cockpit - Rokthok Lekhani News

मुंबई-क्राबी फ्लाइट में हंगामा: देरी के कारण यात्रियों ने कॉकपिट की ओर भागा, 2 को उतराया
मुंबई : मुंबई से क्राबी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के दो यात्रियों को मंगलवार को टेक-ऑफ से पहले लंबी देरी के दौरान हंगामा करने के बाद विमान से उतार दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया।  फ्लाइट 6E1085, जिसे सुबह 4.05 बजे उड़ान भरनी थी, नौ घंटे से ज़्यादा की देरी के बाद आखिरकार दोपहर 1.21 बजे रवाना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने कहा कि देरी कई ऑपरेशनल कारणों से हुई, जिसमें आने वाले विमान का देर से आना, एयर ट्रैफिक जाम और क्रू मेंबर्स का तय ड्यूटी टाइम लिमिट से ज़्यादा काम करना शामिल है।

कुछ यात्री गुस्से में दिख रहे हैं और अटेंडेंट को गालियां दे रहे हैं, जबकि दूसरे लोग अपने मोबाइल फोन पर यह सब रिकॉर्ड कर रहे हैं। एक और क्लिप, जो कथित तौर पर ऑनबोर्ड कैमरे से ली गई है, उसमें एक यात्री गुस्से में विमान के L1 दरवाज़े पर लात मारता दिख रहा है। घटना के बाद इंडिगो ने बयान जारी किया एक बयान में, इंडिGo ने कहा कि इंतज़ार के दौरान गलत व्यवहार करने के बाद दो यात्रियों को उपद्रवी घोषित कर दिया गया।

एयरलाइन ने कहा, "प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें विमान से उतरने के लिए कहा गया और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया।" इंडिगो ने आगे कहा कि देरी के दौरान कई बार खाना और रिफ्रेशमेंट दिए गए और एयरपोर्ट स्टाफ यात्रियों की मदद के लिए पूरे समय मौजूद रहा।

मुंबई : 2 यात्रियों ने कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की; 7 घंटे की देरी से उड़ान भरी स्पाइसजेट
मुंबई : दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 2 यात्रियों ने कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की। घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट (SG-9282) दिल्ली हवाई अड्डे के रनवे पर दौड़ रहा था और उड़ने की तैयारी में था। तभी यात्रियों के व्यवहार को देखते हुए उड़ान रोक दी गई और उसे वापस पार्किंग-बे पर लाया गया। दोनों यात्रियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सौंप दिया गया।

7 घंटे की देरी से उड़ान भरी
फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, SG-9282 को दिल्ली से मुंबई के लिए दोपहर 12:30 बजे रवाना होना था। विमान रनवे पर टेकऑफ की तैयारी में टैक्सी कर रहा था। तभी दो यात्री कॉकपिट में जबरन घुसने लगे। उनको चालक दल के सदस्यों और पायलट ने काफी समझाया, पर दोनों अपनी सीट पर नहीं लौटे। इसके बाद विमान को दोबारा खड़ा करके उन्हें विमान से उतार दिया गया। इसमें लगभग 7 घंटे की देरी हुई और विमान शाम 7:21 बजे रवाना हुआ।

जबरन कॉकपिट में घुसना चाहते थे पैसेंजर
सूत्रों के अनुसार, पहले केबिन क्रू को लगा दोनों पैसेंजर वॉशरूम जाना चाहते हैं. लेकिन इन दोनों पैसेंजर्स के इरादे कुछ और ही थे. दोनों पैसेंजर्स जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश करना शुरू कर दिया. दोनों पैसेंजर्स के इरादे भांपते ही फ्लाइट मार्शल और केबिन क्रू सक्रिय हो गए. किसी तरह दोनों पैसेंजर्स को काबू किया गया. वहीं, फ्लाइट के कैप्‍टन ने भी दोनों पैसेंजर्स को कई बार चेतावनी जारी की, लेकिन दोनों पैसेंजर नहीं माने. इसके बाद, इस पूरे मामले की जानकारी कैप्‍टन ने एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (एओसीसी) को दी.

