scene - Rokthok Lekhani News

मुंबई से बॉलीवुड तक था जलवा; कौन था असली मटका किंग? ओटीटी पर धूम
मुंबई : 70 के दशक पूरे देश में एक अजीब से सट्टे के लिए पागल हो रहा था. तकरीबन हर कोई सट्टे पर पैसा लगा रहा था. मुंबई का मटका सट्टा. पहले एक ओपन नंबर निकलता था और फिर क्लोज. रकम दांव पर लगाने वालों को एक पर्ची मिलती थी. जिसमें उसके लगाए नंबर और दांव लगाई रकम लिखी होती थी. और कुछ नहीं. जीते तो 9 गुना रकम मिलती थी. देश में जिस जगह लैंडलाइन फोन था, वहां इस सट्टे का जलवा था. इसका किंग था रतन खत्री. बंटवारे में पाकिस्तान से उजड़ कर मुंबई आया एक नौजवान. सच में उसकी कहानी रंक से राजा बनने की जीती जागती मिसाल है. उसने हजारों करोड़ रुपए. बॉलीवुड में उसका जलवा था.

मटका किंग रतन खत्री की कहानी गजब की है. कैसे उसने ये सट्टा शुरू किया, कैसे भारत के सबसे बड़े अवैध जुआ साम्राज्य का संस्थापक बना. रतन खत्री 1960 के दशक में मुंबई में एक कपड़ा व्यापारी के यहां काम करता था. फिर वो एक सट्टा खिलाने वाले से जुड़ा. फिर अलग होकर अपना बड़ा एंपायर बनाया.

बंटवारे में पाकिस्तान से मुंबई आया
रतन खत्री का जन्म लगभग 1932 में कराची में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था. 1947 के विभाजन के समय वह परिवार के साथ मुंबई आ गया. तब वह किशोर ही था. खत्री ने टेक्सटाइल मिलों और बाजारों में काम शुरू किया. मुंबई में उस समय कपड़ा मिलों, कपास कारोबार का बोलबाला था. न्यू यॉर्क कॉटन एक्सचेंज से आने वाले भावों से रोज बाजार ऊपर नीचे होता था. लोग इन भावों पर भी दांव लगाते थे.

साधारण जिंदगी के शुरुआती सालों में रतन खत्री मिल वर्करों और छोटे व्यापारियों के बीच घुल-मिल चुका था. वह बेशक कपड़ा बाजार में काम करता लेकिन जल्द ही कॉटन एक्सचेंज के नंबरों पर सट्टा लगाने लगा, तब बांबे में बहुत से लोग ऐसा करते थे. ये आंकड़ा जुआं कहलाता था. रतन की गिनती बुद्धि तेज थी. उन्हीं दिनों वो कल्याणजी भगत के संपर्क में आया, जो वर्ली मटका चलाता था.

रिफ्यूजी से छोटा सट्टेबाज
कल्याणजी ने मटका की शुरुआत की थी. वह मटका में ताश के सारे पत्तों को डालकर नंबर निकालता था. रतन उसके साथ काम करने लगे. अभी उसकी जिंदगी मामूली ही थी. ये कह सकते हैं कि ऱिफ्यूजी से वह छोटा सट्टेबाज बन गया था.
यूं शुरू हुआ मटका किंग बनने का सफर
1962 के आसपास जीवन में मोड़ आया. रतन के दोस्तों ने उससे अपना सिंडिकेट शुरू करने को कहा. कल्याणजी के साथ थोड़े मतभेद के बाद रतन ने 1964 में अपना ‘रतन मटका’ या ‘मेन बाजार मटका’ शुरू किया. बस यहीं से उसका ‘मटका किंग’ बनना का सफर शुरू हुआ. वह इस मामले में अलग था कि उसने इस खेल को पारदर्शी बनाया. पहले नंबर गुप्त तरीके से निकलते थे, रतन ने सार्वजनिक ड्रॉ शुरू किए.
कहा जाता है कि एक बार वो मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर गया. क्राइम रिपोर्टरों को साथ लिया. ज़वेरी बाजार ले गया. वहां मटके में कार्ड डाले गए, तीन नंबर निकाले गए. रिपोर्टरों ने खुद कार्ड निकाले. यह तरीका तुरंत हिट हो गया. लोग विश्वास करने लगे -‘रतन मटका’ में धांधली नहीं होती. उसने दो चीजें जोड़ीं – समय की पाबंदी और भरोसा. सुबह-शाम दो ड्रॉ, फोन से नंबर पूरे मुंबई, गुजरात, यहां तक कि दुबई-लंदन तक पहुंचाए जाते थे. टेलीफोन लाइन जहां जाती, मटका सट्टा कारोबार वहां फैल जाता.

