Celina Jaitley - Rokthok Lekhani

सेलिना जेटली को मिला मैरिज प्रपोजल, एक्ट्रेस का जवाब जान छूटी फैंस की हंसी...
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वालीं सेलिना जेटली पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे की दुनिया से दूर हैं। अब पहले की तरह उनकी बैक टू बैक फिल्में नहीं आतीं। फैंस को भले की सिल्वर स्क्रीन पर एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस देखने का मौका नहीं मिलता, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह उनसे जुड़े हैं।  सेलिना जेटली ने 'नो एंट्री', 'जानशीन', 'अपना सपना मनी-मनी' सहित कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही सेलिना खूबसूरत अभिनेत्री होने के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया, जो देखते ही देखते मिनटों में वायरल हो गया। सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रेलियन बिजनेस मैन पीटर हाग से शादी की है।

एक्ट्रेस 11 साल के दो जुड़वा बच्चों विन्सटन और विराज और पांच साल के अर्थर की मां हैं। हाल ही में एक फैन ने उन्हें सोशल मीडिया पर शादी का प्रपोजल दिया। विजय वोरा नाम के यूजर ने लिखा, 'मेरी सेहत अच्छी नहीं है। मेरी देखभाल के लिए कोई भी नहीं है। इससे पहले कि मेरी सेहत और बिगड़ जाए, मुझे अपने पास बुला लो। मुझसे शादी कर लीजिए और मैं घर जमाई बने रहने के लिए भी तैयार हूं।' इस ट्वीट पर सेलिना जेटली ने जो जवाब दिया, उसे सुन यूजर्स की हंसी छूट गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने पति और तीन बच्चों से पूछ कर तब आपको जवाब दूंगी। एक्ट्रेस के इस रिप्लाई पर उनके फैन लिस्ट में शामिल कई लोगों की हंसी छूट गई।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्रांसजेंडर्स पर किया भद्दा कमेंट तो भड़क गईं सेलिना जेटली...
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं. अब सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक यूजर की क्लास लगाई है. दरअसल, इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी के मौके पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिस पर एक यूजर ने भद्दा कमेंट कर दिया.

फिर क्या था सेलिना ने ट्रोल को जवाब देते हुए तुरंत उसकी बोलती बंद कर दी. सेलिना जेटली ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दुनिया के कुछ सबसे बहादुर ट्रांसजेंडर लोग.

मैं उनके खिलाफ सभी भेदभाव और हिंसा से लड़ने के लिए तैयार हूं और हमारी दुनिया में उनके योगदान की सराहना करती हूं.' एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए यूजर ने लिखा, 'वे केवल ट्रॉफिक सिग्नल पर नजर आते हैं.' इस पर रिएक्ट करते हुए सेलिना ने जवाब दिया, 'इसमें मजाक वाली क्या बात है सर? क्या यह दिल दहलाने वाला नहीं है कि किसी को सिर्फ इसलिए भीख मांगने के लिए मजबूर किया जाता है क्योंकि वे ट्रांसजेंडर हैं?

यही वजह है कि जागरुकता की जरूरत है'. सेलिना जेटली इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए यूजर ने लिखा, 'क्या आपने देखा है कि वे कैसे भीख मांगते हैं? वे भीख नहीं मांगते. वे सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करते हैं. क्या आपको ये ठीक लगता है जो स्पेशल जेंडर के लोग भीख मांगने के बहाने ट्रैफिक सिग्नल पर करते हैं?

शायद आप ये सब अपनी खराब परवरिश के कारण ऐसा करेंगी'. यूजके ट्वीट पर जवाब देते हुए सेलिना जेटली ने लिखा, मेरी परवरिश को लेकर बिल्कुल भी चिंता मत करिए. मैं इंडियन आर्म्ड फोर्स के चार जनरेशन के बीच बड़ी हुई हूं. ट्रांस कम्यूनिटी हमारे देश में सबसे अधिक वंचित थे और अभी भी है.

आप जैसे लोग उन्हें अपने बहिष्कार से लड़ाई को और मुश्किल बनाते हैं और उनकी इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं.' बताते चलें कि सेलिना जेटली ने साल 2003 में फिल्म जानाशीन से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वह 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इन दिनों एक्ट्रेस पति पीटर हाग के साथ ऑस्ट्रिया में रहती हैं.