Tourists - Rokthok Lekhani News

खोपोली के ज़ेनिथ वॉटरफॉल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मुंबई के करीब 80 पर्यटक फंसे
मुंबई : महाराष्ट्र के खोपोली स्थित मशहूर ज़ेनिथ वॉटरफॉल में शनिवार को अचानक भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए, जिससे मुंबई से आए लगभग 80 पर्यटक फंस गए। तेज बारिश के चलते वॉटरफॉल क्षेत्र में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और ओवरफ्लो की स्थिति बन गई, जिससे पर्यटकों का वापसी मार्ग बंद हो गया। जानकारी के अनुसार, मुंबई सेंट्रल, चेंबूर और घाटकोपर क्षेत्र से आए ये पर्यटक सुबह करीब 7 बजे वॉटरफॉल एरिया में पहुंचे थे। उस समय मौसम साफ था और बारिश नहीं हो रही थी, जिससे पर्यटकों ने बिना किसी आशंका के प्राकृतिक स्थल के अंदर प्रवेश किया। हालांकि, सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई।

तेज बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र से बहने वाला पानी तेजी से बढ़ गया और झरने का जलस्तर खतरनाक रूप से ऊपर आ गया। कुछ ही समय में स्थिति ऐसी बन गई कि पर्यटकों के लौटने के सभी रास्ते जलभराव और तेज बहाव की वजह से बंद हो गए। इससे वहां मौजूद लोगों में घबराहट का माहौल पैदा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों के दो अलग-अलग समूह इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर फंस गए। एक समूह वॉटरफॉल क्षेत्र के अंदर लगभग 500 मीटर की दूरी पर फंसा हुआ था, जबकि दूसरा समूह प्रवेश द्वार से करीब एक किलोमीटर दूर फंस गया था। दोनों जगहों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण लोग सुरक्षित रूप से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

तेज बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र से बहने वाला पानी तेजी से बढ़ गया और झरने का जलस्तर खतरनाक रूप से ऊपर आ गया। कुछ ही समय में स्थिति ऐसी बन गई कि पर्यटकों के लौटने के सभी रास्ते जलभराव और तेज बहाव की वजह से बंद हो गए। इससे वहां मौजूद लोगों में घबराहट का माहौल पैदा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों के दो अलग-अलग समूह इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर फंस गए। एक समूह वॉटरफॉल क्षेत्र के अंदर लगभग 500 मीटर की दूरी पर फंसा हुआ था, जबकि दूसरा समूह प्रवेश द्वार से करीब एक किलोमीटर दूर फंस गया था। दोनों जगहों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण लोग सुरक्षित रूप से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल को सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में चुनौतियां आईं, लेकिन टीमों ने संयम और सतर्कता के साथ ऑपरेशन जारी रखा। प्रशासन के अनुसार, इस तरह के पहाड़ी और जलप्रपात क्षेत्रों में मौसम अचानक बदलने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए पर्यटकों को पहले ही सतर्क रहने और मौसम अपडेट देखने की सलाह दी जाती है। लेकिन सुबह मौसम साफ होने के कारण पर्यटक बिना किसी जोखिम के स्थल के अंदर चले गए, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही, वॉटरफॉल क्षेत्र में प्रवेश और निकास पर अस्थायी रूप से नियंत्रण भी कड़ा किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। राहत दलों का कहना है कि फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यक्ति को चोट न पहुंचे और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर मौसम की अनिश्चितता और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे स्थानों पर जाते समय मौसम की जानकारी जरूर लें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

मुंबई : पर्यटकों के लिए मासिक पास शुरू; हरा-भरा मालाबार हिल वॉकवे आकर्षण का केंद्र
मुंबई : दक्षिण मुबंई का हरा-भरा मालाबार हिल वॉकवे आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। मुंबई महानगरपालिका ने अब इसके लिए मासिक पास की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे नियमित रूप से वॉक करने वालों को राहत मिलेगी। लगभग 485 मीटर लंबा और 2.4 मीटर चौड़ा एलिवेटेड वॉकवे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र के मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस पर बने व्यूइंग डेक से अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है।

