Retirement - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : रेलवे ने खत्म की 20 साल पुरानी परंपरा, रिटायरमेंट पर नहीं मिलेगा गोल्ड प्लेटेड चांदी का मेडल
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे में सामने आए चांदी के नकली सिक्के (मेडल) घोटाले के बाद बड़ा असर देखने को मिला है। रेलवे बोर्ड ने इस मामले में एक अहम फैसला लेते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चांदी के सिक्के देने की 20 साल पुरानी परंपरा को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। रेलवे की ओर से अब रिटायर होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई उपहार के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल नहीं दिया जाएगा।

रेलवे बोर्ड की प्रधान कार्यकारी निदेशक रेनू शर्मा ने इस संबंध में बुधवार (28 जनवरी 2026) को औपचारिक आदेश जारी किया। आदेश में साफ तौर पर लिखा गया है कि रिटायर होने वाले रेलवे अधिकारियों को सोने की परत वाले चांदी के मेडल देने की प्रथा को बंद करना है। यानी, सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों को गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल देने की प्रथा को समाप्त किया जाता है।

मामला सामने आने के बाद रेलवे ने संबंधित सप्लायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही, रेलवे के पास मौजूद मौजूदा मेडल स्टॉक का उपयोग अब रिटायरमेंट उपहार के तौर पर नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें अन्य प्रशासनिक या वैकल्पिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, यह नया नियम 31 जनवरी 2026 को रिटायर होने वाले अधिकारियों पर भी लागू होगा। यानी अब जो कर्मचारी इस तारीख या इसके बाद सेवानिवृत्त होंगे, उन्हें यह गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा।

मुंबई :बीएमसी को पूर्व निगरानी अन्वेषक की सेवानिवृत्ति बकाया राशि जारी करने का निर्देश; किसी भी प्रकार की देरी पर ब्याज लगेगा
मुंबई : बॉम्बे उच्च न्यायालय ने हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को एक पूर्व निगरानी अन्वेषक की सेवानिवृत्ति बकाया राशि जारी करने का निर्देश दिया, जिसे उसने मराठी दक्षता परीक्षा पास न करने के कारण रोक रखा था। न्यायालय ने यह भी कहा कि बकाया राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी पर ब्याज लगेगा, जिसकी वसूली उस अधिकारी के वेतन से की जाएगी जो देरी के लिए जिम्मेदार होगा। 16 अक्टूबर को, न्यायमूर्ति रवींद्र वी घुगे और न्यायमूर्ति अश्विन डी भोबे की खंडपीठ 58 वर्षीय सेवानिवृत्त बीएमसी कर्मचारी इब्राहिम अब्दुल गफूर नाइक द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो 1991 से नगर निकाय में कार्यरत थे।

नाइक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था, क्योंकि निगम ने अनिवार्य मराठी भाषा दक्षता परीक्षा पास न कर पाने का हवाला देते हुए उनका जून 2025 का वेतन और ₹22.91 लाख की सेवानिवृत्ति लाभ राशि रोक दी थी। निगम के 4 जून और 13 जून, 2025 के संचार के अनुसार, नाइक को भाषा परीक्षा उत्तीर्ण न करने के बावजूद, फरवरी 2006 से छठे वेतन आयोग के तहत कथित तौर पर अतिरिक्त वेतन वृद्धि प्राप्त हुई। बीएमसी ने तर्क दिया कि वह ₹18.73 लाख अधिक वेतन और ₹4.17 लाख बकाया राशि, कुल मिलाकर ₹22.91 लाख वसूलने का हकदार है।

नाइक, जिनका प्रतिनिधित्व अधिवक्ता पंथी देसाई ने किया, ने कटौतियों को मनमाना बताते हुए चुनौती दी। उन्होंने तर्क दिया कि भुगतान निगम की अपनी प्रशासनिक लापरवाही के कारण किया गया था और उन्होंने अपनी दक्षता के कारण अपने काम पर पड़ने वाली किसी भी शिकायत के बिना निरंतर सेवा प्रदान की थी। उनके वकील ने बॉम्बे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय, दोनों के उदाहरणों का हवाला दिया, जिनमें कहा गया था कि सेवानिवृत्त या निम्न-श्रेणी के कर्मचारियों से अधिक वेतन की वसूली तब तक अस्वीकार्य है जब तक कि धोखाधड़ी या गलत बयानी साबित न हो जाए।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद, पीठ ने कहा कि नाइक ने मराठी परीक्षा पास नहीं की थी, लेकिन ऐसा कोई आरोप नहीं है कि इस कमी ने उनकी दशकों की सेवा के दौरान उनके दैनिक कामकाज को प्रभावित किया हो। न्यायाधीशों ने यह भी कहा कि बकाया राशि रोकने से पहले बीएमसी ने कोई औपचारिक वसूली आदेश जारी नहीं किया था। अदालत ने निर्देश दिया, "शेष राशि आठ सप्ताह के भीतर जारी की जाए।" साथ ही, चेतावनी दी कि यदि बीएमसी निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान करने में विफल रहती है, तो उसे विलंबित राशि पर 6% वार्षिक ब्याज देना होगा, जिसकी वसूली चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारी के वेतन से की जाएगी।

