूनी सिस्टम। फिलहाल दोनों ही प्रणालियां लगभग निष्क्रिय हैं। इसके अलावा अरब सागर से आने वाली पश्चिमी मानसूनी हवाएं, जो कोंकण तट पर नमी पहुंचाती हैं, वे भी काफी कमजोर बनी हुई हैं। निकट भविष्य में इनके मजबूत होने के संकेत भी नहीं मिल रहे हैं। यही वजह है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में फिलहाल अच्छी बारिश के अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन रही हैं।

गर्मी और उमस बनी रहेगी, लेकिन समुद्री हवाएं देंगी कुछ राहत
अगले कुछ दिनों तक मुंबई में मौसम गर्म और उमसभरा बना रहेगा, हालांकि किसी बड़ी बारिश की संभावना नहीं है। दिन के समय समुद्र से चलने वाली तेज हवाएं (सी ब्रीज़) लोगों को कुछ राहत जरूर देंगी। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मुंबई में बारिश तभी दोबारा तेज होगी जब बंगाल की खाड़ी में कोई नया मानसूनी सिस्टम विकसित होगा। फिलहाल इसके संकेत अगले सप्ताह के मध्य से पहले नहीं दिखाई दे रहे हैं। मुंबई में मानसून के दौरान इतना लंबा सूखा दौर असामान्य माना जाता है। यदि यह स्थिति बनी रही तो जलाशयों में पानी के पुनर्भरण (रीचार्ज) पर भी असर पड़ सकता है, जैसा जून 2026 के अंतिम दिनों में देखा गया था।

दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
मुंबई: दहिसर-मीरा भायंदर मेट्रो को लेकर मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर आई है। दहिसर-मीरा भायंदर मेट्रो लाइन 9 में दहिसर से काशीगांव मेट्रो का पहला फेज इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद प्रशासन को इस बारे में एक कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। इससे मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को बहुत फायदा होगा।

कितने फेज में चल रहा काम?
दरअसल मीरा भायंदर शहर को मुंबई से जोड़ने के लिए दहिसर-मीरा भायंदर मेट्रो लाइन 9 का काम मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने करीब सात साल पहले शुरू किया था। इस काम को दो फेज दहिसर से काशीगांव और काशीगांव से नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पहले फेज का काम लगभग पूरा हो चुका है और पिछले कुछ महीनों से मेट्रो का ट्रायल चल रहा है।

कब चलेगी मेट्रो?
इस बीच जब यह ट्रायल चल रहा था तो मेट्रो रेल सुरक्षा आयोग की एक टीम ने 1 से 3 जनवरी तक प्रोजेक्ट का इंस्पेक्शन किया। इस इंस्पेक्शन के दौरान एमएमआरडीए को कुछ छोटे-मोटे सुधार के सुझाव दिए गए थे। उन सुझावों को लागू करने का काम पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। इस वजह से लोगों में यह उत्सुकता थी कि यह मेट्रो असल में कब चलेगी।

बीजेपी विधायक का क्या दावा?
इस बीच बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से आयोजित सिल्वर जुबली उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बताया कि मीरा भयंदर में अलग-अलग कामों के मौके पर वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले थे। मेहता ने साफ किया कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री खुद मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में आएंगे। इसलिए मेहता ने एक पब्लिक स्पीच में दावा किया है कि दहिसर और काशीगांव के बीच मेट्रो इसी हफ्ते से यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

लोगों को मिलेगी राहत
मीरा भयंदर इलाके से मुंबई जाने वाले यात्रियों को इस समय ट्रेनों में भारी भीड़ और सड़कों पर ट्रैफिक जाम की वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, दहिसर टोल प्लाजा पर हर दिन बड़ा जाम लगता है। मेट्रो शुरू होने के बाद काशीगांव, पांडुरंगवाड़ी, मीरा गांव आदि स्टेशनों से सीधे अंधेरी पहुंचा जा सकेगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्‍ली : वैलेंटाइन वीक पर रशियन बनी गले की ऐसी फांस, सीधे सलाखों के पीछे हुई लैंडिंग
दिल्‍ली : ललित ने सपने में भी कभी यह नहीं सोचा होगा कि वैलेंटाइन वीक में उसकी रशियन मोहब्‍बत उसके लिए गले की फांस बन जाएगी. इसी मोहब्‍बत की वजह से उसे सलाखों के पीछे भी जाना पड़ जाएगा. उसके तमाम सपने रेत के किसी महल की तरह पल भर में ढह जाएंगे. जी हां, दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा यह वाकया 10 फरवरी का है. पंजाब के लुधियाना शहर में रहने वाला ललित अपनी विदेश यात्रा पूरी कर एयरफ्लोट एयरलाइंस की फ्लाइट एसयू-232 से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर पहुंचा था. फ्लाइट से डिबोर्ड होने के बाद से लेकर इमिग्रेशन काउंटर पहुंचते तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने ललित की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी.