लकड़ी के स्ट्रक्चर और स्टील सपोर्ट से बना ट्रेल पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किया गया है। मनपा ने मासिक पास की कीमत 750 रुपये रखी है। इस पास के जरिए एक व्यक्ति को रोजाना एक बार वॉकवे में प्रवेश करने की अनुमति होगी। नई व्यवस्था से खासकर स्थानीय निवासियों और फिटनेस प्रेमियों को राहत मिलेगी। वॉकवे पर सैर करने आने वालों को प्रति विजिट टिकट लेना पड़ता था।

वर्तमान में वॉकवे के लिए प्रवेश शुल्क भारतीय नागरिकों के लिए 25 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 100 रुपये निर्धारित है। मासिक पास के साथ यह सुविधा भी जारी रहेगी। वॉकवे सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मनपा ने स्लॉट सिस्टम भी लागू किया है। इसके तहत हर दिन 16 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। हर स्लॉट में 200 लोगों को प्रवेश दिया जाता है, जिससे कुल दैनिक क्षमता 3,200 आगंतुकों तक सीमित रहती है।

जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर से दो जापानी नागरिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दोनों जापानी पर्यटक नई दिल्ली से जयपुर आए थे और 7 फरवरी को एक होटल में ठहरे थे। अशोक नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) मोतीलाल शर्मा ने बताया कि इन दोनों पर्यटकों को ले जाने वाले टैक्सी चालक ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। टैक्सी चालक को ही दोनों पर्यटकों की आवाजाही की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे पर्यटक
एसएचओ के अनुसार, 7 फरवरी की रात टैक्सी चालक दोनों जापानी नागरिकों को अशोक नगर इलाके के एक रेस्टोरेंट में लेकर गया था। इसके बाद दोनों पर्यटक न तो टैक्सी के पास लौटे और न ही अपने होटल पहुंचे। टैक्सी चालक ने 8 फरवरी की सुबह तक उनका इंतजार किया, लेकिन जब दोनों की ओर से कोई संपर्क नहीं हुआ और वे होटल भी नहीं लौटे, तो चालक ने पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। यह शिकायत सोमवार को दर्ज की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोक नगर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

दिल्ली-मुंबई में वीएफएस वैश्विक वीजा केंद्र को मिला नया ठिकाना, यूरोप जाने वाले पर्यटकों को होगी सहूलियत
नई दिल्ली : यूरोप के देशों की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो दिल्ली व मुंबई के वीजा सेंटरों के नए पतों को अवश्य ध्यान रखें। ये पर्यटकों की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए अब नए स्थानों पर आ गए हैं। देश में शेंगेन देशों (यूरोप के 29 देश) के वीजा प्रक्रिया को वीएफएस ग्लोबल संभालता है। दिल्ली का शेंगेन संयुक्त वीजा आवेदन केंद्र का पता अब नए वर्ष से शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की जगह 27, केजी मार्ग हो गया है।

यह बदलाव चरणबद्ध रूप से शुरू हुआ है ताकि सेवाएं बाधित न हों। क्रोएशिया, डेनमार्क, माल्टा, फिनलैंड, आइसलैंड, स्लोवेनिया, नार्वे व स्वीडन के लिए जहां सेवाएं शुरू हो गई है। वहीं, बाकि देशों जैसे, बेल्जियम, साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, आस्ट्रिया जैसे देशों के लिए सेवा 19 जनवरी तक शुरू हो जाएगी।

इसी तरह, मुंबई में आस्ट्रिया वीजा सेंटर उर्मी एक्सिस बिल्डिंग, द्वितीय तल, फेमस स्टूडियो के पीछे, ई मोजेस रोड के सामने, महालक्ष्मी (वेस्ट), मुंबई में स्थानांतरित हो गई है।