एक्‍शन में आई सीआईएसएफ की क्‍यूआरटी
एओसीसी से मिले निर्देशों का पालन करते हुए कैप्‍टन ने प्‍लेन को आइसोलेटेड वे की तरफ मोड़ दिया. साथ ही, पूरे वाकए के बारे में सीआईएसएफ की क्विक रिएक्‍शन टीम (क्‍यूआरटी) को भी अलर्ट कर दिया गया. जानकारी मिलने ही सीआईएसएफ की क्‍यूआरटी स्‍पाइस जेट के एयरक्राफ्ट की तरफ रवाना हो गए. एयरक्राफ्ट के ब्रेक लगते ही सीआईएसएफ क्‍यूआरटी ने प्‍लेन को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद, स्‍पाइसजेट केबिन क्रू ने दोनों पैसेंजर को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया. दोनों पैसेंजर्स को पूछताछ के लिए एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

दक्षिण अफ्रीका के पायलट ने की इमरजेंसी लैंडिंग...11000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान की कॉकपिट में दिखा कोबरा
अफ्रीका : दक्षिण अफ्रीका के एक पायलट के साथ हैरान कर देने वाला हादसा हुआ। दक्षिण अफ्रीका के पायलट रुडोल्फ एरस्मस के लिए ये एक आम उड़ान थी लेकिन तभी तक जब तक उन्होंने ये महसूस नहीं किया था कि विमान में एक यात्री ज़्यादा है। दरअसल विमान में एक कोबरा सांप था जो उनकी सीट के नीचे रेंग रहा था। रुडोल्फ़ का विमान उस वक्त11 हजार फुट की ऊंचाई पर था। पायलट रुडोल्फ एरस्मस ने बिना डरे और अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई। वह सोमवार की सुबह वॉर्सेस्टर से नेल्सप्रूट के लिए चार यात्रियों के साथ एक छोटा बीचक्राफ्ट विमान उड़ा रहे थे। लेकिन तब ही पायलट को अपनी सीट के नीचे एक जहरीला कोबरा सांप दिखा।

इसके बावजूद पायलट सही सलामत चार यात्रियों से भरे प्लेन को सुरक्षित जमीन पर ले आया। पायलट की इस सूझबूझ के लिए विशेषज्ञों ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह काफी भयावह स्थिति थी। सुबह जब मैंने चार यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। तभी वॉर्सेस्टर एयरफील्ड के लोगों ने बताया कि उन्होंने विंग के नीचे एक कोबरा पड़ा हुआ देखा था। पायलट ने इसे खुद पकड़ने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से सांप इंजन के पास छुप गया था। पायलट इरास्मस पिछले पांच वर्षों से विमान उड़ा रहे हैं। इसी कड़ी में वह अपनी अगली यात्रा के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं आमतौर पर एक पानी की बोतल के साथ यात्रा करता हूं जिसे मैं अपने पैर के पास और विमान की साइड की दीवार की ओर रखता हूं।

तभी मैंने महसूस किया कि बोतल से कुछ चीज लिपटी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही मैंने अपनी बोतल उठाने के लिए झुका तो मैं उस मंजर को देखकर स्तब्ध रह गया। मेरी बोतल के पास और सीट के नीचे कोबरा नजर आया। पायलट इरास्मस ने कहा कि मैंने यह फैसला किया कि मैं इस स्थिति के बारे में किसी को नहीं बताऊंगा क्योंकि यात्री घबरा जाएंगे। लेकिन फिर उन्होंने बाद में दोबार सोचा और यह फैसला किया कि वह इस बारे में यात्रियों को बता दें जिससे कोई अनहोनी न हो। पायलट ने लोगों को इसके बार में सूचित किया और न घबराने के लिए कहा। विमान के पायलट ने यात्रियों से कहा कि मेरी सीट के नीचे कोबरा है, इसलिए मैं जल्द से जल्द विमान को आपातकालीन लैंड करवा रहा हूं।