dams - Rokthok Lekhani News

मुंबई: 7 में से 4 बांध लबालब भरे और ओवरफ्लो, फिर भी मुंबई में 10% पानी की कटौती जारी, BMC क्यों कर रही ऐसा?
मुंबई: मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले सात बांधों में से मोदक सागर बांध बुधवार को सुबह 2:07 बजे ओवरफ्लो होने लगा। इसके बाद इसका एक स्लुइस गेट खोल दिया गया। अब तक सात में से चार बांध अपनी पूरी क्षमता तक भर चुके हैं। सभी सात बांधों में कुल पानी का स्टॉक उनकी कुल क्षमता का 70 प्रतिशत है। हालांकि बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने साफ किया कि पानी की कटौती वापस नहीं ली जाएगी। उन्होंने अगस्त और सितंबर में बारिश पर 'अल नीनो' के संभावित असर और इस तथ्य का हवाला दिया कि बांध अभी तक संतोषजनक स्तर तक नहीं भरे हैं। इसलिए, मुंबईकरों पर लगाई गई 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू रहेगी।

मुंबई की 7 झीलों में कितना पानी?
मुंबई को सात बांधों से रोजाना 4000 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई मिलती है। मोदक सागर, भातसा, अपर वैतरणा, मिडिल वैतरणा, विहार, तुलसी और तानसा-इन बांधों की कुल स्टोरेज क्षमता 1,447,363 मिलियन लीटर है। पिछले कुछ दिनों में कैचमेंट एरिया में लगातार भारी बारिश के कारण जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। मोदक सागर बांध बुधवार सुबह ओवरफ्लो होने लगा था। इसकी अधिकतम क्षमता 128,925 मिलियन लीटर है। पिछले साल यह बांध 9 जुलाई को ओवरफ्लो होने लगा था। वर्तमान में इसमें इसकी जल क्षमता का 69.74 प्रतिशत पानी है।

पानी की कटौती कब होगी वापस?
इस मामले पर बोलते हुए बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने साफ किया कि पानी की कटौती वापस लेने की कोई योजना नहीं है। भले ही चार बांध भर चुके हों। उन्होंने कहा कि पानी की कटौती तभी हटाई जाएगी जब सितंबर के अंत तक पानी का स्टॉक 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सिंचाई विभाग ने हाल ही में सभी स्थानीय निकायों को अगले साल 31 अगस्त तक पानी के इस्तेमाल की योजना बनाने का निर्देश दिया है और इन निर्देशों के अनुसार योजना बनाई जा रही है। अगस्त और सितंबर के दौरान अल नीनो के तेज प्रभाव की आशंका के कारण, बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। नतीजतन, यह कहा गया कि पानी की कटौती वापस लेने की कोई योजना नहीं है।

राज्य के बांधों में पर्याप्त पानी का भंडार है, लेकिन... ठाणे में टैंकरों का सर्वाधिक इस्तेमाल
ठाणे : पर्याप्त पानी का भंडार है राज्य के बांधों में,  लेकिन मुख्यमंत्री के ठाणे जिले में पीने का पानी सप्लाई करनेवाले टैंकरों की संख्या एक सप्ताह में दोगुनी हो गई है। पानी सप्लाई के नाम पर ठाणे में सर्वाधिक टैंकरों का इस्तेमाल हो रहा है जबकि मुंबई में एक टैंकर पानी ही सप्लाई हो रहा है। बता दें कि विधानमंडल के बजट सत्र में मुंबई के टैंकर माफिया को लेकर जमकर मुद्दा उठा था। उसके बावजूद न केवल ठाणे जिले में बल्कि रायगढ़ और पालघर जिलों में भी टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मार्च का महीना खत्म हो रहा है और अप्रैल शुरू हो रहा है। राज्य के जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार गर्मी तेजी से बढ़ रही है लेकिन सौभाग्य से राज्य के बांधों में अभी भी पर्याप्त जल भंडार है। मुंबई को जलापूर्ति करनेवाले भातसा, तानसा, वैतरणा, मोडक सागर में पचास प्रतिशत से अधिक पानी का भंडार है, सिर्फ सेंट्रल वैतरणा में पानी का स्टोरेज घटकर २७ फीसदी रह गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह ठाणे जिले के १२ गांवों और ४५ वाड़ी में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन २७ मार्च के आंकड़ों के अनुसार अब २७ गांवों और १०० वाड़ी को टैंकर से पानी पिलाने का काम शुरू है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सिंधुदुर्ग जिले में अब भी एक भी टैंकर से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। २७ मार्च को राज्य में टैंकरों की कुल संख्या ६१ हो गई जबकि २० मार्च को सिर्फ २९ टैंकर ही थे। इसी तरह ठाणे जिले में २७ मार्च को २२ टैंकर हो गए जबकि २० मार्च को मात्र ११ टैंकर थे। रायगढ़ जिले में १४ टैंकर हो गए जबकि पिछले सप्ताह शून्य टैंकर थे। पालघर जिले में १५ टैंकर हो गए, जो कि पिछले सप्ताह शून्य थे।