swimming pool - Rokthok Lekhani

मुंबई में स्विमिंग पूल में तैरते वक्त हार्ट अटैक... पति के सामने महिला की मौत!
मुंबई : मुंबई में स्विमिंग करने के दौरान हार्ट अटैक आने से एक महिला की मौत हो गई. महिला अपने पति के साथ स्विमिंग पूल गई थी. उसी वक्त यह हादसा हुआ. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मामला मुंबई के चेंबूर इलाके के जनरल अरुण कुमार वैद्य स्विमिंग पूल का है. यहां के स्टाफ ने बताया कि ट्रॉम्बे निवासी 61 वर्षीय रेणुका कोली अपने पति गजानन कोली के साथ अक्टूबर 2022 से स्विमिंग के लिए आ रही हैं.

रेणुका मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पूल में उतरी थी और लगभग 8.40 बजे महिला के मुंह से झाग निकलने लगा. स्विमिंग पूल स्टाफ ने उन्हें बाहर निकाला और पूल के नजदीक एक क्लिनिक में ले गए. डॉक्टर ने रेणुका की हालत को देखते हुए बताया कि उन्हें किसी आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत है. रेणुका को तुरंत झेन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि यदि इस महिला को वक्त पर इलाज मिल जाता, तो उनकी जान बचाई जा सकती थी.

इस हादसे से बीएमसी द्वारा संचालित स्विमिंग पूल में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं का सवाल भी उठ खड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि फरवरी में भी दो तैराक घायल हो गए थे. उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अस्पताल लेकर जाना पड़ा था. कोरोना के पहले बीएमसी के अधिकांश स्विमिंग पूल के परिसर में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की एंबुलेंस खड़ी रहती थी. पूल उन्हें मुफ्त बिजली और अन्य सुविधाएं देते थे और इन एंबुलेंस का उपयोग आपात स्थितियों में भी किया जाता था. कोविड महामारी के बाद यह सुविधा बंद हो गई और उसके बाद बहाल ही नहीं हुई.