predator - Rokthok Lekhani

मुंबई के कांदिवली में पीटी टीचर बना दरींदा... बच्ची के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया। आरोपी शिक्षक पर आरोप है कि वो स्कूल में होने वाली एक्सरसाइज के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। मामला मुंबई के एक नगर निगम स्कूल का है। यहां आरोपी शिक्षक शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक के रूप में कार्यरत था। आरोपी शिक्षक नाबालिग छात्रा को व्यायाम सिखाने की आड़ में ही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। इस घटना की जानकारी जैसे ही लड़की के माता-पिता को मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की।

पुलिस ने आरोपी को कांदिवली इलाके से गिरफ्तार कर लिया।" जानकारी के मुताबिक कांदिवली ईस्ट के म्युनिसिपल स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने अपने परिवार को खुद के साथ बार बार की गई छेड़छाड़ के बारे में बताया। परिवार को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो किशोरी के माता-पिता ने मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने कहा, "समता नगर थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है।" पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में भी इस तरह की घटना सामने आई थी जब उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक डॉक्टर ने चार वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत की थी। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।