death toll - Rokthok Lekhani News

इस्लामाबाद : पुलिस कंपाउंड की मस्जिद में आत्मघाती धमाके में मृतकों की संख्या 31 हुई... 80 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस कंपाउंड की मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब विस्फोटक से भरी एक कार को पुलिस परिसर के अंदर ले जाया गया, तब अधिकारी और उनके परिवार कंपाउंड के अंदर बनी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में मारे गए 31 लोगों में से SP रैंक का एक अधिकारी, एक डिप्टी SP और काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट के तीन इंस्पेक्टर शामिल हैं।

हमलावर नमाज के समय के दौरान विस्फोटक से लदी गाड़ी लेकर कंपाउंड में घुसा और मस्जिद के प्रवेश द्वार की दीवार से टकरा गया। जैसे ही गाड़ी दीवार के टकराई, जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके से इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया और इलाका धुएं और मलबे से भर गया। अधिकारियों का मानना है कि गाड़ी चलाने वाले आत्मघाती हमलावर के अलावा तीन से पांच बंदूकधारियों ने भी कंपाउंड में घुसने की कोशिश की। चश्मदीदों ने बताया कि जब हमलावरों ने जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की, तो गोलीबारी हुई।

घटना के बाद सामने आई तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि हमला काफी खतरनाक था। धमाके के बाद करीब 80 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें ज्यादा पुलिसकर्मी थे। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

शुक्रवार देर रात तक किसी भी गुट ने आधिकारिक तौर पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी। हालांकि, 'इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान' (IMP) पर शक किया गया, जो इस क्षेत्र में सक्रिय तीन आतंकवादी गुटों का एक गठबंधन है। 'इंकलाबी इस्लामी पाकिस्तान', जो भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा से जुड़ा है, इस संगठन ने टेलीग्राम पर हमले की जिम्मेदारी ली। इंकलाबी इस्लामी पाकिस्तान का समर्थन करने वाले अकाउंट्स ने कहा कि उसकी 'अल-बद्र' आत्मघाती यूनिट ने काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट के परिसर में 'इश्तशादी ऑपरेशन' (आत्मघाती हमला) को अंजाम दिया।

लापरवाही से वाहन चलाने से होनेवाली दुर्घटनाओं में मरनेवालों की संख्या बढ़ती जा रही है
मुंबई : रैश ड्राइविंग यानी लापरवाही या शराब पीकर वाहन चलाने से होनेवाली दुर्घटनाओं में मरनेवालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी कमर कस ली है। राज्य सरकार के संशोधित मसौदे के मुताबिक, लापरवाही से वाहन चलाना अब गैर-जमानती अपराध बन जाएगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर कानून में संशोधन का प्रस्ताव महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्र सरकार को जल्द भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में इस संबंध में कल सह्याद्रि गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक हुई। सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाह ड्राइविंग को गैर-जमानती अपराध बनाने के गृह विभाग के प्रस्ताव पर इस दौरान चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी उस कानून के दायरे में लाया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि राजमार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चल रहे उपायों की भी जानकारी ली। उन्होंने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर डाउनहिल स्थानों पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए नोटिस बोर्ड के साथ-साथ रंबलर लगाने जैसे उपाय करने के निर्देश दिए।

बवंडर से अमेरिका में मरने वालों की संख्या 32 हुई... लोगों ने भयावह मंजर की सुनाई आपबीती
वाशिंगटन : अमेरिका के दक्षिण और मध्य पश्चिम में बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। टेनिसी काउंटी में नौ लोगों की जान चली गई। वेन और अरकंसास में चार, सुलिवन और इंडियाना में तीन और इलिनोइस में चार लोगों की मौत हो गई। अन्य मरने वाले अलबामा और मिसीसिपी के हैं। इस बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। अरकंसास में कई घर और शापिंग सेंटर क्षतिग्रस्त हो गए और इलिनोइस में एक कंसर्ट के दौरान थिएटर की छत ध्वस्त हो गई। पेड़ जड़ से उखड़कर घरों पर गिर गए।

लोगों ने बवंडर के गुजर जाने के बाद उस भयावह मंजर को साझा किया। एशले मैकमिलन ने कहा कि जब बवंडर आया, तो वह पति और बच्चों के साथ घर पर थी। हमें घर के अंदर तेज आवाज सुनाई पड़ रही थी। हम बाथरूम में जा छिपे। हमने एक दूसरे को पकड़ रखा था और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। हम काफी डरे हुए थे। उम्मीद नहीं थी जान बचेगी, लेकिन अचानक बवंडर गुजर गया। चारों ओर सन्नाटा छा गया।  वहीं, जेफरी डे ने कहा कि समाचार में सुना कि बवंडर ने पास के एक इलाके को निशाना बनाया है।

मैंने अपनी बेटी को पास बुला लिया। उसके कुछ समय बाद ही बवंडर आ गया। मेरी बेटी मुझसे पूछ रही थी क्या करूं पापा। मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि उस समय क्या जवाब दूं। फिर कुछ समय बाद बवंडर गुजर गया। बता दें कि अरकांसास की गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने पुष्टि की है कि राज्य के मेम्फिस, टेनेसी और वेन, अरकांसास में बड़े पैमाने पर बवंडर से तबाही हुई है। अरकांसास राज्य में करीब 90 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है। बवंडर की वजह से अरकांसास में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और मलबे में लोग फंस गए।