rapper - Rokthok Lekhani

रैपर हनी सिंह ने किडनैपिंग-मारपीट के आरोपों को बताया गलत... मेरी इमेज को खराब करने के लिए किया केस
रैपर हनी सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। विवादों से उनका काफी पुराना नाता है। कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि उनका गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अपने ब्रेकअप की खबरों पर तो हनी सिंह ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की, लेकिन उन्होंने एक इवेंट ऑर्गेनाइजर की तरफ से लगे आरोपों पर अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया है। हाल ही में एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने हनी सिंह और उनकी टीम पर किडनैपिंग और मारपीट का आरोप लगाया था।

इस मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज हुई थी। इस पर अब हाल ही में हनी सिंह ने अपना साइड बताते एक पोस्ट शेयर किया है। रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी सफाई दी है। हनी सिंह ने इस पोस्ट में लिखा, 'जो शिकायत मेरे ऊपर दर्ज की गई है और जो आरोप लगे हैं वह बेबुनियाद हैं। मैं या मेरी कंपनी इस मामले से किसी भी तरह से नहीं जुड़े हुए हैं और ना ही हमारा एग्रीमेंट है, जोकि मीडिया में सुबह से दिखाया जा रहा है।

मुंबई शो के लिए मैं ट्राइबवाइब नामक कंपनी के साथ जुड़ा हुआ था, जोकि बुक माय शो की सिस्टर कंपनी है। मुझे इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए जितना समय मिला था, मैंने उतना परफॉर्म किया'। हनी सिंह ने अपने इस स्टेटमेंट में आगे लिखा, 'इसके अलावा जो भी आरोप मुझपर लगाए गए हैं, वह सब झूठे हैं और ये सब मेरी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है। मेरी लीगल टीम पहले से ही इस मामले में उनके खिलाफ मानहानि का दावा करने के लिए तैयार हैं।

हनी सिंह ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया, यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कुछ नहीं, अभी आपकी हाइप चल रही है, इसलिए सब फेम लेने आ रहे हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम आपसे हमेशा प्यार करते हैं पानी, यो-यो आर्मी को आप पर पहले से ही विश्वास था'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पाजी, आप चिंता मत करो, यो-यो आर्मी लास्ट सांस तक आपके साथ है'।

मुंबई में एंटी गवर्नमेंट सॉन्ग को लेकर रैपर के खिलाफ FIR... एक हफ्ते में दूसरे शख्स पर केस
मुंबई : मुंबई पुलिस ने रैपर उमेश खड़े पर एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि उमेश ने एक गाना गाया है जो कि कथित तौर पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ है. महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते में कथित तौर पर सरकार के खिलाफ गाना गाने को लेकर दूसरे रैपर पर केस दर्ज हुआ है.

ताज़ा मामले में शिकायत मुंबई पुलिस के क्राइम इंटेलिजेंस यूनिक के अधिकारी ने शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत के आधार पर सात अप्रैल को रैपर उमेश खड़े के खिलाफ एफआईआर हुई. उमेश वडाला एरिया में रहता है. रैपर पर गाना ‘भोंगली के जनता’ (लोगों के जूझने पर बनाया गया है गाना) को लेकर केस दर्ज हुआ है.

पुलिस के मुताबिक उमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट शंभू पर गाना अपलोड किया था, जोकि वायरल हो गया था. उमेश पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(2) (दो वर्गों के बीच दुश्मनी, नफ़रत बढ़ाने के मकसद से कही गई बात), 504 (शांति भंग करने की कोशिश) और आईटी क़ानून की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस ने 6 अप्रैल को उमेश को पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. केस दर्ज करने के बाद रैपर को नोटिस दिया गया है और ज़रूरत पड़ने पर पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा गया है. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि उमेश खड़े के गाने में कुछ भी आपत्तीजनक नहीं है.

इससे पहले पांच अप्रैल को अंबरनाथ पुलिस ने रैपर राज मुंगसे के खिलाफ केस दर्ज किया था. आरोप लगा कि रैपर ने वर्तमान शिवसेना-बीजेपी सरकार के खिलाफ बिना किसी का नाम लिए आपत्तीजनक शब्दों का इस्तेमाल किया