journalist - Rokthok Lekhani News

प्रयागराज : शाम को पत्रकार की हत्या, रात में पुलिस ने कर दिया मेन आरोपी का एनकाउंटर
प्रयागराज :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में हर्ष होटल के पास पत्रकार एल एन सिंह उर्फ पप्पू हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया. पत्रकार पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से कई वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई. फिलहाल हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भी दावा किया है. एल एन सिंह उर्फ पप्पू पत्रकारिता पेशे से जुड़े हुए थे. धूमनगंज थाना क्षेत्र के शकुंतला कुंज कालोनी के रहने वाले थे एल एन सिंह उर्फ पप्पू. वहीं परिजन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पत्रकार की हत्या के बाद पुलिस ने लगातार दबिश देनी शुरू की. पुलिस की दबिश के दौरान मुख्य हत्या आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विशाल के दोनों पैर में तीन गोली लगी. घायल विशाल को एसआरएन स्थल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. पत्रकार एल एन सिंह पर हुए हमले में विशाल के एक और साथी का नाम भी सामने आया है. पुलिस की टीमें दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.

इसके अलावा पुलिस दो और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल शर्मा के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई हो रही है. एडिशनल सीपी के मुताबिक एक दिन पहले पत्रकार एल एन सिंह का आरोपियों से विवाद हुआ था. विवाद की वजह भी पुलिस पता लगाने में जुटी है. उनके मुताबिक पीड़ित परिवार के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है. सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में भी कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. गुरुवार देर शाम सिविल लाइन्स इलाके में हर्ष होटल के पास पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ था. मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान पत्रकार एल एन सिंह की हुई थी मौत.

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर 1500 साल पूरे, विशेष तैयारी की मांग – सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार फैसल शेख की अपील
मुंबई। इस वर्ष ईद-ए-मिलादुन्नबी (Milad-un-Nabi) का पर्व ऐतिहासिक रूप से बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि इस अवसर पर हज़रत मोहम्मद साहब की पैदाइश को 1500 साल पूरे हो रहे हैं। इसको देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार फैसल शेख संपादक रोकठोक लेखनी न्यूज़पेपर & अध्य्क्ष सबरी ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन (संसता) ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगरपालिका (BMC) से विशेष व्यवस्था करने की अपील की है।

फैज़ल शेख ने कहा कि जिस तरह अन्य धार्मिक त्योहारों जैसे गणेशोत्सव, नवरात्रि और दही हांडी में आयोजन को लेकर अतिरिक्त समय और सहयोग दिया जाता है, उसी तरह ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर भी जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त समय और विशेष अनुमति दी जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि इस ऐतिहासिक वर्ष के मद्देनज़र महाराष्ट्र सरकार को चाहिए कि बीएमसी के माध्यम से विशेष फंड उपलब्ध कराया जाए, जिससे बड़े पैमाने पर जुलूस, सजावट, रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके।

फैज़ल शेख ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी न केवल मुस्लिम समाज के लिए, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए शांति और भाईचारे का संदेश लेकर आती है। ऐसे में 1500वें साल के इस मौके को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सरकार को सहयोग करना चाहिए।

मुंबई और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समाज ने भी सरकार से अपील की है कि इस वर्ष जुलूस और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विशेष अनुमति, अतिरिक्त समय और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि उत्सव शांति और उल्लास के साथ मनाया जा सके।

मुंबई: मंत्री जयकुमार गोरे के एक सहयोगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार
मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार गोरे के एक सहयोगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय समाचार चैनल के पत्रकार को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मंत्री से कथित रूप से पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूली के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सतारा पुलिस ने स्थानीय यूट्यूब चैनल ‘लय भारी’ के संपादक तुषार खरात को मुंबई से गिरफ्तार किया.

कुछ विपक्षी नेताओं ने हाल ही में गोरे के इस्तीफे की मांग की थी, उन पर एक महिला को परेशान करने और उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप था. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री ने आरोपों को खारिज कर दिया है. पिछले हफ्ते गोरे ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार और तुषार खरात के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया था.

खरात को बदनाम करने का लगाया गया था आरोप
इस नोटिस में उनपर खरात को बदनाम करने का आरोप लगाया गया था. गोरे ने पिछले हफ्ते कहा था कि अदालत ने उन्हें 2019 में सभी आरोपों से बरी कर दिया था और निर्देश दिया था कि सामग्री नष्ट कर दी जाए. बीजेपी नेता ने कहा था कि एक पुराने मुद्दे को उठाकर उनकी छवि खराब की गई है.
सतारा के वडूज थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'बीजेपी के सोशल मीडिया समन्वयक और गोरे के सहयोगी शेखर पटोले ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खरात ने पटोले के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनसे हार्ड डिस्क भी छीन ली.'

कथित तौर पर अपलोड की थी अपमानजनक सामग्री
अधिकारी ने कहा, "खरात ने अपने यूट्यूब चैनल पर शिकायतकर्ता के खिलाफ अपमानजनक सामग्री भी कथित तौर पर अपलोड की थी." उन्होंने बताया कि वडूज पुलिस ने रविवार को खरात को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा गोरे की शिकायत के आधार पर सतारा में दहीवाड़ी पुलिस ने खरात के खिलाफ 2016 के उत्पीड़न के एक मामले को उठाने और मंत्री से पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूलने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार, गोरे ने अपनी शिकायत में कहा कि खरात ने अपने समाचार चैनल पर उनके खिलाफ 2016 के मामले से संबंधित अपमानजनक सामग्री अपलोड की और उन्हें धमकी दी कि वह दो-तीन महिलाओं की मदद से ऐसे और मामले गढ़ेंगे तथा मामले को निपटाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगे. गिरफ्तारी से पहले खरात ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया था कि उनके खिलाफ फर्जी और झूठे मामले दर्ज किए गए हैं.

बोरीवली में महिला पत्रकार को धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई : बोरीवली में एमएचबी पुलिस ने एक महिला पत्रकार के घर में घुसने और उसे और उसके परिवार को धमकी देने के आरोप में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पत्रकार नेहा पूरव ने हाल ही में एक खबर बनाई थी.

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने ऐसी खबरें दोबारा न दोहराने की धमकी दी. शिकायत के मुताबिक, पूरव ने 14 अप्रैल को लोकसभा चुनाव मैदान में एक उम्मीदवार के खिलाफ खबर बनाई थी। इसके जारी होने के बाद, 25 अप्रैल को रात लगभग 10:30 बजे, 25 से 30 वर्ष की आयु के चार अज्ञात व्यक्ति बोरीवली में पूरव के घर आए। उसके पति ने दरवाजा खोला तो चार लोग घर में घुस आये और समाचार पूछने लगे.

जब नेहा बाहर आई तो चारों लोगों ने उसे यह खबर दोबारा न दोहराने की धमकी दी। इसके बाद पूरव शनिवार को एमएचबी पुलिस स्टेशन गए और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। तदनुसार, पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 448 (घर में जबरन प्रवेश), 506 (धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.