3000 - Rokthok Lekhani

मुंबई : 3000 रुपये में पासपोर्ट, विदेश भेजने का खेल, मुंबई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
मुंबई : फर्जी पासपोर्ट और संदिग्ध हवाला नेटवर्क को लेकर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है. स्पेशल ब्रांच–1 की एंटी टेररिस्ट यूनिट ने कुरार के पठानवाड़ी इलाके में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मोहम्मद इस्लाम इस्माइल खान उर्फ सलीम रहमतुल्लाह शेख के तौर पर हुई है. जांच में सामने आया है कि आरोपी के लिए “सलीम रहमतुल्लाह शेख” नाम से फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाया गया था. यह पासपोर्ट महज ₹3000 में बनवाया गया और इसे तैयार कराने में बुट्टन शेख नाम का शख्स अहम कड़ी बताया जा रहा है, जो अब क्राइम ब्रांच के रडार पर है.

आंध्र से कुवैत तक आरोपी की टाइमलाइन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और 1976 में उसका जन्म हुआ था. उसने मुंबई में 12वीं तक पढ़ाई की और फिर 1998 में काम के सिलसिले में कुवैत चला गया, जहां वह ड्राइवर के तौर पर काम करता था. बाद में उसने दावा किया कि एक अरब नागरिक ने उसे लॉन्ड्री का बिजनेस गिफ्ट किया, जिसे बढ़ाकर उसने तीन दुकानों तक पहुंचा दिया. साल 2004 में उसने कुवैत में ही अपना पासपोर्ट रिन्यू भी कराया था. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवादों के चलते वह वापस मुंबई लौटा, जहां उसके खिलाफ कुरार पुलिस स्टेशन में घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज हुआ.

फर्जी पहचान पर पासपोर्ट, एजेंसी के जरिए विदेश भेजने का खेल
इसी दौरान दोबारा कुवैत जाने में दिक्कतें आने लगीं, जिसके बाद उसने 2007 में आंध्र प्रदेश जाकर फर्जी पहचान के साथ नया पासपोर्ट बनवा लिया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने मलाड ईस्ट के पठानवाड़ी इलाके में एक एजेंसी शुरू की थी. इस एजेंसी के जरिए कुवैत जाने वालों के इमिग्रेशन से जुड़े काम किए जाते थे. इस काम में उसका बेटा अबू बकर और उसका साथी इरफान भी शामिल थे. पुलिस को शक है कि आरोपी और बुट्टन शेख मिलकर लोगों को फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भेजने का नेटवर्क चला रहे थे.

हवाला और आतंकी फंडिंग एंगल की जांच
जो लोग कुवैत जाना चाहते थे, उन्हें इसी एजेंसी के जरिए प्रोसेस कराया जाता था, भले ही उनके दस्तावेज फर्जी क्यों न हों. अब क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट के जरिए अब तक कितने लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनवाए गए और कितनों को अवैध तरीके से विदेश भेजा गया. साथ ही, इस पूरे मामले में हवाला ट्रांजैक्शन और संभावित आतंकी फंडिंग के एंगल की भी गहराई से जांच की जा रही है.

3000 से ज्यादा शिवसेना कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना... विदा करने रेलवे स्टेशन पहुंचे CM शिंदे
ठाणे : शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें विदा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।मुख्यमंत्री ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को ले जाने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पारंपरिक भगवा शॉल पहने शिंदे ने अपने बेटे कल्याण से लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे, शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रभारी गोपाल लांडगे, स्थानीय नेताओं और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ठाणे स्टेशन पर शाम करीब 4.40 बजे जय श्री राम के नारों के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, आज का दिन हमारे कार्यकर्ताओं और राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है।

आज यहां से दो ट्रेने रवाना हुई हैं, एक ठाणे से और एक नासिक से। 3000 से ज्यादा राम भक्त इस ट्रेन से रवाना हुए हैं। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या का दौरा करेंगे। इससे पहले दो अप्रैल को भी शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान घोषणा की थी कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे और वहां सरयू नदी पर पूजा करेंगे। शिंदे ने कहा था, मैं अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ नौ अप्रैल को अयोध्या जाउंगा।

हम सरयू नदी पर पूजा भी करेंगे। उन्होंने कहा था, जब कार सेवा (राज जन्मभूमि आंदोलन के दौरान) चल रही थी, तब मेरे दिवंगत गुरु आनंद दिघे ने चांदी की ईंटें अयोध्या भेजी थीं। अयोध्या और भगवा राम के साथ हमारा पुराना रिश्ता है। शिवसेना ने 30 जून, 2022 को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शिंदे की अयोध्या यात्रा और उनके जीवन पर एक शॉर्ट वीडियो के संबंध में सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया था।