landing - Rokthok Lekhani News

मुंबई : फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं, 42 मिनट तक अटकी रहीं 194 लोगों की सांसें, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई : इंडिगो फ्लाइट में सोमवार को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दुबई से मुंबई जा रही थी। बीच रास्ते में ही फ्लाइट के कार्गो एरिया में धुआं देखने को मिला। इसके बाद इमरजेंसी घोषित की गई और फ्लाइट को राजकोट डाइवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार दोपहर 2.45 बजे इमरजेंसी घोषित की गई और 3.27 बजे फ्लाइट ने राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान पूरे 42 मिनट तक 194 लोगों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि, अंत में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और धुआं निकलने की वजह की जांच की जा रही है।

राजकोट एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिगंत बोरा ने कहा, "दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया, और सभी यात्री सुरक्षित हैं।" इसी महीने के बीच में बेंगलुरु में इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की पर्ची मिली थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला था।

एयरपोर्ट पर फायर ब्रिग्रेड भी तैनात किया
एयरबस ए321 एयरक्राफ्ट, फ्लाइट नंबर आईजीओ1452 में 194 पैसेंजर सवार थे। प्लेन दुबई से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में प्लेन के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं देखा गया। ऐसे में पैसेंजर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने दोपहर 2:45 बजे पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी। प्लेन दोपहर 3:27 बजे राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। आग लगने की आशंका के कारण, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया था। सभी पैसेंजर को एयरक्राफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

काठमांडू से लखनऊ डायवर्ट हुआ चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान
काठमांडू में खराब मौसम की वजह से चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट सीजेड 3067 का रूट डायवर्ट करके उसे लखनऊ भेजा गया। लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया, ''काठमांडू में खराब मौसम के कारण चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या सीजेड 3067 (एयरबस ए320नियो) को रूट डायवर्ट करके लखनऊ भेजा गया। यह प्लेन रविवार रात 11 बजकर 18 मिनट पर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरा।'' उन्होंने बताया कि इस विमान ने चीन के ग्वांगझू से उड़ान भरी थी और इसे काठमांडू में उतरना था। सूत्रों के मुताबिक विमान में 159 यात्री सवार थे।

मुंबई-बेंगलुरु एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 'पैन-पैन' कॉल के बाद पायलट ने उठाया कदम
मुंबई : मुंबई से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में गुरुवार को हवा में ही इंजन से जुड़ी एक समस्या आ गई। इसके चलते पायलटों को 'पैन-पैन'  कॉल करना पड़ा। यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2812 से जुड़ी है। जिसे एक एयरबस A320 निओ विमान ऑपरेट कर रहा था। सुबह 2:05 बजे उड़ान भरने का समय तय था, लेकिन विमान ने लगभग 2:15 बजे उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद मुंबई लौट आया। लगभग 2:35 बजे विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

'पैन-पैन' कॉल का मतलब
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'पैन-पैन' कॉल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आपातकालीन संकेत है। इसका इस्तेमाल विमानन और समुद्री संचार में किया जाता है। यह एक ऐसी गंभीर स्थिति का संकेत देता है जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है, लेकिन यह मेडे जैसी आपात स्थिति जितनी गंभीर नहीं होती। पिछले महीने यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी की एक रिपोर्ट में एयर इंडिया में सुरक्षा से जुड़ी कई खामियों की ओर इशारा किया गया था। यह रिपोर्ट यूरोपीय हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के विमानों के अचानक किए गए निरीक्षण के बाद सामने आई थी। इन नतीजों ने विमानों के बेड़े की विश्वसनीयता और इंजीनियरिंग मानकों को लेकर जारी चिंताओं को उजागर किया।

एयर इंडिया की उड़ान पर उठे सवाल
टाटा संस के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन को रखरखाव और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं को लेकर भारत के विमानन नियामक की ओर से बार-बार जांच का सामना करना पड़ा है। इससे टाटा ग्रुप में वापसी के बाद से एयरलाइन के सुधार के प्रयासों पर सवाल उठने लगे हैं। पिछले साल हुई एक जानलेवा विमान दुर्घटना के बाद से एयर इंडिया के परिचालन पर भी सबकी नजर बनी हुई है। उस दुर्घटना में 260 लोगों की जान चली गई थी। हालांकि, शुरुआती जांच के निष्कर्षों में दुर्घटना का कारण विमान में कोई तकनीकी खराबी या एयरलाइन की इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं में कोई कमी नहीं पाया गया था।

एयर इंडिया के सीईओ ने दे दिया है इस्तीफा
एक अन्य घटनाक्रम में एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एयरलाइन ने बताया कि विल्सन ने 2024 में ही टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को अपने इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया था। इस घटना से विल्सन के बाद एयरलाइन की कमान संभालने के लिए किसी स्पष्ट उत्तराधिकार योजना के अभाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मुंबई : एअर इंडिया विमान में आग का अलर्ट: सऊदी अरब के मदीना में करानी पड़ी लैंडिंग, न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी फ्लाइट
मुंबई : न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हवा में ही आग लगने का संकेत मिला। गुरुवार दोपहर विमान के कॉकपिट में पीछे के कार्गो हिस्से में आग की चेतावनी मिलते ही हालात गंभीर हो गए और पायलट को तुरंत फैसला लेना पड़ा। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को सऊदी अरब के मदीना में इमरजेंसी लैंड कराया गया।

एअर इंडिया ने बयान जारी कर दी जानकारी
एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रही। जांच के बाद विमान को फिर से उड़ान के लिए क्लियर कर दिया गया और वह मुंबई के लिए रवाना हो गया। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में डर का माहौल जरूर बना, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

सोमवार को भी हुआ था ऐसा
इससे पहले सोमवार को भी न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयरलाइन के ए350 विमान को एक तकनीकी खराबी के कारण आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया। विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। इसके साथ ही यात्री और चालक दल के सदस्य आयरलैंड के शैनन शहर में फंस गए। बोइंग 787 विमान से संचालित यह विशेष उड़ान बुधवार दोपहर को ज्यूरिख से शैनन के लिए रवाना हुई और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुई।

जयपुर : एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग में दिक्कत
जयपुर : जयपुर एयरपोर्ट पर भी बारामती जैसा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, दिल्ली से जयपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग फेल होने से बुधवार दोपहर यात्रियों में दहशत फैल गई। दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर विमान ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन रनवे को टच करते ही पायलट ने आखिरी क्षणों में फैसला बदलते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान अस्थिर अप्रोच की स्थिति बन गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने मानक प्रक्रिया के तहत ‘गो-अराउंड’ का निर्णय लिया। इसके बाद विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कुछ समय तक चक्कर लगाए। हालात सामान्य होने के बाद करीब 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।