build 2 - Rokthok Lekhani

केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने 2 फ्लाई ओवर बनाने की दी हरी झंडी !, कुछ मिनट में तय होगी मढ़ से वर्सोवा की दूरी...
मुंबई : मढ वर्सोवा फ्लाईओवर बनाने के लिए केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने हरी झंडी दे दी है। मलाड और अंधेरी से मढ की दूरी मात्र 1 से 1,30 किमी होने के बावजूद लोगों को मढ़ जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था अथवा बोरीवली से आवागमन करना पड़ता था। मनपा ने मढ जाने के लिए फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया था जिसकी अब केंद्रीय पर्यावरण ने अनुमति दी। फ्लाईओवर बनाने के लिए मनपा 700 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

उल्लेखनीय है कि अंधेरी वर्सोवा और मलाड से काफी करीब होने के बावजूद मढ़ जाने के लिए बोरीवली से घूम कर जाना पड़ता है जिससे वाहन चालकों को लगभग 20 से 22 किमी दूरी तय करनी पड़ती है। मढ़ से वर्सोवा तक जाने के लिए अभी तक सार्वजनिक परिवहन सेवा का एक मात्र उपाय मतलब नाव से आवागमन करना पड़ता था।नाव सेवा भी मानसून के समय बंद कर दी जाती है और सार्वजनिक छुट्टी के समय भी बंद रहती है जिससे नागरिकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है।

मनपा ने इसी के चलते मढ़ की अंधेरी वर्सोवा से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई थी लेकिन उसके लिए केंद्रीय पर्यावरण की अनुमति लेना जरूरी था।केंद्रीय पर्यावरण विभाग द्वारा अनुमति मिलने के बाद अब फ्लाईओवर बनाने  का रास्ता साफ हो गया है।यह फ्लाईओवर  01.05 कि.मी. लम्बा और 27.05 मीटर चौड़ा होगा। इस नए फ्लाईओवर  बनने से दोनों ओर के  नागरिकों, छात्रों, मजदूर वर्ग, मछुआरों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

सामाजिक कार्यकर्ताओं को डर है कि मढ़-वर्सोवा पुल के प्रस्तावित निर्माण से ट्रैफिक जाम की स्थिति तो दूर होगी। लेकिन क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं पर बोझ बढ़ जाएगा। इसके अलावा प्रस्तावित फ्लाईओवर से  स्थानीय मछली पकड़ने की गतिविधियों, मछली सुखाने के स्थानों, नावों और मछली पकड़ने के जालों की मरम्मत आदि को नष्ट कर देगा। इसके अलावा मौजूदा वर्सोवा मढ़  नौका सेवा बंद हो जाएगी स्थानीय लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा.

म्हाडा बनाएगी मुंबई में 2,154 किफायती घर, महाराष्ट्र में 12,724 आशियाने...
मुंबई : महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डिवेलपमेंट(म्हाडा) ने अगले एक वर्ष में राज्य में 12,724 घरों का निर्माण करने का निर्णय लिया है। मुंबई, पुणे, कोकण, नाशिक, नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती में घर तैयार होंगे। घरों के निर्माण पर कुल 5800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुंबई में 2152 घर तैयार होंगे। म्हाडा ने यह घोषणा गुरुवार को बजट पेश करते हुए की। बजट में मुंबई के साथ ही उसके करीब के परिसर में भी घर तैयार करने की योजना बनाई गई है।

इसके लिए कोकण बोर्ड को 741.36 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कोकण बोर्ड के अंतर्गत आगामी एक साल में 5614 घरों का निर्माण होना है। पुणे में 862 घरों का निर्णय किया जाएगा। इसके लिए बजट में 540.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। म्हाडा ने 2023-24 के लिए गुरुवार को 10,186 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। बजट की कुछ राशि में से 5800.15 करोड़ रुपये इमारत निर्माण के लिए आवंटित किए गए हैं।

घरों के निर्माण के लिए आवंटित कुल राशि में से 3664.18 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मुंबई में घर तैयार करने के लिए होगा। मुंबई में म्हाडा के कई प्रॉजेक्ट्स चल रहे हैं। बजट के माध्यम से सरकार ने जारी प्रॉजेक्ट्स की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास किया है। इसके लिए बजट में म्हाडा के मुंबई बोर्ड के लिए 3664.18 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुंबई बोर्ड को मिली कुल राशि में से सबसे अधिक पैसे मुंबई की 100 साल से अधिक पुरानी बीडीडी चॉल पुनर्वसन परियोजना के लिए आवंटित किए गए हैं।

बजट में बीडीडी चॉल परियोजना के लिए 2,285 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वडाला अंटॉप हिल प्रॉजेक्ट के लिए 24 करोड़ रुपये, बॉम्बे डाइंग मिल वडाला प्रॉजेक्ट के लिए 30 करोड़ रुपये, कोपरी पवई गृहनिर्माण योजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कन्नमवार नगर विक्रोली योजना के लिए 213.23 करोड़ रुपये, मागाठाणे बोरीवली योजना के लिए 50 करोड़ रुपये, खडकपाडा दिंडोशी गृहनिर्माण योजना के लिए 18 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है।

म्हाडा गोरेगांव में करीब 25 एकड़ परिसर का विकास करने वाली है। यहां 25 हजार से अधिक घरों का निर्माण होना है। आगामी एक से दो महीने में गोरेगांव के करीब 3000 घरों की लॉटरी जारी हो सकती है। फिलहाल, कोकण बोर्ड की लॉटरी प्रक्रिया जारी है। पहाड़ी गोरेगांव परिसर में तेजी से घरों का निर्माण करने के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। गोरेगांव सिद्धार्थ नगर (पत्रा चॉल) परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये और गोरेगांव मोतीलाल नगर पुनर्विकास योजना के लिए 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

प्रॉजेक्ट रकम आवंटित
बीडीडी चॉल प्रॉजेक्ट 2,285 करोड़ रुपये
वडाला अंटॉप हिल प्रॉजेक्ट 24 करोड़ रुपये
बॉम्बे डाइंग मिल वडाला प्रॉजेक्ट 30 करोड़ रुपये
कोपरी पवई गृहनिर्माण प्रॉजेक्ट 100 करोड़ रुपये
कन्नमवार नगर, विक्रोली 213 करोड़ रुपये
मागाठाणे बोरीवली योजना 50 करोड़ रुपये
खडकपाडा दिंडोशी गृहनिर्माण योजना 18 करोड़ रुपये