मुंबई : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर प्रमोशन
मुंबई: मुंबई की गलियों में एक नाम सुनते ही गैंगस्टरों की हालत खराब हो जाती थी, वो नाम है- दया नायक. मुंबई पुलिस के इस 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' की किस्मत चमक गई है. रिटायर होने से दो दिन पहले तक उन्होंने अपने करियर में 87 खूंखार अपराधियों को ढेर किया. 1990 के दशक में उनकी दहशत ऐसी थी कि दाऊद इब्राहिम, अरुण गवली, अमर नाइक और छोटा राजन जैसे गैंगस्टरों के गुर्गों की सांसें थम जाती थीं. लेकिन उनके जिंदगी अब, रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले, 29 जुलाई 2025 को दया नायक की किस्मत चमक गई. आइए जानते हैं उनकी कैसे चमकी किस्मत.

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की रिटायर होने से दो दिन पहले चमकी किस्मत
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के मशहूर "एनकाउंटर स्पेशलिस्ट" दया नायक को रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले यानी मंगलवार को असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर प्रमोशन मिला है. नायक जो मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 के प्रमुख हैं. 31 जुलाई 2025 को रिटायर होने वाले हैं. उनके साथ-साथ सीनियर इंस्पेक्टर जीवन खरात, दीपक दलवी और पांडुरंग पवार को भी रिटायरमेंट से पहले प्रमोशन दिया गया है.

कौन हैं दया नायक? जिंदगी पर बन चुकी फिल्म
दया नायक 1995 में जुहू पुलिस स्टेशन में एक ऑफिसर के तौर पर पुलिस फोर्स में शामिल हुए थे. 1990 के दशक में उन्होंने कई गैंगस्टरों को एनकाउंटर में ढेर कर अपनी पहचान बनाई. नायक ने करीब 87 अपराधियों को मार गिराया, जिनमें दाऊद इब्राहिम, अरुण गवली, अमर नाइक और छोटा राजन जैसे बड़े गैंगस्टरों के गुर्गे शामिल थे. उनकी जिंदगी इतनी रोमांचक रही कि बॉलीवुड ने भी उनकी कहानी पर "अब तक छप्पन" और "डिपार्टमेंट" जैसी फिल्में बनाईं.

विवादों में भी रहे दया नायक
हालांकि, नायक का करियर हमेशा सुर्खियों में नहीं रहा. 2006 में उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे. पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर ने दावा किया था कि नायक के पास उनकी आय से ज्यादा संपत्ति है. इसके बाद एंटी-करप्शन ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार किया और सस्पेंड कर दिया गया. लेकिन 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया, और नायक फिर से पुलिस फोर्स में वापस आए.

मशहूर केसों में उनकी भूमिका
हाल के सालों में, नायक ने कई बड़े मामलों की जांच में अहम भूमिका निभाई. इनमें सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, और सैफ अली खान पर हमला जैसे हाई-प्रोफाइल केस शामिल हैं. इसके अलावा, 2021 में हुए अंबानी के घर के पास बम स्केयर और बिजनेसमैन मनसुख हिरेन की हत्या के मामले को सुलझाने में भी उनकी टीम ने बड़ी भूमिका निभाई.

मुंबई : पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर के रिटायरमेंट को लेकर पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर
मुंबई : मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर के रिटायरमेंट में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन इसके बाद शहर की कानून व्यवस्था की कमान किसके हाथ में होगी, इसे लेकर पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं। नए कमिश्नर के चयन को लेकर कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा है। इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं देवेन भारती। 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं। क्राइम ब्रांच और एटीएस जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व कर चुके भारती ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड पर कड़ा प्रहार किया था और कई बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ भी किया था। उनका अनुभव और उनकी प्रशासनिक पकड़ उन्हें इस दौड़ में सबसे मजबूत उम्मीदवार बनाती है।

दिल्ली से आएंगे सदानंद दाते?
दूसरे प्रमुख दावेदार हैं सदानंद दाते, जो 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे दिल्ली में डेप्युटेशन पर नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी  के प्रमुख हैं। एनआईए में उनके नेतृत्व में कई बड़े आतंकी मामलों की सफलतापूर्वक जांच हुई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सरकार उन्हें मुंबई पुलिस का अगला मुखिया बना सकती है।

चर्चा में अर्चना त्यागी
वहीं, तीसरे स्थान पर चर्चा में हैं 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी अर्चना त्यागी। अर्चना त्यागी ने महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ साइबर अपराध शाखा में भी उल्लेखनीय सुधार किए हैं। अगर उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है, तो मुंबई के इतिहास में पहली बार किसी महिला को पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा। इससे पहले सरकार रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र की डीजीपी बना चुकी है।

संजय कुमार वर्मा को भी मिल सकती है कमान
चर्चा में एक और नाम संजय कुमार वर्मा का है, जो 1990 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। हाल ही में जब चुनाव आयोग के आदेश पर कुछ समय के लिए रश्मि शुक्ला को डीजीपी पद से हटाया गया था, तब वर्मा ने प्रभारी डीजीपी के रूप में महाराष्ट्र पुलिस की कमान संभाली थी। वर्मा को पुलिस प्रशासन में उनकी ईमानदार छवि और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाना जाता है।