इस मामले में हो सकते हैं कुछ नई गिरफ्तारियां
वहीं, प्रारंभिक पूछताछ के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने ललित कुमार को अरेस्‍ट कर लिया है. पुलिस अब यह पता करने की कोशिश में जुट गई है कि आरोपी ललित को रूस का फर्जी वीजा किसने मुहैया कराया था और किसकी मदद से वह मास्‍को जाने में सफल रहा. संभव है कि इस मामले में जल्‍द ही कुछ नई गिरफ्तारियां भी हों.

आपको बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस लगातार ऐसे एजेंटों की तलाश में जुटी है, जो पैसेंजर्स को विदेश भेजने का सपना दिखाकर फर्जी वीजा थमा रहे हैं. बीते साल आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने ऐसे में मामलों से जुड़े 130 एजेंट्स को अरेस्‍ट कर सलाखों के पीछे भेजा था. इसके अलावा, 100 से अधिक बैंक एकाउंट्स को फ्रीज कर दिया था.

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की डेडलाइन एक सप्ताह बढ़ाई; बंगाल सरकार और DGP से मांगा जवाब
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करा रहा है। मतदाता सूची से जुड़ा यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने आज इस मामले में अहम दिशा-निर्देश दिए। चीफ जस्टिस ने एसआईआर की समयसीमा बढ़ाने का भी निर्देश दिया। सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की डेडलाइन एक सप्ताह और बढ़ाई जा रही है।

डेडलाइन एक सप्ताह बढ़ाई गई
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग को पश्चिम बंगाल एसआईआर प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने के लिए और समय दिया जा रहा है। एसआईआर की डेडलाइन 14 फरवरी से एक हफ्ते आगे बढ़ाई जा रही है।

तीन जजों की पीठ ने बंगाल सरकार को दिए अहम आदेश
तारीख बढ़ाने का आदेश पारित करने से पहले चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) को रिपोर्ट करेंगे। कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और एनवी अंजरिया भी शामिल हैं।
महिला वकील की दलील पर नाराज हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत
दरअसल, ममता बनर्जी की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने कहा, बीते चार फरवरी को अदालत ने नोटिस जारी किया, जिसमें कई टिप्पणियां थीं। बीते हफ्ते में कई बदलाव हुए हैं। इसी बीच सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी के हस्तक्षेप पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि ये कोई बाजार नहीं है। कोर्ट में अनुशासन और गरिमा बनाए रखें।  मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि मंदिरों की देखरेख करने वाले एक संगठन ने एक याचिका दायर की है। उनका इस मामले में क्या हित हो सकता है? उनकी इस दलील पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, बारी-बारी से सुनते हैं। अगर अनुशासन बनाए नहीं रखा गया तो आपको चीफ जस्टिस के का स्वभाव पता होना चाहिए। तल्ख लहजे में जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा- आप किसी बाजार में बैठे हैं या अदालत में हैं?

बंगाल के डीजीपी को हलफनामा दायर करने का निर्देश
सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि कुछ बदमाशों / असामाजिक तत्वों ने अपने नोटिस जला डाले। इस आरोप पर कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ और बातों पर भी जोर दिया। कोर्ट की टिप्पणियों पर बिंदुवार एक नजर:
किसी को भी पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर में रुकावट डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को 8,505 ग्रुप B अधिकारियों की लिस्ट दी है। उन्हें ट्रेनिंग देकर SIR की प्रक्रिया में लगाया जा सकता है।
चुनाव आयोग के आरोपों पर पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक हलफनामा दाखिल करें। निर्वाचन आयोग ने फॉर्म 7 (आपत्ति फॉर्म) जलाने का आरोप लगाया है। डीजीपी इस संबंध में जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दें और बताएं कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए हैं।
बदमाशों के खिलाफ अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने का चुनाव आयोग का आरोप चिंताजनक है।