70 के दशक में रोजाना एक करोड़ रु का टर्नओवर
1970 के दशक तक रोजाना टर्नओवर एक करोड़ रुपये तक पहुंच गया. गरीब मिल मजदूर से लेकर अमीर व्यापारी, फिल्मी हस्तियां और नेता तक सब दांव लगाते. रतन ने मटका को एलीट क्लब से आम आदमी का खेल बना दिया.
रतन ने अपनी निजी जिंदगी को जुए के कारोबार से अलग रखा. इसी वजह से पब्लिक डोमेन में उसके परिवार, शादी और बच्चों का कोई जिक्र नहीं मिलता. रतन की जिंदगी मुख्य तौर पर नंबर्स, कारोबार और मुंबई की अंडरवर्ल्ड की थी.

फिल्म भी बनाई
कारोबार फैलने के साथ रतन ने फिल्मों में भी कदम रखा. 1976 में उसने रंगीला रतन फिल्म प्रोड्यूस की, जिसमें ऋषि कपूर, परवीन बाबी और अशोक कुमार थे. रतन ने खुद छोटा रोल किया. ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला में लिखा कि रतन कभी-कभी उन्हें या अशोक कुमार को फोन करके कार्ड चुनने को कहते. वह नंबर मुंबई में ‘लकी नंबर’ बन जाता. यह उसका बॉलीवुड कनेक्शन था.

क्यों बंद किया मटका सट्टा धंधा
1975-77 की इमरजेंसी के दौरान रतन को 19 महीने जेल हुई. जेल से निकलकर वो फिर सक्रिय हुआ. लेकिन 1990 के दशक में पुलिस छापे, राज्य लॉटरी और अन्य सट्टेबाजी के विकल्पों ने मटका को कमजोर किया. 1993 में आखिरी तूफान आया. वो परिवार के साथ लंदन छुट्टी मनाने जा रहा था. जब वो एयरपोर्ट पहुंचा तो पता लगा कि उसका नाम नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया. परिवार और लोगों के सामने उसकी बहुत बेइज्जती हुई. बस इसके बाद उसने मटका बंद करने का फैसला किया. बाद में महालक्ष्मी रेसकोर्स पर घोड़ों पर छोटे-मोटे दांव लगाता रहा.

फिल्म फाइनेंशिंग और डिस्ट्रीब्यूशन
1990 के दशक में रतन ने फिल्म फाइनेंशिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में हाथ आजमाया, लेकिन मुख्य कारोबार खत्म हो चुका था. 9 मई 2020 को 88 साल की उम्र में मुंबई में घर में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.

मुंबई : खराट के ऑफिस से सामान जब्त; एसआईटी, फोरेंसिक टीम ने पीड़ित महिलाओं के साथ मौके का मुआयना किया
मुंबई : स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम   और फोरेंसिक टीम ने सोमवार को एक बार फिर खुद को “कैप्टन” कहने वाले अशोक खरात के कनाडा कॉर्नर वाले ऑफिस की पूरी जांच की। खास बात यह है कि जांच के दौरान कुछ पीड़ित महिलाओं को भी साथ ले जाया गया। आज की तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने एक दवा की बोतल, अलग-अलग आकार और साइज़ के पत्थर और कई दूसरी चीजें बरामद कीं और उन्हें ज़ब्त कर लिया। एसआईटी ने आगे की जांच के लिए सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया है।

दोपहर में, जब एसआईटी पीड़ित महिला के साथ खरात के ऑफिस पहुंची, तो घटनाओं के क्रम को देखा गया और मोबाइल डिवाइस पर लाइव स्क्रीनिंग की गई। एसआईटी ने एक मोबाइल फोरेंसिक वैन के साथ मौके पर एक डिजिटल पंचनामा भी किया। आरोप है कि खरात ने उसी ऑफिस की जगह पर 150 से ज़्यादा महिलाओं का यौन शोषण किया। एसआईटी ने पीड़ितों से उन जगहों और हालात के बारे में भी पूरी जानकारी इकट्ठा की, जिनमें कथित तौर पर यौन शोषण हुआ था। इस बीच, अशोक खरात के संबंध में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह बात सामने आई है कि पिछले 12 सालों में उसे जारी किए गए हथियार लाइसेंस का ग्रामीण पुलिस डिपार्टमेंट में कोई रिकॉर्ड नहीं था।

