presence - Rokthok Lekhani News

मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक; ऑरेंज अलर्ट जारी
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून के आगमन के साथ ही  रात से भारी बारिश का दौर जारी है। बुधवार सुबह भी शहर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पालघर के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने, भारी से बहुत भारी बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

कई इलाकों में जलजमाव, 78 मिमी बारिश दर्ज
रात भर हुई लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में औसतन 78 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) के मुताबिक सभी प्रमुख सबवे खुले रहे और यातायात व्यवस्था काफी हद तक सामान्य बनी रही।

ठाणे में पेड़ गिरा, विक्रोली में ढही दीवार
ठाणे में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पेड़ कई वाहनों पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और वर्तक नगर वार्ड समिति के आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाया और रास्ता साफ कराया। वहीं मुंबई के विक्रोली क्षेत्र में सनहाइट्स बिल्डिंग के पास स्थित एक लंबी रिटेनिंग वॉल ढह गई। यह दीवार भवन और सड़क से सटी हुई थी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां
आईएमडी ने कहा है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के अतिरिक्त क्षेत्रों, तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ चुका है।

रेल और बस सेवाएं सामान्य
बीएमसी के अनुसार, भारी बारिश के बावजूद उपनगरीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। बेस्ट बसों का संचालन भी बिना किसी बाधा के जारी रहा। पश्चिम रेलवे ने आईएमडी के हवाले से बताया कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। इसके बावजूद मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी।

कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने सुबह 7 बजे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट तीन घंटे के लिए जारी किया गया है। अधिकारियों ने लोगों को मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दौड़ती कार में भीषण आग; चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से एक बड़ी खबर सामने आई। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दौड़ती एक कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि ड्राइवर की सूझ-बूझ से कार सवार 4 लोगों की जान बच गई। कार के जलने का वीडियो भी सामने आया है। मुंबई-अहमदाबादद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालघर के दापचरी सीमा शुल्क चेकपोस्ट के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। लेकिन चालक की सूझबूझ और सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। ड्राइवर ने समय रहते कार रोकी और कार में सवार सभी चार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

कार में चलते-चलते कैसे लग जाती है आग?
कार में चलते-चलते आग लगने का कोई एक कारण नहीं है। इसके पीछे तमाम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में कार में आग इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, ईंधन लीक, ओवरहीटिंग या मैकेनिकल फेलियर की वजह से लगती है। कई बार ऐसा होता है कि कार की वायरिंग पुरानी हो जाती है या फिर उन्हें चूहे काट देते हैं, या फिर नमी से वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होता है और स्पार्क निकलता है। इस वजह से डैशबोर्ड, बैटरी के पास, या इंजन बे में आग लग जाती है। जैसे वायरिंग ढीली होकर गर्म हो जाए, तो प्लास्टिक इंसुलेशन पिघलकर आग पकड़ लेती है।

इसके अलावा फ्यूल लाइन में क्रैक, लूज कनेक्शन, या फ्यूल पंप खराब होने से पेट्रोल/डीजल लीक होता है। ये भी आग लगने का एक अहम कारण है। लीक हुआ ईंधन गर्म इंजन, एग्जॉस्ट या स्पार्क से संपर्क में आता है, जिससे विस्फोट जैसी आग लग जाती है।

कूलेंट लीक, रेडिएटर ब्लॉक, थर्मोस्टेट फेल, या पानी की कमी भी आग लगने का कारण बन सकती है। जब इंजन बहुत गर्म होकर तेल/ईंधन को इग्नाइट कर देता है तो  एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड इतना गर्म होता है कि उसके पास का तेल जलने लगता है और आग लग जाती है। कई मामलों में कार के हादसे का शिकार होने के बाद उसमें आग लगती है। ऐसा टक्कर से फ्यूल टैंक फटने या बैटरी शॉर्ट होने की वजह से होता है।

मुंबई : लोकल ट्रेनों में जल्द ही स्वचालित दरवाजे होंगे; निवर्तमान महाप्रबंधक की उपस्थिति में स्वचालित दरवाजों का परीक्षण किया गया
मुंबई : मुंबई की लोकल ट्रेनों में जल्द ही स्वचालित दरवाजे होंगे और कुर्ला कारशेड में इसका परीक्षण शुरू हो गया है, अधिकारियों ने बताया. निवर्तमान महाप्रबंधक धरम वीर मीणा की उपस्थिति में स्वचालित दरवाजों का परीक्षण किया गया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि दिसंबर 2025 से मुंबई में बंद दरवाजों वाली लोकल ट्रेनें चलने लगेंगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "मुंबई में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से, यह बहुत ज़रूरी है कि मुंबई में चलने वाली सभी लोकल ट्रेनों के दरवाजे बंद हों. अब यह निर्णय लिया गया है कि अब से मुंबई के लिए निर्मित सभी ट्रेनों में बंद दरवाजे होंगे. हमने इस संदर्भ में तीन प्रयोग किए हैं.

