Palghar District - Rokthok Lekhani News

पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी
पालघर: पालघर में आए दिन स्वास्थ्य सुविधा तो कभी सड़कों की खराब हालात के कारण किसी-न-किसी प्रकार की अनहोनी की खबर आती रहती है। पालघर में स्वास्थय सुविधाओं की कमी के कारण आए दिन प्रसव के दौरान ही कभी बच्चे तो कभी मां की जान जोखिम में आ जाती है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां स्वास्थय सुविधा तो कमजोर थी ही लेकिन सड़कों की खस्ता हालत ने भी एक गर्भवती महिला की जान खतरे में डाल दी। गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं से ग्रस्त 25 वर्षीय एक महिला ने एक डॉक्टर की मदद से उस समय एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया जब उसे यहां के एक ग्रामीण अस्पताल से पड़ोसी ठाणे जिले ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में वाडा ग्रामीण अस्पताल के डॉक्टर अधीक्षक डॉ. यादव शेखरे ने कहा कि अस्पताल में प्रसव संबंधी इस प्रकार के नाजुक मामलों के प्रबंधन के लिए विशेष सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि महिला को बेहतर देखभाल के लिए ठाणे के अस्पताल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को ‘‘सड़कों की खराब स्थिति” ने और जटिल बना दिया।

उन्होंने कहा कि महिला कल्याणी भोये को तीव्र प्रसव पीड़ा होने पर उसका परिवार उसे 13 दिसंबर की सुबह ग्रामीण अस्पताल लाया था। अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने पाया कि भ्रूण की धड़कन अनियमित थी और बच्चे ने गर्भ में ही ‘मेकोनियम’ (मल) त्याग दिया था, जो अक्सर भ्रूण के संकट में होने का संकेत होता है।

डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए महिला को बेहतर उपचार के लिए 75 किलोमीटर दूर स्थित ठाणे सिविल अस्पताल में तुरंत रेफर कर दिया। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महिला को तुरंत एक डॉक्टर के साथ जरूरी उपकरणों से लैस एम्बुलेंस में ले जाया गया लेकिन सड़कों की खराब स्थिति और ऊबड़-खाबड़ इलाके के कारण यात्रा के 10 किलोमीटर बाद ही महिला का एम्बुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।

उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस में मौजूद डॉक्टर ने एक स्वस्थ बच्चे के सुरक्षित जन्म लेने में मदद की। डॉ. शेखरे ने बताया कि प्रसव के बाद तत्काल देखभाल की आवश्यकता को देखते हुए एम्बुलेंस को वापस वाडा ग्रामीण अस्पताल लाया गया जहां मां और नवजात शिशु दोनों की डॉक्टरों ने देखभाल की। उन्होंने बताया कि मां और बेटा दोनों खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अस्पताल में ऐसे मामलों के लिए आवश्यक विशेष सुविधाओं का अभाव है लेकिन इसके बावजूद अस्पताल में हर दिन छह प्रसव होते हैं, जिनमें दो से तीन ऑपरेशन से होते हैं। डॉ. शेखरे ने दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी ढांचे और उपकरणों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने डॉक्टरों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘सड़कों की खराब स्थिति” के कारण महिला को ठाणे ले जाने की प्रक्रिया जटिल हो गई।

पालघर जिले में तिहरा हत्याकांड में एक संदिग्ध उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
पालघर : पालघर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की घटना के सिलसिले में उत्तर प्रदेश से 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही, पालघर जिले में मां- बेटी के दोहरे हत्याकांड के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वाडा तहसील के नेहरोली में 30 अगस्त को एक घर में मुकुंद बेचरदास राठौड़ (75), उनकी पत्नी कंचन (72) और उनकी बेटी संगीता (52) के शव बरामद किए गए थे।

संदिग्ध आरोपी आरिफ अनवर अली (30) को पालघर पुलिस और एक विशेष कार्य बल ने एक संयुक्त अभियान में उत्तर प्रदेश के मेजा गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में राठौड़ के पड़ोसी रहे अली ने कथित तौर पर 17 अगस्त को लूटने के मकसद से परिवार की हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि उसने हथौड़े से परिवार के सदस्यों पर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है।

राठौड़ के बेटे का जब अपने माता-पिता बहन से काफी समय तक संपर्क नहीं हुआ तो वह घर पहुंचा और पाया कि अपने पिता का शव शौचालय के पास सड़ी हुई हालत में पड़ा था और उनकी मां तथा बहन के शव को कपड़े में लपेटकर एक बड़े ट्रंक के अंदर डाला हुआ था।

पालघर जिले में 2009 के हत्या मामले में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार
पालघर: पालघर जिले में हत्या के एक मामले में 15 साल बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी जयप्रकाश कोमल सिंह उर्फ ​​जेपी (46) एक चॉकलेट कंपनी में मार्केटिंग प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहा था। केंद्रीय अपराध इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक राहुल राखा ने बताया कि उसे 20 अगस्त को भयंदर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि 19 जनवरी, 2009 को जिले के नालासोपारा में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यालय में प्रवीण मुले पर कुछ लोगों के समूह ने हमला किया था। हमलावरों ने उसकी पिटाई की और सिकंदर इमरान शेख तथा अनिल दुर्वी सिंह ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुले की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या, मारपीट के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जयप्रकाश तब से फरार था।

पालघर जिले के वाडा तालुका में पति की कुल्हाड़ी से हत्या... पत्नी गिरफ्तार
पालघर : पालघर जिले के वाडा तालुका में घर में सो रहे अपने पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना आठ मई की है। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय अजय रघुनाथ बोचल के रूप में की गई है।

वाडा पुलिस थाने के निरीक्षक दत्ता किंद्रे ने कहा, "मृतक की पत्नी अनीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति पर आधी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीम गठित कीं।

"उन्होंने कहा कि चूंकि अपराध घर में हुआ था और परिवार के सभी सदस्य घर में ही थे, इसलिए असली आरोपी का पता लगाना बहुत मुश्किल था। पुलिस ने यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या व्यक्ति का कोई प्रेम संबंध था