disasters - Rokthok Lekhani News

ठाणे : आपदाओं के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने वाले एक रेस्क्यू वर्कर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
ठाणे :  आपदाओं के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने वाले एक रेस्क्यू वर्कर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के स्थायी सदस्य विकास लाहू गोरे (31) की मोटरसाइकिल कथित तौर पर मुंबई-नासिक हाईवे पर एक गड्ढे से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास गोरे की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक के साथ-साथ सड़क व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

मृतक विकास गोरे ठाणे जिले के शाहपुर तालुका के बामाने गांव के रहने वाले थे। वे टीडीआरएफ में स्थायी सदस्य के रूप में कार्यरत थे और आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। वर्षों से वे बाढ़, दुर्घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों में लोगों की मदद करते आ रहे थे। उनके साथी उन्हें एक समर्पित और साहसी रेस्क्यू कर्मी के रूप में याद कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय विकास गोरे ड्यूटी पर जा रहे थे। परिवार के सदस्यों और उनके साथ काम करने वाले लोगों के मुताबिक, वह अपने नियमित कार्य के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। इसी दौरान मुंबई-नासिक हाईवे पर शाहपुर क्षेत्र में भारंगी नदी के पुल के पास उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विकास गोरे मुंबई-नासिक हाईवे पर ठाणे की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल कथित तौर पर सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे से टकरा गई। अचानक झटका लगने के कारण बाइक पर उनका नियंत्रण नहीं रहा। इसके बाद वे सड़क पर गिर गए और फिसलते हुए डिवाइडर से जा टकराए। हादसा इतना गंभीर था कि विकास गोरे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और उनके विभाग के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
विकास गोरे अपने पीछे पत्नी और सवा साल की जुड़वां बेटियों को छोड़ गए हैं। कम उम्र में परिवार के मुख्य सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों का कहना है कि विकास ने हमेशा दूसरों की जान बचाने का काम किया, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण उनकी खुद की जिंदगी चली गई। परिवार और उनके साथियों ने इस हादसे को लेकर जवाबदेही की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि सड़क पर मौजूद गड्ढों की समय पर मरम्मत की जाती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़क की स्थिति सुधारने और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

लगातार प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है - नाना पटोले
मुंबई : प्रदेश में किसान बड़े संकट में हैं। यह वर्ष किसान के लिए बहुत बड़े नुकसान वाला रहा है। प्राकृतिक संकट में फंसे किसान जहां सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं शिंदे-भाजपा सरकार केवल घोषणाबाजी और प्रचार कर रही है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सिर्फ कोरी घोषणाएं की गर्इं। मंत्री अब नुकसान का दौरा कर रहे हैं, यह केवल दिखावा मात्र है। इस तरह का जोरदार हमला करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मंत्री दौरे करें लेकिन पहले किसानों को पर्याप्त मदद दें।

तिलक भवन में मीडिया से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि लगातार प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खरीफ की फसलों के बाद रबी की फसलें भी नष्ट हो गई हैं। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसलें, अंगूर, संतरा, प्याज, सोयाबीन, अरहर, धान, कपास सब बर्बाद हो गई हैं। किसान जब मुसीबत में हैं तो सरकार को तत्काल मदद की घोषणा कर उन तक मदद पहुंचाने का काम करना चाहिए, लेकिन सरकार कोरी घोषणाएं कर रही है। पूर्व में घोषित सहायता राशि भी अभी तक किसानों तक नहीं पहुंची है।

पटोले ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का नामोनिशान मिटा रही है। सरकारी खजाना बीमा कंपनियों की जेब भरता है और अब जब किसानों को मुआवजा देने का समय आया तो फसल बीमा कंपनियां किसानों को भुगतान नहीं कर रही हैं। हमारी मांग है कि किसानों को पर्याप्त मदद मिले। पटोले ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ महीनों से आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। भाजपा ने खुद आरक्षण का वादा किया था, लेकिन अब वे आरक्षण देने के मुद्दे में समय बिता रहे हैं।

मनपा आपदा मित्रो की सहायता से आपदाओं से निपटेगी...
मुंबई : आपदाओं का शहर मुंबई होते जा रहा है। मनपा प्रशासन इस तरह की समस्याओ से निपटने के लिए आपदा मित्र तैयार किया है। मुंबई में लगभग एक हजार लोगो को मनपा ने प्रशिक्षण देकर आपदा मित्र बनाया है जिनका उपयोग मुंबई में घटने वाली अप्रिय घटनाओ से निपटने के लिए किया जायेगा। आपदा मित्रों में पुलिस के होमगार्ड, कॉलेज के स्टूडेंट, सिविल डिफेन्स और अन्य वॉलिंटियर शामिल हैं। आपदा मित्रों को 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया भत्ता देगी।

वहीं राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख का बीमा कवर भी मिलेगा। मनपा अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि आपदा मित्रों को सभी 24 वार्डों में तैनात किया जाएगा। इसकी लिस्ट मुंबई पुलिस, मुंबई फायर ब्रिगेड को दी जाएगी। आपातकाल में आम लोगों के फोन पर कभी-कभी गलत जानकारी मिल जाती है। आपदा मित्र जब पुलिस, फायर ब्रिगेड को फोन देगा तो वह पुख्ता जानकारी होगी। खबर कन्फर्म रहेगी इससे घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने में मदद मिलेगी।

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की गाइडलाइन के अनुसार आपदा मित्रों की नियुक्ति की गई है। कई बैच में इन्हें परेल स्थित प्रशिक्षण सेंटर में प्रशिक्षित किया गया है। प्रत्येक की अलग-अलग बैच में 12 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि आपदा मित्र सिर्फ बारिश के मौसम में यह आपातकाल में ही नहीं बल्कि 12 महीने 24 घंटे लोगों की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। बारिश के मौसम और उसके बाद मुंबई में पुरानी और जर्जर हो चुकी इमारतों के गिरने की  घटना ज्यादा सामने आती है।

लैंडस्लाइड, नालों में उफान, कहीं -कहीं जलजमाव और लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। कई बार कोई नाले में गिर जाता है जहां जल्द से जल्द उसे बचाने की जरूरत होती है। ऐसे मौकों पर जब तक फायर ब्रिगेड या बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हो जाती है। आपदा मित्र पूरे मुंबई के विभिन्न स्थान के  होने के कारण उन्हें घटना स्थल पर पहुंचने में आसानी होगी और लोगो को भी सहायता मिलेगी। आपदा मित्र 7 वीं क्लास पास होने चाहिए और उनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए।

साथ ही किसी एमबीबीएस डॉक्टर का प्रमाणित हेल्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए। परेल प्रशिक्षण केंद्र में सभी 1000 आपदा मित्रों की 12-12 दिन ट्रेनिंग हुई। उसके बदले ट्रेवेल एलाउंस के तहत हमने 150 रुपये प्रतिदिन के आधार पर उन्हें 1800 रुपये दिए। हम जब भी उनका उपयोग करेंगे उन्हें आने जाने का भत्ता के रूप में  प्रतिदिन 150 रुपये उपलब्ध कराएंगे। राज्य सरकार की तरफ से प्रत्येक आपदा मित्र को 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। आपदा मित्रों को सभी 24 वार्डों में तैनात किया जाएगा।