अधिकारियों ने कहा है कि ग्रामीण पुलिस को खुद नहीं पता था कि ऐसा कोई लाइसेंस दिया गया है। प्रोसीजर के मुताबिक, हथियार लाइसेंस जारी करने के बाद जिला प्रशासन के लिए ग्रामीण पुलिस को बताना ज़रूरी है, लेकिन ऐसा कोई कम्युनिकेशन नहीं किया गया लगता है। यह देखते हुए कि हथियार लाइसेंस पाने में बहुत सख़्त प्रोसेस होता है, अब उन डॉक्यूमेंट्स और आधारों पर सवाल उठ रहे हैं जिनके आधार पर खरात को लाइसेंस दिया गया था। यह भी पता चला है कि लाइसेंस सेंट्रल होम मिनिस्ट्री के एनडीएएल-एएलआयएस ऑनलाइन सिस्टम में रजिस्टर्ड नहीं है। खबर है कि लोकल पुलिस स्टेशन को भी लाइसेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, और इस डेवलपमेंट से उस समय के तहसीलदार और सब-डिवीजनल ऑफिसर जांच के दायरे में आ सकते हैं।

मुंबई : रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी के मैनेजर्स के बयान हुए दर्ज, एक्शन मोड में मुंबई पुलिस, रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन
मुंबई : रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है और अब मुंबई पुलिस इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है. वहीं, रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में भी पुलिस ने बड़े कदम उठाए हैं. इन हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुएपुलिस ने न सिर्फ रोहित शेट्टी बल्कि एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि रोहित शेट्टी फायरिंग केस के पीछे कोई बड़ी साजिश है या इसके तार कहीं और से जुड़े हैं.

क्राइम ब्रांच की टीम रोहित शेट्टी फायरिंग केस के चारों आरोपियों स्वप्निल साकट, आदित्य गायकवाड़, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी को साथ लेकर उस जगह पहुंची, जहां यह वारदात हुई थी. पुलिस ने पूरी घटना का रीक्रिएशन किया यानी यह समझने की कोशिश की कि आखिर उस दिन क्या-क्या हुआ था. जांच टीम ने पुणे से स्कूटी खरीदने से लेकर, उसे सड़क के रास्ते मुंबई लाने और विले पार्ले स्टेशन के बाहर पार्क करने तक के पूरे सफर को फिर से दोहराया.

पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के बयानों का उनके एक्शन से मिलान किया और कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश करने के लिए इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की. सूत्रों का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि सच सामने आ सके.
पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाले शख्स ने पैसों की मांग की थी. जैसे ही रणवीर ने इसकी जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी, जांच में तेजी आ गई. इसी कड़ी में रोहित शेट्टी के मैनेजर ने भी पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है ताकि जांच में मदद मिल सके.
पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था. इसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले एक शख्स ने उनसे पैसों की डिमांड की थी. इस धमकी के बाद रणवीर ने तुरंत पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जांच में तेजी आई और क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया गया. इस मामले में रोहित शेट्टी के मैनेजर ने भी पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है.
पैसों के लेन-देन से जुड़ी नई जानकारियां मिली
सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस के हाथ पैसों के लेन-देन से जुड़ी कुछ नई जानकारियां भी लगी हैं. आरोपियों ने खुलासा किया है कि मुंबई में स्कूटी पहुंचाने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोनकर ने उन्हें 11000 रुपये अलग से दिए थे. पहले खबर आई थी कि उन्हें 40000 रुपये मिले थे, लेकिन अब पता चला है कि कुल 51,000 रुपये का लेन-देन हुआ था. इसमें से 30,000 रुपये स्कूटी खरीदने में खर्च हुए और बाकी के 21000 रुपये उन्होंने दूसरी चीजों पर खर्च किए.

मुंबई: जोगेश्वरी वेस्ट के जेएमएस बिजनेस सेंटर में भीषण आग; कॉर्पोरेट ऑफिस की करोड़ों की संपत्ति हुई खाक, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं
मुंबई: मुंबई के आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। गुरुवार को जोगेश्वरी वेस्ट इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की यह घटना JMS बिजनेस सेंटर में लगी। इसके बाद तुरंत दमकल को सूचना दी गई। आग बिजनेस सेंटर की ऊपरी हिस्से में लगी। टॉप फ्लोर में आग लगने के बाद लोग फंस गए। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लोग बिल्डिंग में मौजूद दिख रहे हैं। दमकल द्वारा आग को बुझाया जा रहा है। आग बिजनेस सेंटर में कैसे लगी। अभी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

दिवाली पर हुई थी छह की मौत
मुंबई में आगजनी की यह बड़ी घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) के वाशी और कामोठे में आग से 6 लोगों की मौत हुई है। नवी मुंबई में भीषण अग्निकांड से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। घर में आग 2 सिलेंडर फटने से भड़की थी।

वाशी में आग कॉम्पलेक्स की 10वीं मंजिल पर लगी थी। इसके बाद आग 11वीं और 12 मंजिल तक फैल गई थी। मुंबई अक्सर आगजनी की घटनाओं और अपर्याप्त इंतजामों को लेकर कई बार बॉम्बे हाईकोर्ट नाराजगी व्यक्त कर चुका है।