पहला, सभी मौजूदा लोकल ट्रेनों में दरवाजों को रेट्रोफिट करना, दूसरा, निर्मित होने वाली सभी नॉन-एसी ट्रेनों में बंद दरवाजे होंगे, और स्वाभाविक रूप से, निर्मित होने वाली एसी ट्रेनें भी बंद दरवाजों के साथ आएंगी. सभी लोकल ट्रेनों, चाहे एसी हों या नॉन-एसी, में बंद दरवाजे लगाने का सैद्धांतिक रूप से निर्णय लिया गया है".उन्होंने कहा, "सोमवार तक तीन प्रयोग किए जा चुके हैं और जैसा कि मैंने पहले वादा किया था, यह सुनिश्चित करने के लिए काम चल रहा है कि मौजूदा ट्रेनें दिसंबर 2025 तक बंद हो जाएं. हमने पहले ही 238 एसी लोकल ट्रेनों के लिए निविदा जारी कर दी है और प्रक्रिया शुरू हो चुकी है."

एक अप्रत्याशित घटना में, एक 28 वर्षीय महिला यात्री को लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय पत्थर लगने से सिर में चोट लग गई. रिपोर्टों के अनुसार, गुरुवार शाम रे रोड स्टेशन के पास महिला पर पत्थर फेंका गया. यह घटना शाम लगभग 7:15 बजे हुई जब ट्रेन GO 65 रास्ते में थी और यात्री गार्ड की तरफ महिला कोच के दरवाजे पर खड़ी थी.
आस-पास के स्थानीय निवासियों को इकट्ठा किया गया और घटना के बारे में उनसे पूछताछ की गई. हालाँकि उन्हें पथराव के खतरों के बारे में चेतावनी दी गई थी, लेकिन किसी ने भी ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए किसी को देखने का दावा नहीं किया.

ट्रेन गार्ड दशरथ आर्यन ने पुष्टि की कि हालाँकि यात्री को पत्थर लगा प्रतीत होता है, लेकिन ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ. रेलवे अधिकारियों ने पथराव की घटनाओं से उत्पन्न होने वाले बार-बार होने वाले खतरों पर चिंता जताई है, जो यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं. मामला दर्ज करने और दोषियों की पहचान के लिए जीआरपी वडाला के साथ समन्वय जारी है.

महाराष्ट्र : मुंबई-गोवा हाईवे पर निजी बस का टायर फटने के बाद लगी आग... चालक की सूझबूझ से बची 44 यात्रियों की जान !
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुंबई-गोवा राजमार्ग पर एक निजी लग्जरी बस में आग लग गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बस में सवार 44 यात्री बाल-बाल बचे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पोलादपुर इलाके में काशेडी सुरंग के पास शनिवार देर रात लगभग दो बजे हुई। बताया जा रहा है कि बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना होने से बची और सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बस से बाहर निकल गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस 44 यात्रियों को लेकर मुंबई से सिंधुदुर्ग जिले के मालवण जा रही थी। अधिकारी ने आगे बताया कि काशेडी सुरंग से पहले एक टायर फट गया और बस में आग लग गई। टायर फटने के बाद बस चालक को गड़बड़ी का आभास हुआ और उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाई और यात्रियों को तत्काल बस से उतरने को कहा। उन्होंने आगे बताया कि जब तक यात्री बस से उतरते, आग बस के अन्य हिस्सों में फैल गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजमार्ग के दोनों ओर यातायात रोककर सुरक्षा घेरा बना दिया। अधिकारी ने बताया कि इसी बीच, बस के डीजल टैंक में विस्फोट हो गया, लेकिन तब तक सभी यात्री सुरक्षित स्थान पर पहुंच चुके थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने रात तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया, और उसके बाद राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात फिर से शुरू कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में पोलादपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।